Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी

    October 28, 2026

    आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति

    October 28, 2026

    चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी
    • आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
    • चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
    • सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल
    • रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं
    • स्कूल में आशाराम बापू की किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने जताई नाराजगी; शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश
    • नक्सलवाद छोड़कर नई जिंदगी की शुरुआत, पूर्व कमांडर ने ओपन जेल में रचाई शादी; पुलिस-प्रशासन बना बाराती
    • बलरामपुर में अर्नब चक्रवात का असर, सुबह बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम; 29 अक्टूबर तक अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से उड़ती धूल पर फूटा गुस्सा, लोगों ने मशीनें और अभियंताओं को बांधा
    Jharkhand

    जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से उड़ती धूल पर फूटा गुस्सा, लोगों ने मशीनें और अभियंताओं को बांधा

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के मानगो स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (एनएच-33) पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। निर्माण स्थल से लगातार उड़ रही धूल ने आसपास रहने वाले लोगों, दुकानदारों और राहगीरों का जीवन बेहद कठिन कर दिया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कुछ ही फीट की दूरी तक देख पाना मुश्किल हो रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

    स्थानीय दुकानदारों, टेंपो चालकों, ठेला और खोमचा लगाने वालों का कहना है कि दिनभर उड़ती धूल के कारण उनका रोजगार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है, ग्राहक कम हो गए हैं और कई दुकानदारों को मजबूरी में अपनी दुकानें बंद करनी पड़ी हैं। बालीगुमा से पारडीह तक का पूरा इलाका धूल की मोटी परत से ढका रहता है, जिससे आम लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार निर्माण एजेंसी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर न तो नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा था और न ही सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था, जिससे हालात लगातार बिगड़ते गए।

    रविवार को स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता विकास सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय लोग निर्माण स्थल पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मोटी रस्सी से वहां मौजूद मशीनों और अभियंताओं को बांध दिया और निर्माण कार्य पूरी तरह ठप करवा दिया। अचानक हुए इस प्रदर्शन से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    निर्माण कार्य रुकने की सूचना मिलते ही संबंधित निर्माण एजेंसी और एनएचएआई के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पानी के टैंकर मंगवाए और निर्माण स्थल पर छिड़काव शुरू कराया। अधिकारियों ने स्थिति को शांत करने और लोगों को राहत दिलाने की कोशिश की।

    मौके पर मौजूद विकास सिंह ने कहा कि एनएच-33 के किनारे रहने वाले लोगों का जीवन धूल की वजह से बदहाल हो चुका है, लेकिन जनप्रतिनिधियों को इसकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने स्थानीय सांसद और विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वे एक बार अपनी गाड़ी का शीशा खोलकर पारडीह से बालीगुमा तक सफर करें, तो उन्हें आम जनता की परेशानी का वास्तविक अंदाजा हो जाएगा।

    उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक स्थानीय लोगों को इस समस्या से स्थायी राहत नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में शिव साहू, सुदामा भारती, भरत लाल, पप्पू सिंह, श्याम लाल, नगेंद्र सिंह, शिव कुमार, अरुण यादव, निर्मल तिवारी, विकास पांडेय, सरवन सिंह, शिवा कर्मकार, कमल मुखर्जी (दादू चाय वाले), अंसार खान, संतोष यादव, मुन्ना यादव, तिनका चौधरी, धीरज सिंह, मुन्ना सिंह, अमित सिंह, राजा सिंह, शंकर सिंह, महेश सिंह, राम स्वरूप, तेजस्वी यादव, प्रभु यादव, सुनील तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

    इसे भी पढ़ें………..

    अपहरण के बाद जमीन कारोबारी की हत्या, एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

    Views: 198
    Previous Articleअपहरण के बाद जमीन कारोबारी की हत्या, एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
    Next Article भीषण गर्मी की चपेट में झारखंड, डाल्टनगंज में तापमान पहुंचा 44 डिग्री के पार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी

    October 28, 2026

    सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल

    October 28, 2026

    नक्सलवाद छोड़कर नई जिंदगी की शुरुआत, पूर्व कमांडर ने ओपन जेल में रचाई शादी; पुलिस-प्रशासन बना बाराती

    October 28, 2026

    रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शाहिद को लगी गोली; दोनों अपराधी गिरफ्तार

    October 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी

    October 28, 2026

    आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति

    October 28, 2026

    चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

    October 28, 2026

    सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल

    October 28, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी
    • आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
    • चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
    • सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल
    • रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.