Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार

    August 8, 2026

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026

    रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    • इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच
    • Rashifal 07 August 2026: आज किस्मत देगी किसका साथ? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ के सामने नई चुनौती
    • देवघर जाते समय कल रामानुजगंज रुकेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कांवरियों की सेवा में करेंगे सहयोग
    • सेमरसोत अभ्यारण्य में कोटरी के शिकार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; मृत वन्यजीव बरामद
    • झारखंड में बारिश का अजब खेल! एक जिले में सामान्य से 13% ज्यादा, दूसरे में 60% की कमी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Offbeat»इतिहास के पन्नों में 2 अगस्त : अंग्रेजों के हाथों में कैसे पहुंची भारत की पूरी सत्ता, 2 अगस्त को जानिए वह फैसला जिसने बदल दिया देश का इतिहास
    Offbeat

    इतिहास के पन्नों में 2 अगस्त : अंग्रेजों के हाथों में कैसे पहुंची भारत की पूरी सत्ता, 2 अगस्त को जानिए वह फैसला जिसने बदल दिया देश का इतिहास

    1858 में ब्रिटिश संसद के एक कानून के बाद खत्म हुआ ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन, भारत सीधे ब्रिटिश क्राउन के अधीन चला गया
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    ऑफबीट डेस्क। ब्रिटिश संसद ने भारत सरकार अधिनियम 1858 पारित किया, जिसके तहत भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश क्राउन के अधीन कर दिया गया। इस अधिनियम को 2 अगस्त 1858 को शाही स्वीकृति प्राप्त हुई। इसके साथ ही ईस्ट इंडिया कंपनी शासन का अंत हुआ और भारत ब्रिटिश साम्राज्य का प्रत्यक्ष उपनिवेश बन गया।

    भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन मुख्य रूप से 1757 से 1858 तक रहा। 31 दिसंबर 1600 को एक व्यापारिक संस्था के रूप में स्थापित हुई यह ब्रिटिश कंपनी, धीरे-धीरे भारत की राजनीतिक सत्ता पर काबिज हो गई। शासन की शुरुआत प्लासी का युद्ध (1757) के साथ हुई जिसमें रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में कंपनी ने बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को हराया। यह भारत में कंपनी शासन की पहली राजनीतिक आधारशिला थी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कंपनी का मुख्य उद्देश्य मुनाफा कमाना था। भारी कर (Taxes) और दमनकारी नीतियों के कारण किसानों और बुनकरों की स्थिति बेहद खराब हो गई, जिससे 1770 जैसे भयानक अकाल पड़े। अपने व्यापारिक और सैन्य लाभ के लिए कंपनी ने भारत में रेलवे, डाक और टेलीग्राफ जैसी व्यवस्थाओं की शुरुआत की।

    कंपनी की दमनकारी आर्थिक नीतियों, राज्यों को हड़पने की नीयत और धार्मिक हस्तक्षेप के कारण 1857 में भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम छिड़ गया। हालांकि अंग्रेजों ने विद्रोह को दबा दिया लेकिन ब्रिटिश संसद ने ईस्ट इंडिया कंपनी के कुप्रबंधन को देखते हुए उसका शासन पूरी तरह समाप्त कर दिया। भारत की सत्ता सीधे ब्रिटिश क्राउन (राजशाही) के हाथों में सौंप दी गई, जिसे ब्रिटिश राज कहा जाता है।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1763 – मुर्शिदाबाद पर कब्जे के बाद ब्रिटिश सेना ने गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया।

    1790 – अमेरिका में पहली बार जनगणना का कार्य किया गया।

    1858 – ब्रिटिश संसद ने भारत सरकार अधिनियम 1858 पारित किया, जिससे भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से सीधे ब्रिटिश क्राउन के पास चला गया।

    1934 – एडोल्फ हिटलर जर्मनी के सर्वोच्च तानाशाह (‘फ़्यूरर’) बने।

    1954 – दादरा और नगर हवेली को पुर्तगाली शासन से मुक्ति मिली।

    1987 – विश्वनाथ आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता।

    1990 – ईराक द्वारा कुवैत पर अधिकार एवं वहाँ के अमीर का सऊदी अरब पलायन।

    1999 – चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।

    1999 – ब्रह्मपुत्र मेल घैसल में अवध-असम एक्सप्रेस से आमने सामने टकराई। दोनो रेलगाड़ियां विपरीत दिशा से एक ही पटरी पर चल रही थीं।

    2001 – पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।

    2003 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।

    2004 – अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी की हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल ख़िताब जीत लिया। पराग्वे की राजधानी आसुनसियोन में एक सुपर बाज़ार में आग लगने से 300 लोग मरे।

    2007 – जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में सुबह आये भयानक तूफ़ान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुँचायी।

    2008 – सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली। सुधीर कुमार चतुरर्वेदी ने पावर ग्रिड कार्पोरेशन के नये अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला।

    2010 – पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की मौत।

    2012 – लंदन ओलम्पिक में भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं। भारत इस प्रतियोगिता में 55वें नम्बर पर रहा।

    जन्म

    1835 – एलीशा ग्रे – टेलीफोन के आविष्कारक।1861 – प्रफुल्ल चंद्र राय – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान का जनक’ माना जाता है।

    1876 – पिंगली वेंकैया – भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ का डिजाइन तैयार करने वाले स्वतंत्रता सेनानी।

    1877 – रविशंकर शुक्ल – मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री।

    1878 – पिंगलि वेंकय्या – भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ के अभिकल्पक।

    1922 – जीपी बिड़ला – भारत के प्रसिद्ध और परोपकारी उद्योगपति।

    1931 – उमाकांत मालवीय – प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार।

    1944 – प्रकाशराव असावडी – जानेमाने भारतीय कवि, विद्वान, आलोचक तथा अनुवादक हैं।

    1947 – रमेश बैस – भारतीय जनता पार्टी से जुड़े राजनीतिज्ञ हैं।

    1952 – ज्ञान चतुर्वेदी – भारतीय चिकित्सक होने के साथ-साथ जाने-माने व्यंग्यकार भी हैं।

    1956 – विजय रूपाणी – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।1958 – अरशद अयूब – पूर्व भारतीय क्रिकेटर।

    1966 – एमवी श्रीधर – भारतीय क्रिकेटर।

    1970 – फिलो वालेस – भारतीय क्रिकेटर।

    निधन

    1930 – चुनीलाल बसु – भारत के एक रसायनज्ञ, विज्ञानसाधक, चिकित्सक और देशप्रेमी थे।

    1980 – रामकिंकर बैज—पद्म भूषण से सम्मानित भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार और चित्रकार।

    1988 – नित्यानंद कानूनगो – भारतीय राजनीतिज्ञ थे जिनका सम्बंध उड़ीसा राज्य से था।

    2009- देवेन्द्र नाथ द्विवेदी – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मनोनीत राज्यपाल

    2010 – कमल कपूर—भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता।

    2020 – कमल रानी वरुण—उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री और प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।

    महत्वपूर्ण अवसर

    – दादरा और नगर हवेली मुक्ति दिवस

    – विश्व स्तनपान दिवस (अगस्त का प्रथम सप्ताह)

    – मैत्री दिवस (अगस्त का प्रथम रविवार)

    इसे भी पढ़ें……

    श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा

    Post Views: 137
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleश्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा
    Next Article Rashifal 2 August 2026 : राशियों के सितारे आज क्या कह रहे हैं, बीच दिन में जानिए किसे मिलेगा धन और किसे रहना होगा सावधान
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच

    August 7, 2026

    Rashifal 07 August 2026: आज किस्मत देगी किसका साथ? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ के सामने नई चुनौती

    August 7, 2026

    इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता

    August 5, 2026

    Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार

    August 8, 2026

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026

    रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू

    August 7, 2026

    इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच

    August 7, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    • इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच
    • Rashifal 07 August 2026: आज किस्मत देगी किसका साथ? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ के सामने नई चुनौती
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.