Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। जिले के प्रतापपुर से भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाणपत्र प्रकरण में आज सोमवार, 29 दिसंबर को जिला स्तरीय सत्यापन समिति की सुनवाई प्रस्तावित है। 11 दिसंबर को फैसला टलने के बाद से आदिवासी समाज में आक्रोश लगातार बढ़ता गया है। आज यदि समिति कोई स्पष्ट निर्णय नहीं सुनाती है, तो आदिवासी समाज ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रखी है, जिससे जिले में तनाव की स्थिति बन सकती है। प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में आज 29 दिसंबर को जिला स्तरीय सत्यापन समिति के समक्ष सुनवाई होनी है।…

Read More

बलरामपुर। जिले में दो–तीन दिनों तक धूप निकलने के बाद सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। रामानुजगंज में घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता लगभग शून्य हो गई। सोमवार सुबह यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठंड का असर एक बार फिर तेज हो गया। रोजाना जहां सुबह होते ही धूप निकल आती थी, वहीं आज कोहरे की मोटी चादर ने सूर्य को भी छिपा दिया। सड़कों, गलियों और खुले इलाकों में कुछ ही मीटर की दूरी तक दिखाई देना मुश्किल हो गया। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलना पड़ा, वहीं…

Read More

बलरामपुर। सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में आज रविवार काे भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के कई जिलों में एक साथ प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। बलरामपुर में भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी और पुतला दहन के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज प्रदेशभर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पुतला दहन किया। प्रदर्शन का कारण सनातन धर्म और साधु-संतों को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयानों को बताया गया। बलरामपुर में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता…

Read More

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में आज भी ऐसे कई अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद ईमानदारी से लोगों की सेवा कर रहे हैं। लेकिन इसी नगर में एक ऐसा ‘बाबा’ भी सक्रिय है, जो न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था की साख पर सवाल खड़ा कर रहा है, बल्कि अंधविश्वास, अवैध दवाओं और झाड़फूंक के सहारे लोगों की जिंदगी से खुला खिलवाड़ कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि नगर के सबसे व्यस्तम मार्ग पर वर्षों से यह धंधा फल-फूल रहा है और जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। रामानुजगंज नगर के बीचों-बीच, व्यस्ततम बीच चौक…

Read More

बलरामपुर। झारखंड और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला कन्हर एनीकट इन दिनों सुरक्षा नहीं, बल्कि लापरवाही की तस्वीर बन गया है। एनीकट पर साप्ताहिक बाजार सजने से भारी भीड़ उमड़ रही है। पानी भले कम हो, लेकिन फिसलन और नुकीली चट्टानें हर कदम पर खतरे का संकेत दे रही हैं। जरा सा संतुलन बिगड़ा और गंभीर हादसा तय है। कन्हर नदी पर बना एनीकट, जो झारखंड के एक हिस्से को छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से जोड़ता है, इस बार साप्ताहिक बाजार का अघोषित ठिकाना बन गया है। एनीकट की संकरी सतह पर दोनों ओर व्यापारी कपड़े, घरेलू सामान और रोजमर्रा की जरूरतों…

Read More

बलरामपुर। जिले में अवैध धान कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। किसानों के खातों और दस्तावेजों के दुरुपयोग कर अंतरराज्यीय स्तर पर धान की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले मुख्य आरोपी श्याम सुन्दर गुप्ता और उसके भाई शिवम गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई से न सिर्फ एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, बल्कि शासन को करोड़ों के संभावित नुकसान की परतें भी खुली हैं। थाना सनावल क्षेत्र में अवैध धान परिवहन और किसानों के साथ छल-कपट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अपराध क्रमांक…

Read More

रांची। राजधानी रांची के पुंदाग स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) पुल के पास 33 केवी बिजली केबल में आग लगने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। घटना के बाद पुंदाग, पिस्का मोड़ सहित आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई है। विभाग के अनुसार, स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दरअसल, पुंदाग आईआईएम पुल के पास 33 केवी केबल में आग लगने की…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को मंत्री संजय प्रसाद यादव की माताजी स्वर्गीय प्राणवती देवी के “श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज” में शामिल हुए। बिहार के बांका जिले के बड़ी ढाका स्थित समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय प्राणवती देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंत्री संजय प्रसाद यादव एवं उनके परिजनों से भेंटकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, झारखंड विधानसभा…

Read More

ग्वाटेमाला सिटी। ग्वाटेमाला के पश्चिमी हिस्से में इंटर-अमेरिकन हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता लिआंड्रो अमाडो ने बताया कि मृतकों में 11 पुरुष, तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल है। हादसे के बाद राहत एवं बचाव दल ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह दुर्घटना सोलोला विभाग…

Read More

रायगढ़, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कोयला खनन विरोध ने शनिवार को कानून व्यवस्था की सीमाएं तोड़ दीं। JPL कोयला खदान के खिलाफ चल रहे धरने के दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस पर संगठित हमला कर दिया। भीड़ ने महिला थाना प्रभारी को लात-घूंसे मारे, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। हालात इस कदर बिगड़े कि पुलिस की गाड़ियां और एम्बुलेंस तक आग के हवाले कर दी गईं। यह विरोध नहीं, बल्कि प्रशासन के खिलाफ खुला हिंसक विद्रोह बन गया। तमनार थाना क्षेत्र में JPL कोल ब्लॉक के विरोध में जारी धरना अचानक हिंसक हो गया। धरने पर बैठे…

Read More