Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया

    October 19, 2026

    बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    October 19, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया
    • बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार
    • आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार
    • कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान
    • रांची में तेज रफ्तार वाहन ने टोटो को मारी टक्कर, बीच सड़क पर पलटा; दो महिलाओं समेत 5 घायल
    • चोरबगान पूजा पंडाल हादसा: 16 परिवारों के उजड़े चिराग, किसी ने खोया बेटा तो किसी का उजड़ा सुहाग; पढ़ें अपनों को खोने वालों का दर्द
    • (राउंडअप) कोलकाता दुर्गापूजा हादसे में 19 की मौत, सुरक्षा जांच के लिए विशेष टीम गठित; मृतकों के परिजनों को 25 लाख और नौकरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»(राउंडअप) कोलकाता दुर्गापूजा हादसे में 19 की मौत, सुरक्षा जांच के लिए विशेष टीम गठित; मृतकों के परिजनों को 25 लाख और नौकरी
    National

    (राउंडअप) कोलकाता दुर्गापूजा हादसे में 19 की मौत, सुरक्षा जांच के लिए विशेष टीम गठित; मृतकों के परिजनों को 25 लाख और नौकरी

    मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के लिए एसआईटी बनाने की भी घोषणा की, गृह मंत्री अमित शाह और राज्यपाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    कोलकाता। उत्तर कोलकाता के चोरबागान में दुर्गापूजा मंडप में हुए भीषण हादसे के बाद राज्य प्रशासन ने शहर के अन्य बड़े पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार रात ही कोलकाता के प्रमुख दुर्गापूजा पंडालों की व्यवस्थाओं की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की। टीम की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित पूजा समितियों को आवश्यक कदम उठाने होंगे। इसके साथ ही हादसे की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की भी घोषणा की है। इसमें एसटीएफ, सीआईडी सहित विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी शामिल होंगे।

    निरीक्षण दल में राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश सिंह, अग्निशमन विभाग के महानिदेशक अनुज शर्मा और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक जावेद शमीम शामिल होंगे। कोलकाता पुलिस इस टीम को आवश्यक सहयोग देगी, जबकि राज्य के पुलिस महानिदेशक निरीक्षण कार्य का मार्गदर्शन करेंगे। पंडालों का निरीक्षण करने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट राज्य की गृह सचिव संघमित्रा घोष को सौंपेगी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मुख्यमंत्री ने पूजा समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि निरीक्षण दल की सिफारिशों का पालन करना अनिवार्य होगा। कहा कि यदि किसी पंडाल की संरचना कमजोर है और उसमें बदलाव करने से उसके क्षतिग्रस्त होने या गिरने का खतरा है, तो वहां केवल पुरोहितों के जरिए पूजा और संकल्प कराया जा सकता है। श्रद्धालुओं के लिए बाहर एलईडी स्क्रीन लगाकर पंडाल के भीतर के कार्यक्रमों का प्रसारण किया जा सकता है।

    शनिवार रात हादसे की सूचना के बाद मुख्यमंत्री कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों को भर्ती कराया गया था। उन्होंने अस्पताल प्रशासन संग आपात बैठक कर घायलों के उपचार की व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद देर रात वह चोरबागान स्थित घटनास्थल पर भी पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया।

    पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि गठित टीम शहर के प्रमुख पूजा पंडालों का निरीक्षण करेगी। पूजा समितियों को सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करना होगा और जरूरत पड़ने पर पूजा के आयोजन को सीमित करना होगा।

    मुख्यमंत्री ने चोरबागान हादसे की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की भी घोषणा की है। इसमें एसटीएफ, सीआईडी सहित विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी शामिल होंगे। जांच दल का नेतृत्व एक न्यायाधीश करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रविंद्र घुगे को पत्र लिखेंगे। प्रस्तावित जांच दल प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने के साथ हादसे से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच करेगा, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

    इस बीच कोलकाता में मौजूद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार सुबह अस्पताल पहुंच कर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। हादसे के मद्देनजर गृह मंत्री ने पहले ही अपने सारे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा कर दी थी। उधर राज्यपाल आरएन रवि ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल पूछा।

    शनिवार रात हुए हादसे में अब तक सामने आई मृतकों की सूची में आरती सरकार विश्वास (45), टगर बेज (37), तानिया विश्वास (18), स्नेहा भंडारी (20), संदीप बेज (14), पियाली प्रमाणिक (25), प्रिया समाद्दार (18), प्रांजल सरकार (13), दिलीप घोष (59), कल्पना जाना (46), श्रीपर्णा पोद्दार (26), मिठू मंडल (45), आकृति कुमारी (17), वर्णाली हालदार (17), शुभम शंकर (33), विकास भट्टाचार्य (66) और दीपाली घोष के नाम शामिल हैं। हादसे में बिहार के एक ही परिवार के दो सदस्यों, अभिषेक श्रीवास्तव (38) और आयांश कुमार श्रीवास्तव (7) की मौत होने की खबर है।

    मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों और घायलों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। राज्य सरकार मृतकों के प्रत्येक परिवार को 25 लाख का मुआवजा देगी। साथ ही, प्रत्येक मृतक के परिवार के एक सदस्य को ग्रुप-डी पद पर नौकरी दी जाएगी। घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी और उन्हें पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यालय की ओर से भी मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

    इसे भी पढ़ें……..

    Muskan Rastogi Death Sentence: आजाद भारत की पहली महिला हो सकती है मुस्कान, बक्सर में तैयार होती है सजा-ए-मौत की रस्सी, निर्भया के दोषियों को सजा देने वाला पवन जल्लाद भी सुर्खियों में

    Views: 262
    Previous ArticleMuskan Rastogi Death Sentence: आजाद भारत की पहली महिला हो सकती है मुस्कान, बक्सर में तैयार होती है सजा-ए-मौत की रस्सी, निर्भया के दोषियों को सजा देने वाला पवन जल्लाद भी सुर्खियों में
    Next Article चोरबगान पूजा पंडाल हादसा: 16 परिवारों के उजड़े चिराग, किसी ने खोया बेटा तो किसी का उजड़ा सुहाग; पढ़ें अपनों को खोने वालों का दर्द
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान

    October 19, 2026

    चोरबगान पूजा पंडाल हादसा: 16 परिवारों के उजड़े चिराग, किसी ने खोया बेटा तो किसी का उजड़ा सुहाग; पढ़ें अपनों को खोने वालों का दर्द

    October 19, 2026

    Muskan Rastogi Death Sentence: आजाद भारत की पहली महिला हो सकती है मुस्कान, बक्सर में तैयार होती है सजा-ए-मौत की रस्सी, निर्भया के दोषियों को सजा देने वाला पवन जल्लाद भी सुर्खियों में

    October 18, 2026

    BIG BREAKING : कोलकाता भगदड़ में 19 की मौत, 25 घायल; दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांचने के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति

    October 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया

    October 19, 2026

    बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    October 19, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार

    October 19, 2026

    आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार

    October 19, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया
    • बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार
    • आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार
    • कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.