Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या

    October 23, 2026

    रामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग

    October 23, 2026

    महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या
    • रामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग
    • महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित
    • धान खरीदी से पहले रामानुजगंज में कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त
    • कभी जंगलों में संभालता था नक्सली संगठन की कमान, पत्नी के कहने पर छोड़ा हथियार; अब परिवार के साथ जी रहा सामान्य जिंदगी
    • रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, जलते पुतले के साथ मोरहाबादी मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
    • रामानुजगंज में भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
    • धधकी सत्य की आग, भस्म हुआ रावण का राज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या
    Chhattisgarh

    सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या

    रुपये देने से इनकार करने पर शिक्षिका की हत्या का आरोप, राज खुलने के डर से बेटे को भी मार डाला; पुलिस ने कार, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल सामान किया जब्त
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    सूरजपुर। जिले में मां और बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। सूरजपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आज शुक्रवार को बताया कि, आरोपित ने पैसों की जरूरत के चलते महिला की हत्या की और घटना की जानकारी किसी को न हो, इस आशंका में उसके बेटे को भी मार डाला। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपित तक पहुंची। मामले में हत्या में इस्तेमाल कार, सीमेंट के खंभे का टुकड़ा, स्टील की पानी की बोतल और अन्य सामान जब्त किए गए हैं।

    पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर को महाबीरपुर के कोरयाबारी नर्सरी जंगल के पास सड़क किनारे नाली में एक युवक का शव मिला था। ग्राम पंचायत सरपंच महेश प्रसाद की सूचना पर जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में मृतक की पहचान सुजल बरेठ के रूप में हुई। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद 11 अक्टूबर को अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इसी बीच सुजल के मामा अविनाश बरेठ ने विश्रामपुर थाने में अपनी बहन रजनी बरेठ के लापता होने की सूचना दी। रजनी विश्रामपुर की ममता कॉलोनी, केशवनगर में किराये के मकान में अपने बेटे के साथ रहती थीं और शिक्षिका थीं। उनका मोबाइल 9 अक्टूबर से बंद आ रहा था। 11 अक्टूबर की रात करीब दो बजे पुलिस की मौजूदगी में मकान का ताला खुलवाया गया, जहां बाथरूम में रजनी का शव मिला। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद विश्रामपुर थाने में भी हत्या का मामला दर्ज किया गया।

    सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देशन और सूरजपुर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल की निगरानी में जांच शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में संयुक्त पुलिस टीम तथा साइबर सेल अंबिकापुर ने जांच की।

    जांच के दौरान पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में काली टी-शर्ट और सफेद गमछा पहने एक व्यक्ति रजनी के किराये के मकान की ओर जाते दिखाई दिया। दूसरे फुटेज में इसी तरह के कपड़े पहने एक व्यक्ति विश्रामपुर के कार वॉशिंग सेंटर पर अपनी कार धुलवाने पहुंचा था। जांच में कार का नंबर सीजी 15 ईजी 7101 सामने आया। इसके आधार पर पुलिस कार मालिक तक पहुंची और संदेह के आधार पर प्रवेश कुमार से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने रजनी और सुजल की हत्या करना स्वीकार किया।

    पहले महिला से मांगे रुपये, इनकार करने पर की हत्या

    पुलिस के अनुसार, आरोपित प्रवेश कुमार की पत्नी और रजनी एक ही स्कूल में शिक्षिका थीं। इसी परिचय के कारण उसका रजनी के घर आना-जाना था। आरोपित ने मोटर पार्ट्स के कारोबार के लिए करीब 20 लाख रुपये का कर्ज लिया था और उसे पैसों की जरूरत थी। उसे जानकारी थी कि रजनी भी 19 लाख रुपये का कर्ज लेने वाली हैं।

    पुलिस की जांच के अनुसार, 9 अक्टूबर को आरोपित अपनी कार धुलवाने के बहाने विश्रामपुर गया और वहां से पैदल रजनी के घर पहुंचा। कुछ देर वहां रुकने के बाद वह चला गया, लेकिन बाद में फिर वापस आया। शाम को सुजल ट्यूशन के लिए घर से निकल गया। इसी दौरान आरोपित ने रजनी से रुपये मांगे। उनके इनकार करने पर दोनों के बीच झूमाझटकी हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपित ने स्टील की पानी की बोतल से रजनी के सिर पर वार किया और फिर बाथरूम में ले जाकर गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

    पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपित ने घर में बिखरे सामान को व्यवस्थित किया और रजनी का स्टोल लेकर वहां से निकल गया। उसे आशंका थी कि सुजल को घटना की जानकारी हो सकती है और वह दूसरों को बता सकता है। इसी वजह से उसने सुजल की हत्या करने की योजना बनाई।

    कार से ले जाकर सुजल की भी हत्या की

    पुलिस के मुताबिक, आरोपित ने मुंह पर सफेद गमछा बांधकर और हेलमेट पहनकर रजनी की स्कूटी से कुछ दूरी तय की। बाद में वह कार लेकर वापस आया और रात करीब नौ बजे सुजल के घर पहुंचने पर उसे अपनी मां के बारे में बहाना बताया। इसके बाद वह सुजल को कार में बैठाकर कुम्दा होते हुए अंबिकापुर की ओर ले गया।

    आरोपित के पास से बरामद मृतकों के सामान।

    पुलिस के अनुसार, राई जंगल के पास आरोपित ने बाथरूम जाने के बहाने कार रुकवाई। वहां उसने सुजल का गला स्टोल से कसने की कोशिश की और मुक्के मारे। सुजल भागने लगा तो आरोपित ने सड़क किनारे पड़े सीमेंट के खंभे के टुकड़े से उसके सिर और सीने पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को कार में रखकर ठिकाने लगाने के लिए कई स्थानों पर गया। पुलिस ने बताया कि बाद में शव को कालीघाट क्षेत्र में फेंक दिया गया।

    मोबाइल और अन्य सामान बरामद

    पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपित ने सुजल के दो मोबाइल अपने घर के रसोईघर की दराज में छिपा दिए, जबकि रजनी का मोबाइल अंबिकापुर स्थित अपने ससुराल में रखा था। पुलिस ने आरोपित के घर से सुजल के दोनों मोबाइल बरामद किए। अंबिकापुर से रजनी का मोबाइल सिम सहित बरामद किया गया। वहां से रजनी के आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेक, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, एटीएम कार्ड और सोने-चांदी के आभूषण भी जब्त किए गए।

    जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित ने घटना में इस्तेमाल कार को जयनगर के कार वॉशिंग सेंटर में धुलवाया था और कार की खून लगी मैट जला दी थी। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर राई जंगल से सुजल की एक चप्पल, घटना में इस्तेमाल ग्रैंड विटारा कार, सीमेंट के खंभे का टुकड़ा और रजनी के सिर पर वार करने में इस्तेमाल स्टील की पानी की बोतल जब्त की।

    पुलिस ने आरोपित प्रवेश कुमार उर्फ परवेश कुमार (36), पिता गुरदित मल, निवासी राजीव कॉलोनी, कैथल रोड, करनाल, हरियाणा और वर्तमान में चोपड़ा कॉलोनी, विश्रामपुर निवासी को गिरफ्तार किया है।

    इस कार्रवाई में विश्रामपुर थाना प्रभारी विकास देशमुख, जयनगर थाना प्रभारी अमित गुप्ता, झिलमिली थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी सहित विभिन्न थानों के अधिकारी-कर्मचारी और साइबर सेल अंबिकापुर की टीम शामिल रही।

    इसे भी पढ़ें………

    रामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग

    Views: 187
    Breaking Crime News CCTV Footage Chhattisgarh Crime News Chhattisgarh Police Crime Investigation Crime News India Debt and Murder Double Murder Double Murder Case Jayanagar Police Latest Chhattisgarh News Money Dispute Mother Son Murder Murder Case Solved Offbeat News police investigation Surajpur News Teacher Murder Case Vishrampur News
    Previous Articleरामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    रामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग

    October 23, 2026

    महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित

    October 22, 2026

    धान खरीदी से पहले रामानुजगंज में कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त

    October 22, 2026

    कभी जंगलों में संभालता था नक्सली संगठन की कमान, पत्नी के कहने पर छोड़ा हथियार; अब परिवार के साथ जी रहा सामान्य जिंदगी

    October 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या

    October 23, 2026

    रामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग

    October 23, 2026

    महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित

    October 22, 2026

    धान खरीदी से पहले रामानुजगंज में कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त

    October 22, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या
    • रामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग
    • महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित
    • धान खरीदी से पहले रामानुजगंज में कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त
    • कभी जंगलों में संभालता था नक्सली संगठन की कमान, पत्नी के कहने पर छोड़ा हथियार; अब परिवार के साथ जी रहा सामान्य जिंदगी
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.