- बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
- सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
- डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
- स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
- छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
- 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
- 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
- BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर
RKDF यूनिवर्सिटी रांची में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू हो गई है। रद्द हुई और रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। बिना विलंब शुल्क के 14 सितंबर और शुल्क के साथ 30 सितंबर तक प्रवेश लिया जा सकेगा।
छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई से एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सहायक के.के. चंद्रवंशी के भिलाई-3 स्थित घर पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची। केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ पहुंची टीम दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई कथित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही है। एजेंसी ने प्रदेश में कुल 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।
छत्तीसगढ़ भाजपा में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के सड़क हादसे में घायल होने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू को अचानक दिल्ली बुलाया गया है। इसके बाद उनके कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और कई अन्य नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं।
झारखंड में बारिश का दौर एक बार फिर तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने 1 सितंबर को सात जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लातेहार, गढ़वा, पलामू, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। इससे पहले लातेहार के महुआडांड में 171 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
बलरामपुर जिले में बीते दो-तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के चलते रामानुजगंज की कन्हर नदी उफान पर है और कन्हर एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने जिले में अगले 24 घंटे के दौरान अचानक बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी की है।
बलरामपुर के रामानुजगंज में गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पश्चिम बंगाल से आए मूर्तिकार परिवार पीढ़ियों पुरानी कला को आगे बढ़ाते हुए मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। इस बार करीब 60 से 65 प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं, जिनकी कीमत 1,500 से 8 हजार रुपये तक है। बढ़ती महंगाई ने मूर्तिकारों की लागत जरूर बढ़ा दी है, लेकिन प्रतिमाओं की मांग में कमी नहीं आई है।
रांची में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने के बाद पलामू स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन अलर्ट जारी किया है। संभावित मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने और बेड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। MMCH पलामू में 10, हुसैनाबाद और छतरपुर अनुमंडलीय अस्पतालों में 5-5 तथा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी 5-5 बेड रिजर्व रखने को कहा गया है।
राजपुर थाना क्षेत्र में विवाद के बाद युवक को रास्ते में रोककर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायल युवक को उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है, जबकि पुलिस ने घटनास्थल से पेट्रोल लगी खाली बोतल और लाइटर बरामद किया है।
रांची के बुंडू में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर बुंडू टोल प्लाजा पर करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम कर दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद अब महामारी का खतरा गहराने लगा है। बाढ़ में मारे गए इंसानों और हजारों पशुओं के शव सड़ने-गलने लगे हैं, जिससे पानी और हवा के जरिए कई संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। विशेषज्ञों ने हैजा, दस्त, टाइफाइड, हेपेटाइटिस, लेप्टोस्पायरोसिस, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को लेकर चेताया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में दवाओं का छिड़काव और मृत पशुओं के सुरक्षित निपटारे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
