Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

    Sponsor: RKDF University, RanchiJuly 26, 2026

    कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 26, 2026

    NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    • कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    • 24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व
    • Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
    • तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत
    • Rashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Politics»भाजपा में शामिल होने के बाद स्वाति मालीवाल ने खोला राज, बताई आप छोड़ने की वजह
    Politics

    भाजपा में शामिल होने के बाद स्वाति मालीवाल ने खोला राज, बताई आप छोड़ने की वजह

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को छोड़ने वाले राज्यसभा के सात सांसदों में स्वाति मालीवाल का नाम भी शामिल है। अब स्वाति मालीवाल ने आप छोड़ने के पीछे कई कारण गिनाए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और झूठ की वजह से ‘आप’ को छोड़ना पड़ा।

    स्वाति मालीवाल ने नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा में जाने के अपने इरादे और आप को छोड़ने के पीछे की कहानी बताई। उन्होंने कहा कि मैंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हूं। मैं 2006 से अरविंद केजरीवाल के साथ काम कर रही हूं। मैंने अपना घर छोड़ा, अपनी नौकरी छोड़ दी और सात साल तक झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में रही। पार्टी के हर आंदोलन में उनका साथ दिया, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने अपने साथियों से अपने ही घर पर मुझे बेरहमी से पिटवाया। जब मैंने एफआईआर दर्ज करवाने की कोशिश की, तो मुझे धमकाया गया और डराया गया। पिछले दो साल में भी हरसंभव प्रयास किया गया और दबाव बनाया गया कि मैं एफआईआर वापस ले लूं। संसद में मुझे बोलने के लिए एक मिनट भी नहीं दिया गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल को महिला विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि वे देश में झूठ, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाने जाते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद वे पंजाब की सरकार को रिमोट कंट्रोल से चला रहे हैं और पंजाब को इन्होंने अपना निजी एटीएम बना दिया है। रेत खनन और नशीली दवाओं का उपयोग पंजाब में चरम पर है। सब कुछ इनकी शह के नीचे हो रहा है। मासूम लोगों के खून-पसीने की कमाई को इन्होंने अपने निजी शौक को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया।

    पंजाब का जिक्र करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा कि पंजाब में हालात बहुत खराब हैं। अगर आप आज पंजाब जाकर किसी से भी बात करें, तो पता चलेगा कि लोग अरविंद केजरीवाल से दिल से नफरत करते हैं। इसकी वजह यह है कि उन्होंने ‘पंजाबियत’ को चुनौती दी है। उन्होंने दिल्ली के सभी ‘नकारे हुए’ विधायकों को पंजाब के लोगों के ऊपर बैठा दिया है। क्या उन्हें किसी भी कमीशन में नियुक्त करने के लिए कोई पंजाबी नहीं मिला।

    उन्होंने विभव कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि जिस शख्स ने मुझे मारा और मेरे साथ इतनी बदतमीजी की, उसे पूरी दुनिया जानती है। अरविंद केजरीवाल ने उस आदमी को पंजाब में जेड प्लस सुरक्षा दी है। अरविंद केजरीवाल ने उस आदमी को भगवंत मान का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है। अभी भगवंत मान के साथ विभव कुमार नीदरलैंड गए। वहां एक लाख रुपए वाले कमरे में ठहराया गया। पंजाब के लोगों का पैसा, यह लोग अपने शौक के लिए खर्च कर रहे हैं, पंजाब की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

    पीएम मोदी की लीडशिप की तारीफ करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैं मानती हूं कि प्रधानमंत्री मोदी न सिर्फ देश में, बल्कि विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, चाहे वह ऑपरेशन सिंदूर हो, देश से नक्सलवाद का खात्मा हो या महिला आरक्षण बिल संसद में लाना हो।,मैं पीएम मोदी के काम से प्रभावित हूं और किसी मजबूरी में भाजपा में शामिल नहीं हो सकी, लेकिन अब मैं भाजपा में शामिल हो रही हूं क्योंकि मैं दिल से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वास करती हूं और उनके नेतृत्व में काम करना चाहती हूं।

    मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच पूरी दुनिया में उथल-पुथल देखने को मिली। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में सब कुछ सामान्य रहा। यह पीएम मोदी की लीडरशिप की वजह से मुमकिन हो पाया है।

    भाजपा में शामिल होने पर स्वाति ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और झूठ बोलने की आदत की वजह से आम आदमी पार्टी छोड़ी। केजरीवाल ने पार्टी पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। मेरे साथ यह घटना दो साल पहले हुई थी, उस वक्त भी मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती थी, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मैंने सोचा कि मैं अपनी पार्टी में ही रहूंगी और इसे सुधारने की कोशिश करूंगी लेकिन जबआपकी बात सुनने वाला कोई होगा ही नहीं तो आप एक साथ आगे कैसे बढ़ सकते हैं।

    स्वाति मालीवाल ने कहा कि मुझे खुद यह समझ नहीं आता, कई बार मैं इस बारे में सोचती हूं, क्या यह वही इंसान है। सात साल तक मैं झुग्गियों में रही। यह एक पूरा आंदोलन था और उस आंदोलन के लिए मैंने भी सब कुछ कुर्बान कर दिया। और आज हम उस इंसान को देखते हैं, जो कभी फटी पैंट पहनकर, दो रुपए वाले रेनॉल्ड्स पेन और छोटी कार में घूमा करता था। आज, उसका मुख्य ध्यान इस बात पर है कि मुझे सबसे पहले एक बड़ा घर मिले, मेरे घर के बाहर एक हेलीपैड हो, 100 करोड़ रुपए का घर बने, उसके अंदर एक बार हो और वह अजीबोगरीब, आलीशान चीजों से भरा हो। आप हमारा घर भी देख सकते हैं, यह सरकार द्वारा दिया गया एक साधारण सा घर है, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने खुद को ऐसी ऐशो-आराम की चीजों में डुबो लिया है।

    जो भी अच्छा इंसान है वह केजरीवाल के भ्रष्टाचार और झूठ के कारण पार्टी छोड़ रहा है। ऐसे हजारों लाखों कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने केजरीवाल के चलते पार्टी को छोड़ा है। केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना सिखाया था, लेकिन वह खुद ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो गए हैं। स्वाति मालीवाल ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी बहुत जल्द टूटकर बिखर जाएगी, क्योंकि केजरीवाल के रवैये से सभी परेशान हैं।

    इसे भी पढ़ें…………….

    खूंटी में गहराया जल संकट, तजना नदी का जलस्तर घटने से साढ़े चार हजार घरों की जलापूर्ति ठप

    Post Views: 487
    AAP Party Swati Maliwal joins BJP
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleखूंटी में गहराया जल संकट, तजना नदी का जलस्तर घटने से साढ़े चार हजार घरों की जलापूर्ति ठप
    Next Article कन्हर का कंठ सूख गया, 20 हजार आबादी तक सीना चीरकर पहुंचाया जा रहा पीने का पानी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ‘देश की स्थिति और भयानक होगी’ : कस्टम ड्यूटी बढ़ाने पर कांग्रेस नेता की चेतावनी, साधा सरकार पर निशाना

    May 13, 2026

    ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बावजूद राहुल गांधी के खाते में 99 हार, ‘शतक’ से महज एक कदम दूर

    May 4, 2026

    राज्यसभा का सियासी गणित, ‘आप’ के 7 पूर्व नेता आधिकारिक तौर पर हुए भाजपा सांसद

    April 27, 2026

    ‘शांति, विश्वास, आस’ सब टूटी, अब शिखर पर बैठकर ‘संजय’ से पार्टी में महाभारत का हाल सुनेंगे केजरीवाल

    April 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

    Sponsor: RKDF University, RanchiJuly 26, 2026

    कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 26, 2026

    NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला

    July 25, 2026

    ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

    July 24, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    • कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    • 24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.