- सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
- डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
- स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
- छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
- 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
- 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
- BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
- गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
वाराणसी/हजारीबाग। काशी में देशभर के विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों की मौजूदगी में हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह के नाम एक के बाद एक उपलब्धियां जुड़ती चली गईं। पहले उनके नाम को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किए जाने की घोषणा हुई, फिर उन्हें प्रशस्ति-पत्र और स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इसके बाद एक ही सम्मेलन में उन्हें ज्योतिष के क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित उपाधियों से नवाजा गया। बीएचयू में हुआ दो दिवसीय सम्मेलन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक एवं ज्योतिष संकाय और काशी ज्योतिष संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 1 और 2 सितंबर को बीएचयू के के.एन. उडुप्पा…
बलरामपुर। स्कूल में किताबें थीं, परीक्षा की तैयारी का दबाव था, लेकिन पढ़ाने वाले शिक्षक पर्याप्त नहीं थे। लंबे समय से चली आ रही इस परेशानी के बाद जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के मूरकौल हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों का सब्र आखिर टूट गया। पढ़ाई छोड़कर छात्र सड़क पर उतर आए और शिक्षा विभाग के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए स्कूल में जल्द पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से कई विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, जिससे उनकी पढ़ाई…
लातेहार। बालूमाथ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात मगध कोलियरी के 22 नंबर कांटा घर पर हथियारबंद अपराधियों ने अचानक फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान कांटा घर में ड्यूटी कर रहे ऑपरेटर अरुण उरांव के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। चार हथियारबंद अपराधियों के पहुंचने की बात जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े 290 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में कोलकाता में 11 ठिकानों पर छापा मारा है। तलाशी के दायरे में कंपनी के प्रवर्तक प्रशांत बोथरा और विजय बोथरा समेत समूह के अन्य निदेशकों तथा ऑडिटरों के परिसर शामिल हैं। ईडी के अनुसार, कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड ने झारखंड में 66 मेगावाट क्षमता के बिजली संयंत्र के लिए बैंकों से ऋण लिया था। आरोप है कि ऋण की रकम को समूह की अन्य कंपनियों और व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया। बाद में कंपनी राष्ट्रीय कंपनी…
जिस पायलट ने 2019 में पाकिस्तानी F-16 का पीछा कर उसे मार गिराया और करीब 60 घंटे बाद पाकिस्तान से भारत लौटे, अब वही अभिनंदन वर्तमान यात्री विमान उड़ाते नजर आएंगे। 31 मार्च 2026 को वायुसेना से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अगस्त में FLY91 जॉइन कर ली है। वीर चक्र विजेता अभिनंदन अब कॉमर्शियल एविएशन में अपनी नई पारी शुरू कर चुके हैं।
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बाद तबाही का मंजर खत्म नहीं हुआ है। 4 हजार से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं, जबकि 161 से ज्यादा शवों की पहचान नहीं हो सकी है। अस्पतालों के बाहर अपनों की तस्वीरें लिए परिजन इंतजार कर रहे हैं और कई परिवार अब सांकेतिक अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं।
हजारीबाग में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बाइक पर सवार चार संदिग्धों को पकड़ा। जांच में दोनों बाइक चोरी की और नंबर प्लेट फर्जी निकली। पूछताछ आगे बढ़ी तो बिहार के कटिहार से चल रहे कोढ़ा गिरोह और चौपारण के लोकल नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 27 ग्राम सोने के आभूषण, चार चोरी की बाइक, छह फर्जी नंबर प्लेट, छह मोबाइल और 23 पुड़िया संदिग्ध पदार्थ बरामद किया गया है।
छत्तीसगढ़ में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बीच बलरामपुर जिले में भी हलचल तेज हो गई। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम बलरामपुर पहुंची और अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से सर्किट हाउस में पूछताछ की। बोरघरिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी रह चुके हैं। वहीं भिलाई में बघेल के पूर्व निजी सहायक के.के. चंद्रवंशी के आवास सहित प्रदेश के कई ठिकानों पर ईडी की तलाशी चल रही है।
नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद त्रिशूली और नारायणी नदियों के तटीय इलाकों से अब तक 321 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से 280 शवों का फॉरेंसिक परीक्षण और DNA नमूना संकलन पूरा किया जा रहा है। सिर्फ 12 शवों की पहचान हो सकी है और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। बाकी शवों को भविष्य में पहचान सुनिश्चित करने के लिए देवघाट में सुरक्षित तरीके से रखा जा रहा है, जबकि नदी किनारे शवों की तलाश लगातार जारी है।
RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर
RKDF यूनिवर्सिटी रांची में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू हो गई है। रद्द हुई और रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। बिना विलंब शुल्क के 14 सितंबर और शुल्क के साथ 30 सितंबर तक प्रवेश लिया जा सकेगा।
