
ऑफबीट डेस्क। 3 अगस्त का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और अवसर लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को रुका हुआ धन या लाभ मिलने के संकेत हैं, तो कुछ के लिए कारोबार और कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, पारिवारिक परिस्थितियों और यात्रा के मामले में सावधानी बरतनी होगी। ग्रह-नक्षत्रों के संकेतों के आधार पर जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष – रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न होंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। शुभांक-5, 8, 9
वृष – एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता महसूस हो सकती है। अपने हितैषी समझे जाने वाले लोग ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कारोबारी यात्रा फिलहाल टालना बेहतर होगा। शुभांक-4, 6, 7
मिथुन – जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न के बाद दूर होगी। परिवारजनों के सहयोग से काम बनाना आसान रहेगा। अपने काम आसानी से पूरे होते चले जाएंगे। थोड़े प्रयास से कार्य सिद्ध होंगे। शुभ कार्य संपन्न होने से वातावरण आनंददायक बना रहेगा। शुभांक-3, 6, 9
कर्क – परिवारजनों के सहयोग और समन्वय से काम बनाना आसान होगा। आय-व्यय की स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए किए गए कार्यों का तत्काल प्रतिफल मिल सकता है। बौद्धिक उलझनें बनी रहेंगी, लेकिन लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे और अभिलाषाएं पूरी हो सकती हैं। शुभांक-5, 7, 8
सिंह – मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना है। नैतिक दायरे में रहकर कार्य करें। विद्यार्थियों के लिए समय लाभकारी रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। चिंताजनक वातावरण से मुक्ति मिलेगी। व्यापार और व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। शुभांक-2, 6, 9
कन्या – शत्रुपक्ष पर आप हावी रहेंगे। पारिवारिक परेशानी बढ़ सकती है। कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों का असर दिनभर महसूस होगा। यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरी में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। ज्ञानार्जन का वातावरण बनेगा। शुभांक-2, 5, 7
तुला – कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों का असर दिनभर रह सकता है। सुबह की महत्वपूर्ण सफलता के बाद पूरे दिन उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए खर्च की स्थिति बन सकती है। प्रसन्नता के साथ जरूरी कार्य पूरे होते नजर आएंगे। मनोरथ सिद्धि के योग हैं। मेहमानों का आगमन भी हो सकता है। शुभांक-3, 6, 9
वृश्चिक – स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद रहेगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से बचना बेहतर होगा। प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य पूरे हो जाएंगे। शुभांक-5, 7, 9
धनु – महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा कर लें तो बेहतर रहेगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी साबित होंगे। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। कोई प्रिय वस्तु अथवा नया वस्त्र-आभूषण प्राप्त हो सकता है। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभांक-3, 5, 7
मकर – धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद का समय है। लाभदायक कार्यों के लिए प्रयास बढ़ेंगे। बुद्धि की सक्रियता से मिलने वाला छोटा लाभ भी प्रसन्नता देगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। सुखद समय की अनुभूति होगी। शुभांक-3, 4, 6
कुंभ – शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम मिलेगा। कामकाज की अधिकता रहेगी, लेकिन लाभ भी होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। व्यावसायिक उन्नति के साथ प्रसन्नता बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना है। नैतिक दायरे में रहकर कार्य करें। शुभांक-4, 7, 9
मीन – धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता महसूस हो सकती है। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। पूर्व नियोजित कार्यक्रम आसानी से संपन्न होंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार मिल सकते हैं। शुभांक-3, 5, 7
इसे भी पढ़ें……….
इतिहास के पन्नों में 3 अगस्त: जानिए उस राष्ट्रकवि के बारे में, जिसकी कलम ने जगाई थी देशभक्ति की अलख


