Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»रायगढ़ में बेकाबू हिंसा: कोयला खदान विरोध में महिला थाना प्रभारी पर लात-घूंसे से हमला, पुलिस वाहन-एम्बुलेंस फूंकी गईं
    Chhattisgarh

    रायगढ़ में बेकाबू हिंसा: कोयला खदान विरोध में महिला थाना प्रभारी पर लात-घूंसे से हमला, पुलिस वाहन-एम्बुलेंस फूंकी गईं

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 28, 2025Updated:December 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायगढ़, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कोयला खनन विरोध ने शनिवार को कानून व्यवस्था की सीमाएं तोड़ दीं। JPL कोयला खदान के खिलाफ चल रहे धरने के दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस पर संगठित हमला कर दिया। भीड़ ने महिला थाना प्रभारी को लात-घूंसे मारे, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। हालात इस कदर बिगड़े कि पुलिस की गाड़ियां और एम्बुलेंस तक आग के हवाले कर दी गईं। यह विरोध नहीं, बल्कि प्रशासन के खिलाफ खुला हिंसक विद्रोह बन गया।

    तमनार थाना क्षेत्र में JPL कोल ब्लॉक के विरोध में जारी धरना अचानक हिंसक हो गया। धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची पुलिस पर उग्र भीड़ ने पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं की भीड़ ने तमनार थाना प्रभारी कमला पुषाम पर लात-घूंसे से हमला किया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    हमले में SDOP अनिल विश्वकर्मा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। महिला आरक्षकों को भी चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को रायगढ़ रेफर किया गया है।

    धरना, तनाव और फिर हिंसा

    प्रशासन के अनुसार, 8 दिसंबर 2025 को धौराभाठा में आयोजित जनसुनवाई के विरोध में JPL कोयला खदान सेक्टर-1 से प्रभावित 14 गांवों के ग्रामीण 12 दिसंबर से शांतिपूर्ण धरने पर बैठे थे। शनिवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 300 ग्रामीण लिबरा चौक पर जमा हो गए और सड़क पर बैठकर आवागमन रोक दिया।

    स्थिति को संभालने सुबह करीब 10 बजे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। समझाइश के बाद लोगों को टेंट वाले धरना स्थल पर भेज दिया गया। कुछ समय के लिए शांति रही, लेकिन तनाव बना रहा।

    भीड़ बढ़ी, बैरिकेड टूटे

    जिला प्रशासन के मुताबिक आसपास के गांवों से और लोग पहुंचने लगे। दोपहर तक भीड़ की संख्या करीब 1000 के आसपास पहुंच गई। घरघोड़ा के एसडीएम और पुलिस अधिकारी लगातार माइक से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे, लेकिन भीड़ बार-बार सड़क पर आकर जाम करने की कोशिश करती रही।

    करीब दोपहर ढाई बजे अचानक हालात बेकाबू हो गए। उग्र भीड़ ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए और पत्थर व डंडों से हमला शुरू कर दिया। पुलिस पर जमकर पथराव हुआ, कई जवानों को अपनी जान बचाकर पीछे हटना पड़ा।

    सरकारी वाहनों में आग, प्लांट पर हमला

    हिंसा के दौरान भीड़ ने मौके पर खड़ी पुलिस बस, जीप और एम्बुलेंस को आग के हवाले कर दिया। कई अन्य सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। इसके बाद उग्र भीड़ जिंदल के कोल हैंडलिंग प्लांट की ओर बढ़ गई, जहां कन्वेयर बेल्ट, दो ट्रैक्टर और अन्य वाहनों में आग लगा दी गई। प्लांट कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई।

    अधिकारियों की मौजूदगी में भी पथराव

    स्थिति संभालने खुद रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक और लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार मौके पर पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद भीड़ और उग्र हो गई। अधिकारियों की मौजूदगी में भी पथराव जारी रहा और भीड़ दोबारा प्लांट की ओर जाकर आगजनी करती रही।

    प्रशासन सख्त, कार्रवाई तय

    कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि धरना पिछले 15 दिनों से शांतिपूर्ण चल रहा था, लेकिन दोपहर में कुछ असामाजिक तत्वों ने भीड़ को भड़काया, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला और सरकारी संपत्ति को नुकसान गंभीर अपराध है।

    फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालात काबू में बताए जा रहे हैं। पुलिस हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि पुलिस पर हमला करने और आगजनी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

    ये भी पढ़िए……

    शीतलहर का कहर: 7 डिग्री पर सिमटा रामानुजगंज, सड़कों पर सन्नाटा, अलाव बना सहारा

    Post Views: 683
    Previous Articleशीतलहर का कहर: 7 डिग्री पर सिमटा रामानुजगंज, सड़कों पर सन्नाटा, अलाव बना सहारा
    Next Article ग्वाटेमाला में भीषण बस हादसा, खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत, 19 घायल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.