- गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस
- JPSC-JSSC गड़बड़ी के खिलाफ 10 दिन से छात्रों का सत्याग्रह, 6 अगस्त को विधानसभा मार्च; सरकार ने कमेटी बनाने की बात कही
- शिबू सोरेन की प्रतिमा के अनावरण पर भावुक हुए हेमंत, बोले- पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी, उनके संघर्ष से सीख लेना हमारा कर्तव्य
- रांची में चट्टान पर मिला अज्ञात युवक का शव, गले पर धारदार हथियार के निशान से गहराया हत्या का शक
- DEO कार्यालय में वित्तीय अनियमितता की जांच करने पहुंचे अपर कलेक्टर, भंडार गृह का सत्यापन नहीं हो सका; बोले- गंभीर अनियमितता की आशंका
- रांची में रात के अंधेरे में मचा हड़कंप, एक के बाद एक कई गाड़ियों के शीशे तोड़े; डीएसपी की गाड़ी भी नहीं बची
- हाथी दांत की तस्करी का बड़ा खुलासा, रामानुजगंज की धर्मशाला में 3 हाथी दांत जब्त; तीन आरोपी जेल भेजे गए
- रामानुजगंज में कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; 50 लाख से अधिक नुकसान का अनुमान
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
कोलकाता। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), कोलकाता, ने ई-1 ग्रेड में मैनेजमेंट ट्रेनी (माइनिंग) के कुल 276 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों में सामान्य (यूआर) के 114, ईडब्ल्यूएस के 27, एससी के 41, एसटी के 20, और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के 74 पद शामिल हैं। सीआईएल की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 मई के सुबह 10.00 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 जून तय की गई…
गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत कबरीबाद कोयला खदान इलाके में एक मजदूर की हत्या के बाद बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सदर अस्पताल से बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को स्ट्रेचर पर लादा और पैदल मार्च करते हुए सीधे कबरीबाद खदान पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की भी हुई। जानकारी के अनुसार, बीती देर रात कबरीबाद कोयला खदान के क्रेशर में कार्यरत मजदूर दिलीप दास की हत्या कर दी गई थी। बुधवार सुबह जब यह खबर फैली, तो स्थानीय लोग उग्र हो गए। ग्रामीण और परिजन न्याय…
गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बुजुर्ग मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर माखमरगो पंचायत भवन के समीप घटी। मृतकों की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के जितकुंडी गांव निवासी 70 वर्षीय बासदेव साव और 65 वर्षीय लखिया देवी (पति लखपत साव) के रूप में हुई है। इस हादसे में इसी गांव के 65 वर्षीय धनपत साव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूर प्रतिदिन की…
बलरामपुर। जिले में अतिथि शिक्षकों का वेतन दो महीने से अटका हुआ है। भुगतान में लगातार हो रही देरी और जटिल प्रक्रिया से नाराज शिक्षकों ने अब कलेक्टर के सामने अपनी समस्याएं रखी हैं। रामानुजगंज में प्रांतीय अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) संघ, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वेतन भुगतान में हो रही देरी और प्रशासनिक दिक्कतों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। संघ का आरोप है कि, जिला शिक्षा अधिकारी की कार्यप्रणाली के कारण शिक्षकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया गया है कि, जिले के अतिथि शिक्षकों का मार्च और…
चेन्नई। तमिलनाडु में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में डीएमके को चुनावी मोर्चे पर एक बड़ा झटका लगा है; पार्टी ने जिन 164 सीटों पर सीधे चुनाव लड़ा था, उनमें से वह केवल 59 सीटें ही जीत पाई और विपक्ष में चली गई। चुनावों में डीएमके, तमिलगा वेट्री कजगम और एआईएडीएमके के बीच जबरदस्त त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला, जिसमें टीवीके की मजबूत लहर के चलते सत्ताधारी पार्टी अपना दबदबा कायम रखने में नाकाम रही। चुनाव के नतीजे खासकर इसलिए चौंकाने वाले थे क्योंकि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, कई वरिष्ठ मंत्री और यहां तक कि विधानसभा अध्यक्ष भी हार गए;…
चेन्नई। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय अब राजनीति के मैदान में भी धमाल मचा रहे हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने शानदार प्रदर्शन किया है। सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) को पीछे छोड़ते हुए विजय की पार्टी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। खुद विजय पेरंबुर और तिरुचिरापल्ली सीटों पर जीत गए। सिनेमा से राजनीति की ओर मुड़ने वाले विजय के लिए यह समय बेहद खास साबित हो रहा है। एक तरफ उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ जल्द ही रिलीज होने वाली है, वहीं राजनीति में वह ‘जन नायक’ बनकर…
बलरामपुर। झारखंड के गोदरमाना में सोमवार देर रात कुकर और सिलेंडर में हुए विस्फोट के बाद लगी भीषण आग में एक कपड़ा दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। लाखों रुपये के नुकसान के बीच समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास के घर बड़ी घटना से बच गए। जानकारी के अनुसार, झारखंड के गोदरमाना क्षेत्र में ओम साव के मकान में किराए से रह रहे भौंरी निवासी करण कश्यप की कपड़ा दुकान में देर रात अचानक आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि मकान में सिलेंडर पर कुकर में भोजन बन रहा था, तभी अचानक तेज…
नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राजनीतिक करियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दो दशकों से अधिक समय से कांग्रेस की राजनीति के केंद्र में रहने के बावजूद राहुल गांधी के खाते में 99 चुनावी हार दर्ज हो चुकी हैं। यह संख्या शतक से महज एक कदम दूर है। बड़ी बात यह है कि राहुल गांधी ने सितंबर 2022 में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की। उनका दावा था कि यह यात्रा देश को जोड़ने और…
नई दिल्ली। 13 सितंबर 2013 को हुई भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नरेंद्र मोदी का नाम घोषित किया गया। तब भाजपा या एनडीए की देश के कुछ गिने-चुने राज्यों में ही सरकार थी। देश के कई राज्य तो ऐसे थे, जहां भाजपा की जमीनी पकड़ भी शून्य थी। लेकिन, आज देश के 31 में से 22 राज्यों में भाजपा या एनडीए गठबंधन की सरकार है। यानी 22 राज्यों में सत्ता के शिखर पर भाजपा या एनडीए के नेता सीएम के तौर पर काबिज हैं। भाजपा को यह…
रांची। असम में पहली बार चुनाव लड़ने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को भले ही कोई सीट हासिल नहीं हुई हो, लेकिन पार्टी अपने प्रदर्शन से उत्साहित नजर आ रही है। बिना किसी बड़े गठबंधन के मैदान में उतरी पार्टी ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा और अब तक की मतगणना में करीब 1.8 प्रतिशत मत हासिल किए हैं। पार्टी के अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि दो सीटों पर हमारे प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे, जबकि 7 सीटों पर हमारे प्रत्याशियों ने 15 हजार से अधिक वोट…
