- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
- 96 साल का इंतजार खत्म: रेल की राह पर बलरामपुर, विकास की नई शुरुआत
- लूट और मारपीट कांड में बड़ी कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस रोककर वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त
- गुस्से में किया चाकू से हमला : खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
- एंबुलेंस नहीं मिली तो मरीज को खाट समेत ट्रैक्टर पर ले गए अस्पताल, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार टिप्पर (ट्रक) और निजी बस के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे 10 यात्रियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह 6:00 से 6:30 बजे के बीच रायावरम गांव के पास हुई। ‘हरिकृष्णा ट्रेवल्स’ की यह निजी बस तेलंगाना के निर्मल से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर…
पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में सुवर्णरेखा नदी तट पर मिले भारी-भरकम जिंदा बम को भारतीय सेना ने सफल ऑपरेशन के बाद निष्क्रिय कर दिया। बेहद संवेदनशील इस मिशन में एक किलोमीटर तक का इलाका खाली कराकर सुरक्षा के बीच कार्रवाई की गई, जिससे संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपाड़ा नागुडसाईं क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुवर्णरेखा नदी किनारे 227 किलो वजनी जिंदा बम मिलने की जानकारी सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत भारतीय सेना की बम निरोधक टीम को बुलाया गया। रांची स्थित…
कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी मेघातरी काली मंडा के समीप बुधवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में दोनों वाहन सड़क पर ही पलट गए। इसके बाद एक ट्रक से गिरे दाल को लूटने की होड़ मच गयी। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक कोलकाता से करीब 1000 बोरा दाल लोड कर बिहार की ओर जा रही थी। वहीं एक अन्य खाली ट्रक विपरीत दिशा से नवादा से कोडरमा की ओर आ रही थी। इसी दौरान मेघातरी के काली मंडा के समीप दोनों ट्रक चालक एक दूसरे से चकमा खा गए…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का समापन बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित जीवनदायिनी कन्हर नदी के तट पर बने छठ घाट में हुआ। व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने कठोर निर्जला व्रत का पारण किया। बुधवार तड़के ही बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में घाटों पर पहुंचे। छठी मैया के गीतों और भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक भगवान सूर्य की उपासना कर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और घाटों पर आस्था…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन मंगलवार को बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति व श्रद्धा से सराबोर नजर आया। मंगलवार शाम संध्या अर्घ्य के अवसर पर व्रती महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर रामानुजगंज की जीवनदायिनी नदी के तट पर स्थित छठ घाट पर पहुंचे। व्रतियों ने सूप, फल, ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्री के साथ विधिपूर्वक भगवान सूर्य की आराधना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।…
देवघर। आस्था और संकल्प का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए पटना के एक युवक ने चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा दौड़कर पूरी करने का बीड़ा उठाया है। मां की सेहत के लिए की गई मन्नत पूरी होने के बाद वह इस कठिन यात्रा पर निकल पड़ा है। पटना के बेऊर इलाके के रहने वाले 19 वर्षीय मोनू बेतुराबाला ने आस्था और संकल्प की मिसाल पेश की है। उन्होंने चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा दौड़कर पूरी करने का निर्णय लिया है। मोनू ने 15 मार्च को अपनी यात्रा की शुरुआत की और प्रतिदिन करीब 50 किलोमीटर दौड़ते हुए…
जगदलपुर, एजेंसी। बस्तर को नक्सल मुक्त घोषित करने की तय समयसीमा से ठीक पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। पश्चिम बस्तर डिवीजन के शीर्ष नक्सली कमांडर पापाराव के सरेंडर की सूचना ने नक्सल संगठन के अस्तित्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जानकारी मिल रही है कि पश्चिम बस्तर डिवीजन के अहम नक्सली कमांडर पापाराव उर्फ मंगू जल्द ही सरेंडर कर सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि 56 वर्षीय पापाराव सुकमा जिले का निवासी है…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के निर्देश पर रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते 72 घंटे में तमनार क्षेत्र के आमाघाट से लेकर लैलूंगा विकासखंड के ग्राम-नवीन घटगांव और मुड़ागांव तक अवैध मादक पदार्थ अफीम के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे इस कार्य में जुडे़ संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में साेमवार की देर शाम प्रशासन द्वारा पुलिस कंट्रोल रुम मे प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कलेक्टर मयंक…
कोडरमा। कोडरमा-धनबाद रेलखंड पर एक दुखद हादसे में ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी की जान चली गई। हीरोडीह स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय वे मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। कोडरमा-धनबाद रेलखंड के हीरोडीह स्टेशन पर सोमवार को एक रेलकर्मी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के गया जिले के निवासी 51 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो धनबाद रेल मंडल में सीनियर ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार ड्यूटी के सिलसिले में कोडरमा से हीरोडीह स्टेशन पहुंचे थे। उन्हें कोयले…
रांची। राजधानी रांची में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी चलाना सीखते समय नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ, जिसने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित सिरमटोली ब्रिज पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक स्कूटी चलाना सीख रहा था। इसी दौरान उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वह हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि युवक ने घटनास्थल…