Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले स्थित राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के दौरान हुई मां और नवजात की मौत के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवलाल कुंकल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग के संयुक्त सचिव छवि रंजन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में इस तरह की संवेदनहीनता और लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह घटना तब सामने आई जब हाथीसिरिंग गांव निवासी बिनीता…

Read More

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। डीएमके प्रमुख और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपने ही गढ़ कोलाथुर सीट से पीछे चल रहे हैं, जबकि अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके में मजबूत बढ़त बनाती नजर आ रही है। कोलाथुर विधानसभा सीट पर छह राउंड की गिनती के बाद टीवीके उम्मीदवार वीएस बाबू 24,993 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि स्टालिन 20,982 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। एआईएडीएमके उम्मीदवार 5,982 वोटों के साथ काफी पीछे हैं। वहीं, नाम तमिलर कच्ची (एनटीके) को 1,801 वोट मिले हैं। यह सीट लंबे समय…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के रुझानों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 293 सीटों पर जारी गिनती के बीच ऐसे चार जिले सामने आए हैं, जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का खाता तक नहीं खुलता दिख रहा है। जिन चार जिलों में टीएमसी का खाता तक खुलता नहीं दिख रहे हैं, उसमें उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जबकि दक्षिण बंगाल के झारग्राम और पश्चिम बर्धमान शामिल हैं। झारग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर सुबह 10:30 बजे तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इन सीटों में नयाग्राम,…

Read More

तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव साफ नजर आने लगा है। सोमवार को आ रहे रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) बड़ी जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है, जबकि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) सरकार पर सत्ता से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। मतगणना के तीसरे राउंड के अंत तक खुद मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन धर्मदम सीट से पीछे चल रहे हैं। यह स्थिति सत्तारूढ़ वाम मोर्चे के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है। वहीं दूसरी ओर,…

Read More

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों ने राज्य में दोबारा भाजपा सरकार बनने के संकेत दे दिए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 बजे तक 126 विधानसभा सीटों के रुझान सार्वजनिक किए हैं। रुझानों में भाजपा 78 विधानसभा सीटों पर बढ़त बना चुकी है, जबकि कांग्रेस सिर्फ 24 सीटों पर आगे है। वहीं, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) को दो सीटों पर बढ़त मिली है। जालुकबारी सीट पर रुझानों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी बढ़त बनाए हुए हैं। वे लगभग 12…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतगणना के शुरुआती दो घंटों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। सुबह 10 बजे तक के रुझानों में भाजपा 60 से अधिक सीटों पर बढ़त हासिल कर चुकी है। वहीं, भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी पछाड़ चुके हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग ने सुबह 10.30 बजे तक 102 विधानसभा सीटों के रुझान सार्वजनिक किए हैं। रुझानों में भाजपा ने 63 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाई, जबकि तृणमूल कांग्रेस सिर्फ 37 सीटों पर आगे है। भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछड़ गई हैं। भाजपा नेता सुवेंद्र अधिकारी…

Read More

कोडरमा, एजेंसी। झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत असनाबाद स्थित एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में रविवार रात कक्षा 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लक्खीबागी के फरेंदा निवासी 17 वर्षीय उदित यादव के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मृतक के बड़े भाई आदित्य कुमार ने बताया कि वह रविवार को अपने भाई से मिलने दो बार स्कूल गए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे उदित से मुलाकात कर जब वे घर लौटे, तो उसके कुछ…

Read More

रांची। झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता का अनमोल खजाना सीता प्रपात है। रांची से कुछ दूरी पर स्थित घने जंगलों में बसा यह झरना न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, बल्कि माता सीता से जुड़ी पौराणिक मान्यता के कारण भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। कोइना नदी के स्वच्छ जल से बना यह प्रपात लगभग 35 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता है। चारों तरफ हरी-भरी वनस्पति से घिरा यह स्थान शांति और दिव्यता का अनुभव कराता है। इस जलप्रपात को धार्मिक मान्यता भी प्रचलित है, जिसके अनुसार, रामायण काल में माता सीता ने वनवास…

Read More

नई दिल्ली। तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना सोमवार से शुरू हो रही है। कई चरणों में गिनती के साथ रुझान सामने आएंगे और दिन के अंत तक अंतिम नतीजे आने की उम्मीद है। तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और असम में करीब 25 करोड़ लोगों ने हाल ही में मतदान किया है। ये चुनाव हाल के समय के सबसे महत्वपूर्ण चुनावों में माने जा रहे हैं। ये सिर्फ राज्य स्तर के चुनाव नहीं हैं, बल्कि यह भी तय करेंगे कि जनता राज्य सरकारों की कल्याण योजनाओं को ज्यादा पसंद करती है या केंद्र सरकार…

Read More

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), रायपुर जोनल कार्यालय ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम 2002 (पीएमएलए) की धारा 17 के तहत एक साथ तलाशी अभियान चलाए। छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग/भिलाई और बिलासपुर जिलों में कुल 13 ठिकानों पर तलाशी ली गई। ईडी ने रविवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 30 अप्रैल को जिन ठिकानों पर तलाशी ली गई, वे शराब व्यापारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कारोबारियों और कॉर्पोरेट संस्थाओं से जुड़े थे, जिन पर इस घोटाले से पैदा हुई ‘अपराध की आय’ को हासिल करने, संभालने, छिपाने या उसका हेरफेर करने का…

Read More