Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की आज आहूत ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने 21 प्रमुख मार्गों पर परिवर्तन की योजना तैयार की है। कनॉट प्लेस और इसके आसपास क्षेत्रों में 11 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबकि, यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू है। इसके तहत बिना अनुमति प्रदर्शन, मार्च निकालने और भीड़ जुटाने पर रोक है। कनॉट प्लेस, राजीव चौक, जंतर-मंतर, संसद मार्ग और पालिका बाजार सहित लुटियंस…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस पर बलरामपुर जिले के ग्राम मितगई में समारोह आयोजित किया गया। पूर्व जिला पंचायत सभापति एवं वर्तमान में यादव समाज के प्रदेश महामंत्री राजेश यादव के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में डॉ. रमन सिंह वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों के पैर धोकर उन्हें कंबल भेंट किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आतिशबाजी और सामूहिक सहभोज में आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे ग्रामीण शामिल हुए।

Read More

बलरामपुर जिले के खड़ियाडामर गांव की शासकीय उचित मूल्य दुकान में वितरित होने वाले चावल में कंकड़-पत्थर मिलने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों ने चावल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसे लेने से इनकार करने की बात कही। शिकायत के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव ने मौके पर पहुंचकर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल से फोन पर चर्चा की। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने भी चावल का निरीक्षण किया और उसे वापस करने की बात कही है। अब मामले में विभागीय जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Read More

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शिक्षक से कथित तौर पर 10 हजार रुपये मांगने और सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने के मामले में पस्ता पुलिस ने यूट्यूबर दीपक यादव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दीपक यादव, श्रवण यादव और सूर्या यादव ने 14 अक्टूबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। सहायक शिक्षक रुकमन बारीक ने आरोप लगाया था कि रुपये नहीं देने पर उन्हें बदनाम करने और नौकरी से निलंबित करवाने की धमकी दी गई।

Read More

बलरामपुर जिले के कुसमी तहसील कार्यालय परिसर में भिक्षा और चंदा मांगने वालों के प्रवेश पर रोक संबंधी सूचना पट्ट लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सकल हिंदू समाज ने संदेश की भाषा पर आपत्ति जताते हुए नायब तहसीलदार अनुग्रह केरकेट्टा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और उनके तबादले की मांग की है। समाज ने प्रशासन को दो दिन का समय देते हुए कार्रवाई नहीं होने पर नगर बंद, चक्काजाम और तहसील कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है।

Read More

बलरामपुर जिले की कनकपुर ग्राम पंचायत में 10 अक्टूबर को आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए हंगामे के बाद रामानुजगंज पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रवीण कुमार सिंह, मोहम्मद अयूब, सोएब अख्तर और मुर्तजा अंसारी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं, ग्राम सचिव दिनेश ठाकुर पर ग्रामीणों ने शासकीय योजनाओं के कार्यों में लापरवाही और हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण नहीं करने के आरोप लगाए हैं। सचिव पर इससे पहले भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि मांगने के आरोप लगाए जा चुके हैं।

Read More

कृषि मंत्री एवं रामानुजगंज विधायक रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 3.40 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इसमें अस्पताल भवन निर्माण के लिए 2.50 करोड़ और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए तीन स्टाफ क्वार्टर बनाने पर 90 लाख खर्च किए जाएंगे। इस स्वीकृति से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे और कर्मचारियों की आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Read More

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में मंगलवार देर रात यातायात पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नो-एंट्री में वाहन प्रवेश के 15 मामलों सहित कुल 21 प्रकरणों में कार्रवाई की गई और 39,200 रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी।

Read More

बलरामपुर जिले में शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार निरापुरे ने विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। माध्यमिक शाला धनादोहर में 69 में से केवल 31 विद्यार्थियों की उपस्थिति मिलने पर प्रधान पाठक चन्द्रिका टोप्पो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं, तातापानी के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय में अगस्त 2025 से लगातार अनुपस्थित लिपिक देवनारायण राम को भी नोटिस दिया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, मध्यान्ह भोजन और शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

Read More

बलरामपुर जिले के गम्हरिया के ग्रामीणों ने टुकु नाला पर पुलिया निर्माण की मांग मंत्री रामविचार नेताम के सामने रखी। रामानुजगंज जाते समय ग्रामीणों के मिलने की जानकारी पर मंत्री ने चिनियां खेल मैदान के पास अपना काफिला रुकवाया और उनकी समस्या सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया नहीं होने से बरसात में रास्ता पार करना मुश्किल हो जाता है और विद्यार्थियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। मंत्री ने इस दिशा में आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया।

Read More