Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का सत्याग्रह 12वें दिन भी जारी रहा। चौथे दिन भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया और शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रखने की अपील की।

Read More

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित पैतृक गांव मरहा पथरा में कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। चाईबासा जेल से एक दिन के पैरोल पर पहुंची पत्नी रिया सिन्हा और परिजनों की मौजूदगी में 12 वर्षीय बेटे अक्षत कुमार ने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान पत्नी और बेटे के भावुक दृश्य ने माहौल को गमगीन कर दिया।

Read More

भारत के आधुनिक इतिहास में 05 अगस्त की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए याद की जाती है। वर्ष 2019 में इसी दिन केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त करने का फैसला लिया, जबकि 2020 में अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन हुआ। इसके अलावा विश्व इतिहास में भी इस तारीख से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं।

Read More

आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक और कारोबारी लिहाज से खास रह सकता है। कुछ जातकों को रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं, जबकि जमीन-जायदाद, साझेदारी और नौकरी में लाभ के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को विरोधियों और लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। जानिए मेष से मीन तक आपका आज का राशिफल और शुभांक।

Read More

‘गजनी’ में खतरनाक विलेन का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 4 अगस्त को अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की, जिसके बाद फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

Read More

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन दसवें दिन भी जारी रहा। रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में अभ्यर्थी लगातार धरना और सत्याग्रह कर रहे हैं। छात्रों की प्रमुख मांग परीक्षा प्रक्रिया को रद्द कर मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की है। सरकार ने छात्रों की मांगों पर बातचीत के लिए कमेटी बनाने का निर्णय लिया है, हालांकि अब तक सरकार की ओर से कोई प्रतिनिधि आंदोलन स्थल पर पहुंचकर छात्रों से सीधी बातचीत नहीं कर पाया है।

Read More

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव नेमरा और लुकैयाटांड़ बरलंगा में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन समेत झारखंड के पूर्वजों ने शोषण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया, अब नई पीढ़ी का कर्तव्य है कि उनके संघर्ष और विचारों से सीख लेकर आगे बढ़े।

Read More

रांची के राहे थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस हत्या की आशंका से जांच कर रही है। मृतक के दाहिने हाथ पर ‘केएम’ लिखा मिला है, जिसे पहचान के लिए अहम सुराग माना जा रहा है।

Read More

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कथित वित्तीय अनियमितता की शिकायत की जांच करने मंगलवार को अपर कलेक्टर प्रमोद गुप्ता पहुंचे। टीम को कार्यालय के भंडार गृह का सत्यापन करना था, लेकिन संबंधित कर्मचारी के छुट्टी पर होने के कारण सत्यापन नहीं हो सका। अपर कलेक्टर ने कहा कि प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितता से जुड़ा मामला सामने आ रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read More

रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। छह से अधिक वाहनों के शीशे टूटे हैं, जिनमें डीएसपी स्तर के अधिकारी का वाहन भी शामिल है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

Read More