Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

झारखंड के पलामू स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में एक आवारा कुत्ता नवजात शिशु का शव मुंह में दबाकर घूमता दिखाई दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपिल चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर जांच की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और डॉग स्क्वायड की मदद से नवजात का शव तलाशने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

Read More

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। रायपुर के पंडरी स्थित रवि नगर के सुशील विला में अधिकारियों की टीम दस्तावेजों, कंप्यूटर और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कार्रवाई किस मामले में की जा रही है और जांच में क्या मिला है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Read More

बलरामपुर जिले के चलगली स्थित आनंद हीरो शोरूम के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना वैध ट्रेड सर्टिफिकेट के दोपहिया वाहन बेचने के मामले में विभाग ने शोरूम के पांच वाहनों को ऑनलाइन ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अब इन वाहनों का पंजीयन तब तक नहीं हो सकेगा, जब तक संबंधित डीलर परिवहन विभाग से वैध ट्रेड सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं कर लेता। विभाग ने इसे मोटर यान अधिनियम, 1988 का उल्लंघन माना है।

Read More

धनबाद के चर्चित अभिजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपितों पंकज यादव, सुमित और शिवाकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद तीनों को हथकड़ी लगाकर सड़क पर सार्वजनिक परेड कराई गई। इससे पहले पुलिस सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर चुकी थी। तीन और गिरफ्तारियों के साथ ही मामले में नामजद सभी पांच आरोपित जेल पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि 19 अक्टूबर को होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान अभिजीत सिंह पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

Read More

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के भनौरा में टमाटर से भरा पिकअप वाहन पलटने के बाद सड़क किनारे टमाटर बिखर गए। देखते ही देखते आसपास के लोग झोले और बोरियां लेकर टमाटर समेटने पहुंच गए। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने भीड़ हटाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से किनारे करवाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Read More

हजारीबाग की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत के मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने अहम निर्देश दिया है। अब मामले की जांच DSP रैंक के अधिकारी करेंगे। सोमवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को इसकी जानकारी दी। हाई कोर्ट ने जांच में तेजी लाने और 2 नवंबर तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। अनुष्का के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। मामले की अगली सुनवाई 2 नवंबर को सुबह 11:30 बजे होगी।

Read More

झारखंड के लातेहार जिले के डाटम-पाटम फॉल में डूबे दो युवकों के शव करीब 20 घंटे बाद बरामद किए गए। दोनों युवक रविवार को घूमने के लिए फॉल पहुंचे थे। नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर जिला प्रशासन ने NDRF की टीम बुलाई। सोमवार को टीम ने दोनों शवों को एक ही स्थान से बरामद किया। मृतकों की पहचान आकिब कुरैशी (21) और आसिफ अंसारी (22) के रूप में हुई है।

Read More

बलरामपुर जिले के जामवंतपुर करमाटांड़ में जनजाति समाज की ओर से पारंपरिक करमा तिहार का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने करम पेड़ और प्रकृति की पूजा की। मांदर की थाप पर पारंपरिक करमा गीत गूंजे और महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ सामूहिक नृत्य किया। आयोजन में बलरामपुर के शंकरगढ़, कुसमी, चांदो, वाड्रफनगर के साथ जशपुर और अंबिकापुर से भी लोग शामिल हुए।

Read More

छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस बलौदाबाजार जिले के दरचुरा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई यात्री बस में फंस गए, जिन्हें गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान की जा रही है।

Read More

छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे का सोमवार को दूसरा दिन है। रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भी बैठकों का सिलसिला जारी रहेगा। स्मृति ईरानी प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और निगम-मंडलों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगी। इन बैठकों में संगठन के कामकाज और पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। दौरे के पहले दिन उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनसेवा के संकल्प के साथ काम करने का आह्वान किया था।

Read More