- सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
- डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
- स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
- छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
- 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
- 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
- BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
- गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
काठमांडू। नेपाल के रसुवा और आसपास के क्षेत्रों में भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह अचानक आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक कम से कम 157 लोगों की मौत हो गई और लगभग 700 लोग लापता हैं। लापता लोगों में विदेशी नागरिक और सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। बाढ़ ने तीन जिलों में भारी तबाही मचाई है। देखते ही देखते जल प्रलय में लोग-बाग, घर, वाहन और जरूरी बुनियादी ढांचा आदि समा गया। इसे हाल के वर्षों में नेपाल की सबसे घातक जल आपदा कहा जा रहा है। नेपाल पुलिस की एक्स पोस्ट में देररात किए गए रसुवा जिले के बाढ़ अपडेट…
शंकरगढ़ के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन का मामला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तक पहुंचा। शिक्षकों ने नए भवन की स्वीकृति और विद्या मितान अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने स्कूल भवन की स्थिति पर जल्द स्वीकृति और अतिथि शिक्षकों के हित में बेहतर निर्णय का आश्वासन दिया।
बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बुधवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम कर्रा में आज बुधवार को आयोजित श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा में शामिल होकर प्राचीन बाबा कर्मेश्वर धाम में भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम कर्रा की पावन भूमि पर श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा का आयोजन सौभाग्य का विषय है। उन्होंने…
वाड्रफनगर के अरविंद ज्वेलर्स में हुई लाखों की चोरी के पीछे बिहार का अंतरराज्यीय गिरोह निकला। पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी के जेवर से तैयार 14.175 किलो चांदी की सिल्लियां, पिकअप, मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी बरामद की है। रेकी से लेकर चोरी और माल ठिकाने लगाने तक की पूरी कहानी पूछताछ में सामने आई।
झारखंड कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। सबसे बड़ा फैसला सरकारी डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र को लेकर रहा, जिसे 67 वर्ष से घटाकर 65 वर्ष कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य के सभी 606 थानों में सीसीटीवी लगाने, 100 नए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय विकसित करने और मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व स्नातकोत्तर सीटें बढ़ाने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।
धनबाद में बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ डुमरी विधायक जयराम महतो की ओर से फोन पर कथित गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक से 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में पलामू के ऊंटारी रोड में 185 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि डाल्टनगंज और रांची में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
गिरिडीह में मंगलवार तड़के भू-धंसान की घटना से हड़कंप मच गया। सीसीएल गिरिडीह एरिया का लंकास्टर अस्पताल भू-धंसान की चपेट में आ गया। अस्पताल के दो भवन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि सड़क और आसपास की जमीन में चौड़ी दरारें पड़ गईं। घटना के बाद अस्पताल परिसर को खाली कराया गया और सुरक्षा के लिए सीसीएल गार्ड तथा होमगार्ड की तैनाती की गई है।
पूर्वी सिंहभूम के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंदन गिरी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को संदेह है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को छायानगर में लाकर फेंका गया। अब पुलिस सोमवार रात की उसकी गतिविधियों और संपर्कों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
कन्हर नदी के बढ़े जलस्तर के बीच रविवार सुबह एनीकट पार करने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। पानी के तेज बहाव में फंसने के बाद युवक अचानक संतुलन खो बैठा और नदी में बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह करीब 500 मीटर तक पानी में बहता दिखाई दिया, जिसके बाद वह तेज धार में डूब गया। पुलिस और बचाव दल उसकी तलाश में जुटे हैं।
