- चुनावी हश्र देख लें आरोप लगाने वाले: कुछ जेल में हैं तो कुछ बेल पर, मुख्यमंत्री साय का विपक्ष पर तीखा हमला
- योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सामूहिक योगाभ्यास
- पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
- 96 साल का इंतजार खत्म: रेल की राह पर बलरामपुर, विकास की नई शुरुआत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। नववर्ष 2026 के शुभारंभ के साथ ही बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में आस्था और विश्वास का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। नववर्ष के पहले ही दिन महामाया मंदिर समेत क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह की पहली किरण के साथ ही देवी-देवताओं के दर्शन और नववर्ष की मंगलकामना को लेकर भक्तों का तांता लग गया। रामानुजगंज स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर में नववर्ष के अवसर पर विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला। अलसुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई थी। भक्तों ने मां महामाया के…
बलरामपुर। सरकारी विद्यालय जैसे पवित्र शैक्षणिक परिसर में अनुशासन, मर्यादा और सुरक्षा को तार-तार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। शासकीय प्राथमिक शाला बैरडीहखुर्द के प्रधान पाठक बीरबल यादव को कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत, नशे की हालत में दुर्व्यवहार तथा छात्र-छात्राओं से मारपीट और गाली-गलौज के आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुसमी द्वारा विस्तृत जांच कराई गई, जिसमें संस्था की सहायिका एवं एक ग्रामीण महिला के साथ नशे में की गई अशोभनीय हरकतों सहित विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के साथ मारपीट…
बलरामपुर। नए साल 2026 के स्वागत को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए बलरामपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 31 दिसंबर की शाम से 1 जनवरी की शाम तक जिलेभर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। नियम तोड़ने वालों, हुड़दंग मचाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। सीसीटीवी निगरानी, पेट्रोलिंग और फिक्स पिकिट के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। नववर्ष के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बलरामपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार किया है। आम नागरिकों को शांतिपूर्ण तरीके से नववर्ष मनाने…
हजारीबाग। हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन कैदियों के फरार होने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। तीनों कैदी धनबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पूरे सिस्टम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने कैदियों के फरार होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि तीन कैदी जेल से भागने में सफल रहे हैं। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि ये कैदी किस आपराधिक मामले…
नई दिल्ली। 1929 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ पूर्ण स्वराज्य की मांग को लेकर आंदोलन का आगाज किया था। उसी वर्ष दिसंबर में लाहौर में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन ऐतिहासिक साबित हुआ, जहां भारत की पूर्ण स्वतंत्रता को कांग्रेस का अंतिम लक्ष्य घोषित किया गया। इस अधिवेशन की अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू ने की थी। लाहौर अधिवेशन में यह स्पष्ट किया गया कि अब देशवासी ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन किसी भी प्रकार की सीमित स्वायत्तता को स्वीकार नहीं करेंगे। अधिवेशन के दौरान 26 जनवरी 1930 को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने का…
अयोध्या। दिव्य और भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर आज श्रीराम लला का अभिषेक होगा। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। रक्षामंत्री पूर्वाह्न 11 बजे यहां पहुंचेंगे और मंदिर परिसर में लगभग चार घंटे तक अनुष्ठानो में शामिल होंगे। रक्षामंत्री परकोटा में बने अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी करेंगे। भव्य मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। आज यज्ञ, हवन और पूजन की परंपरागत विधियां संपन्न होंगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संत-महात्मा,…
चमोली। उत्तराखंड के जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगढ़ जल विद्युत परियोजना की टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) साइट पर मंगलवार को शिफ्ट परिवर्तन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टनल के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिससे 60 मजदूर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को सभी घायलों को बेहतर एवं त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त जानकारी…
पश्चिमी सिंहभूम। कड़कड़ाती ठंड के बीच जिले में मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को मजदूर अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर उतरे और स्थानीय रोजगार, न्यूनतम मजदूरी, पीएफ लाभ एवं सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मजदूर जुलूस की शक्ल में एमपी चौक बस स्टैंड से गांधी मैदान होते हुए कचहरी परिसर स्थित पुराने डीसी कार्यालय तक पहुंचे, जहां उन्होंने जोरदार नारेबाजी के साथ धरना दिया। धरनास्थल पर यूनियन नेता चन्द्र मोहन तिरिया ने कहा कि जिले में मजदूर और किसान अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं। टाटा, रूंगटा और एसीसी…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जेएसएससी की ओर से आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता में चयनित 1910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर आंग्ल नववर्ष का बड़ा उपहार दिया। मंगलवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नव नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि कि जिस तरह अपने कठिन परिश्रम और संघर्ष से यह मुकाम प्राप्त किया है, उसी तरह पूरी निष्ठा, लगन सेवा भावना और कार्यशैली से राज्य को आगे ले जाने का दायित्व भी निभाएंगे। सरकार के अंग के रूप में इस राज्य की…
कोडरमा। जिले के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम इरगोबाद निवासी शमशेर आलम का पुत्र शेफ अली (3) 13 दिसंबर से लापता था। मंगलवार को इरगोबाद अक्तो नदी के किनारे बच्चे की खोपड़ी, दांत और कपड़ा बरामद हुआ है। मृतक की मां ने कपड़ा से पहचाना कि यह उनका ही पुत्र है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमानाथ सिंह स्थल पर पहुंचे और अपने वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क किया। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, माइका इंस्पेक्टर सुजीत कुमार भी वहां पहुंचे। शव को खोजने के लिए ड्रोन कैमरा का इस्तेमाल किया गया। वहीं खोजी कुत्ता का…