- गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस
- JPSC-JSSC गड़बड़ी के खिलाफ 10 दिन से छात्रों का सत्याग्रह, 6 अगस्त को विधानसभा मार्च; सरकार ने कमेटी बनाने की बात कही
- शिबू सोरेन की प्रतिमा के अनावरण पर भावुक हुए हेमंत, बोले- पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी, उनके संघर्ष से सीख लेना हमारा कर्तव्य
- रांची में चट्टान पर मिला अज्ञात युवक का शव, गले पर धारदार हथियार के निशान से गहराया हत्या का शक
- DEO कार्यालय में वित्तीय अनियमितता की जांच करने पहुंचे अपर कलेक्टर, भंडार गृह का सत्यापन नहीं हो सका; बोले- गंभीर अनियमितता की आशंका
- रांची में रात के अंधेरे में मचा हड़कंप, एक के बाद एक कई गाड़ियों के शीशे तोड़े; डीएसपी की गाड़ी भी नहीं बची
- हाथी दांत की तस्करी का बड़ा खुलासा, रामानुजगंज की धर्मशाला में 3 हाथी दांत जब्त; तीन आरोपी जेल भेजे गए
- रामानुजगंज में कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; 50 लाख से अधिक नुकसान का अनुमान
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
लखनऊ। यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ते हुए शुक्रवार को कई चिकित्साधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की। ड्यूटी से लंबे समय तक गायब रहने, प्रशासनिक लापरवाही, निजी अस्पतालों के पंजीकरण में अनियमितता और मरीजों के इलाज में कोताही बरतने के आरोपों में पांच चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है जबकि एक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) समेत 16 चिकित्साधिकारियों के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों की जिंदगी से…
कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बगड़ो स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे गुरुवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव की शिनाख्त गिरिडीह जिले के कोवार निवासी नितेश यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से टैंकर चालक था। पुलिस के अनुसार, नितेश यादव बुधवार को अपने सहायक चालक पंकज कुमार के साथ जसीडीह से ईंधन टैंकर लेकर डोमचांच के बगड़ो स्थित पेट्रोल पंप पहुंचा था। पंकज कुमार ने बताया कि रात करीब 10 बजे नितेश किसी से मोबाइल पर बात करते हुए बाहर चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में एक चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई। परिवार वालों का कहना है कि वह छात्र जीवन से ही आध्यात्मिक प्रवृत्ति के थे और एक समय उन्होंने संन्यासी बनने की इच्छा भी जताई थी। पूर्वी मिदनापुर जिले के रहने वाले चंद्रनाथ रथ (42 ) भारतीय वायुसेना के पूर्व कर्मी थे। पूर्वी मिदनापुर सुवेंदु अधिकारी अधिकारी का भी गृह जिला है। उनका परिवार लंबे समय से अधिकारी परिवार के करीब रहा था। जब सुवेंदु अधिकारी टीएमसी में थे, तब यह परिवार उनके साथ ही रहा। बाद में 2021…
वेब डेस्क। इतिहास के पन्नों में 07 मई की तारीख भारतीय साहित्य और संस्कृति के लिए बेहद गौरवपूर्ण मानी जाती है। इसी दिन वर्ष 1861 में महान कवि, साहित्यकार और दार्शनिक रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ था। उन्हें भारतीय साहित्य का ऐसा स्तंभ माना जाता है, जिनका योगदान केवल देश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति से परिचित कराया। रवीन्द्रनाथ टैगोर बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे केवल एक कवि ही नहीं, बल्कि लघु कथाकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार और चित्रकार भी थे। उनकी रचनाओं में मानवीय संवेदनाओं, प्रकृति और जीवन दर्शन की गहरी झलक…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद जारी राजनीतिक तनाव के बीच बुधवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में भाजपा नेता एवं नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया और राज्य की राजनीति में नया उबाल आ गया। इस घटना को लेकर अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। भाजपा समर्थकों ने हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए अदालत की निगरानी…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम (बरासत क्षेत्र) से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मध्यग्राम इलाके में चंद्रनाथ को गोली मारी गई। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के डायवर्सिटी नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते…
धनबाद। धनबाद के वासेपुर निवासी कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गैंग के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पिछले महीने कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए गए गैंग के सदस्य सैयद अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर से धनबाद पुलिस ने रिमांड के दौरान लंबी पूछताछ की है, जिसमें गैंग के आपराधिक नेटवर्क, अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और फंडिंग के तौर-तरीकों को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से जिले में रंगदारी, गोलीबारी और बमबाजी की घटनाओं में सक्रिय था। पूछताछ में उसने करीब तीन दर्जन…
रांची। रांची पुलिस ने टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में कमलेश कुमार नामक युवक की नृशंस हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवनाथ कुमार सिंह (33), उसकी पत्नी अंगिता देवी (28) और साहिल राजा (19) शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक कमलेश कुमार का अंगिता देवी के साथ कथित अवैध संबंध था, जिसे लेकर शिवनाथ कुमार सिंह ने हत्या की योजना बनाई। इस साजिश में साहिल राजा ने भी सहयोग किया। पुलिस के मुताबिक, कमलेश कुमार की हत्या अनगड़ा थाना क्षेत्र के जानुम हाहे स्थित एक घर में…
रांची। झारखंड में 10 मई से मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा और तापमान में तेजी से वृद्धि होगी और गर्मी लोगों को सतायेगी। यह संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। हालांकि विभाग की ओर से राज्य में 12 में तक गर्जन और वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में 34.2 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा राज्य के जिन इलाकों में बारिश दर्ज की गई उनमें पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 21 मिमी, बेड़ो…
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के तीनों संकायों (विज्ञान, कला और वाणिज्य) का परीक्षा परिणाम से घोषित कर दिया है। इस वर्ष के नतीजों में कला संकाय का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है, जहां सर्वाधिक 96.14 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। वहीं, वाणिज्य संकाय में 93.37 प्रतिशत और विज्ञान संकाय में 82.92 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। छात्र अपना रिजल्ट डिजीलॉकर पोर्टल पर देख सकते हैं। इस वर्ष की टॉपर लिस्ट में विज्ञान संकाय में धनबाद के एमडी मुस्तफा अंसारी ने 489 अंक हासिल कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।…
