Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    शंकरगढ़ के जर्जर स्कूल पर CM साय का बड़ा आश्वासन, 520 छात्रों की परेशानी पर जल्द होगा फैसला

    August 27, 2026

    कर्रा पहुंचे CM साय, बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक… फिर कर दी बड़ी घोषणा

    August 27, 2026

    शटर टूटा, जेवर गायब… फिर बिहार पहुंची पुलिस, ऐसे खुला लाखों की चोरी का राज

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • शंकरगढ़ के जर्जर स्कूल पर CM साय का बड़ा आश्वासन, 520 छात्रों की परेशानी पर जल्द होगा फैसला
    • कर्रा पहुंचे CM साय, बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक… फिर कर दी बड़ी घोषणा
    • शटर टूटा, जेवर गायब… फिर बिहार पहुंची पुलिस, ऐसे खुला लाखों की चोरी का राज
    • 67 से 65! झारखंड कैबिनेट के फैसले ने चौंकाया, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र घटाई
    • 24 घंटे का अल्टीमेटम… माफी नहीं तो आंदोलन! थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज मामले में पुलिस एसोसिएशन सख्त
    • झारखंड में बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, ऊंटारी रोड में 185 मिमी पानी; 29 अगस्त तक अलर्ट
    • आधी रात के बाद अचानक धंसने लगी जमीन, सीसीएल का लंकास्टर अस्पताल भी आया जद में
    • रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»शंकरगढ़ के जर्जर स्कूल पर CM साय का बड़ा आश्वासन, 520 छात्रों की परेशानी पर जल्द होगा फैसला
    Chhattisgarh

    शंकरगढ़ के जर्जर स्कूल पर CM साय का बड़ा आश्वासन, 520 छात्रों की परेशानी पर जल्द होगा फैसला

    1983 में बना भवन हुआ जर्जर, दो पालियों में चल रही पढ़ाई; विद्या मितान शिक्षकों के नियमितीकरण पर भी CM ने दिया भरोसा
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 27, 2026Updated:August 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कर्रा आगमन के दौरान शंकरगढ़ के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने उनसे सौजन्य मुलाकात कर विद्यालय के नवीन भवन की स्वीकृति और विद्या मितान अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। बुधवार को हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने विद्यालय की जर्जर स्थिति की जानकारी लेते हुए नए भवन की स्वीकृति जल्द प्रदान करने का आश्वासन दिया। वहीं विद्या मितान अतिथि शिक्षकों के संबंध में भी सरकार की ओर से जल्द बेहतर निर्णय लेने का भरोसा दिलाया।

    विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार एक्का, अतिथि शिक्षक सुदर्शन यादव और सहायक शिक्षक विज्ञान अमितेश यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़ का वर्तमान भवन वर्ष 1983 में निर्मित हुआ था। भवन अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है और वर्तमान स्थिति में विद्यालय का संचालन पुराने भवन में करना संभव नहीं है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में 520 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। भवन की खराब स्थिति के कारण विद्यालय का संचालन दो पालियों में किया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त भवन और माध्यमिक शाला के कुछ कमरों का उपयोग करना पड़ रहा है। इससे विद्यालय के संचालन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विद्यालय की स्थिति की जानकारी लेते हुए पूछा कि जब भवन जर्जर है तो विद्यालय का संचालन किस तरह किया जा रहा है। शिक्षकों ने उन्हें बताया कि वर्तमान में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्यालय को दो पालियों में संचालित किया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने नए भवन की आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए जल्द स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया।

    विद्या मितान अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण का मुद्दा भी उठाया

    मुलाकात के दौरान अतिथि शिक्षक सुदर्शन यादव ने विद्या मितान अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1500 से अधिक विद्या मितान अतिथि शिक्षक पिछले करीब 11 वर्षों से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने नियमितीकरण की मांग रखते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे के अनुरूप इस दिशा में निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

    अतिथि शिक्षक ने मुख्यमंत्री से नियमितीकरण को लेकर सरकार की ओर से निर्णय की समय-सीमा के संबंध में जानकारी चाही। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विद्या मितान अतिथि शिक्षकों का विषय सरकार के ध्यान में है और उनके हित में जल्द बेहतर निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा।

    शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष विद्यालय के नवीन भवन और विद्या मितान अतिथि शिक्षकों से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुनने तथा आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़ के प्राचार्य सुशील कुमार एक्का, अतिथि शिक्षक सुदर्शन यादव, सहायक शिक्षक विज्ञान अमितेश यादव, अतिथि शिक्षक जिला अध्यक्ष अमित सिन्हा, वीरेंद्र यादव और विश्वास मिश्रा उपस्थित रहे।

    इसे भी पढ़ें…….

    कर्रा पहुंचे CM साय, बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक… फिर कर दी बड़ी घोषणा

    Post Views: 49
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleकर्रा पहुंचे CM साय, बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक… फिर कर दी बड़ी घोषणा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    कर्रा पहुंचे CM साय, बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक… फिर कर दी बड़ी घोषणा

    August 27, 2026

    शटर टूटा, जेवर गायब… फिर बिहार पहुंची पुलिस, ऐसे खुला लाखों की चोरी का राज

    August 27, 2026

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    शंकरगढ़ के जर्जर स्कूल पर CM साय का बड़ा आश्वासन, 520 छात्रों की परेशानी पर जल्द होगा फैसला

    August 27, 2026

    कर्रा पहुंचे CM साय, बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक… फिर कर दी बड़ी घोषणा

    August 27, 2026

    शटर टूटा, जेवर गायब… फिर बिहार पहुंची पुलिस, ऐसे खुला लाखों की चोरी का राज

    August 27, 2026

    67 से 65! झारखंड कैबिनेट के फैसले ने चौंकाया, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र घटाई

    August 25, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • शंकरगढ़ के जर्जर स्कूल पर CM साय का बड़ा आश्वासन, 520 छात्रों की परेशानी पर जल्द होगा फैसला
    • कर्रा पहुंचे CM साय, बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक… फिर कर दी बड़ी घोषणा
    • शटर टूटा, जेवर गायब… फिर बिहार पहुंची पुलिस, ऐसे खुला लाखों की चोरी का राज
    • 67 से 65! झारखंड कैबिनेट के फैसले ने चौंकाया, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र घटाई
    • 24 घंटे का अल्टीमेटम… माफी नहीं तो आंदोलन! थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज मामले में पुलिस एसोसिएशन सख्त
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.