Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    • रामानुजगंज की वन वाटिका में नौका विहार से ओपन जिम तक की सुविधा, 1.49 करोड़ से बदलेगी सूरत
    • कन्हर बैरियर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 साल लट्ठा से लदा ट्रक जब्त
    • Big Breaking : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»सावन महोत्सव में झूम उठा साहू समाज, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    Chhattisgarh

    सावन महोत्सव में झूम उठा साहू समाज, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, सामाजिक एकता का दिया संदेश
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज स्थित काका लरंगसाय टाउन हॉल में 26 अगस्त को साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सावन महोत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सावन महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मनोरंजक खेलों और सम्मान समारोह ने आयोजन को यादगार बना दिया।

    कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा बाबा भोलेनाथ, दानवीर भामाशाह और मां कर्मा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सावन महोत्सव में महिलाओं के लिए सावन झूला सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। समाज के सभी वर्गों के लोगों ने कार्यक्रमों में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान हंसी-खुशी और उमंग का माहौल बना रहा।

    समाज को मजबूत और संगठित बनाने पर जोर

    कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने उपस्थित समाजजनों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि समाज को मजबूत, संगठित और प्रगतिशील बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। सामाजिक गतिविधियों के साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी समाज की सक्रिय और प्रभावी भागीदारी जरूरी है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहू समाज जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के जिलाध्यक्ष बंशीधर गुप्ता रहे। उनकी उपस्थिति और मार्गदर्शन से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी।

    इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रामसेवक गुप्ता, संतोष गुप्ता, अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, साहू समाज नगर अध्यक्ष बी.डी. लाल गुप्ता, सुनील गुप्ता और सुभाष गुप्ता सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

    साहू समाज की बेटी के विवाह में 5100 रुपये की सहायता

    कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति एवं युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंकित गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने आभार प्रदर्शन के दौरान घोषणा की कि नगर रामानुजगंज में साहू समाज की किसी बेटी का विवाह होने पर उसके परिवार को समाज की ओर से 5100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की जाएगी। इस घोषणा का समाजजनों ने स्वागत किया।

    कार्यक्रम में पार्षद पवन गुप्ता, मनोज गुप्ता, हरिओम गुप्ता, विवेकानंद गुप्ता, राकेश गुप्ता, रवि गुप्ता, लल्लू गुप्ता, विवेक गुप्ता और मनीष गुप्ता का भी विशेष योगदान रहा।

    साहू समाज जिला उपाध्यक्ष शर्मिला गुप्ता, शोभा गुप्ता, रचना गुप्ता, प्रीति गुप्ता, पूर्णिमा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, नेहा गुप्ता और सुमन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

    संपूर्ण आयोजन सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश देते हुए हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सावन महोत्सव के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर जोड़ने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और सामाजिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास भी किया गया।

    इसे भी पढ़ें……..

    रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू को पत्रकारों और समाजसेवियों ने दी विदाई

    Views: 440
    Previous Articleरामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू को पत्रकारों और समाजसेवियों ने दी विदाई
    Next Article नेपाल में जलप्रलय का तीसरा दिन, 389 शव मिले… 977 लापता, 84 भारतीयों को बचाया गया
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण

    October 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण

    October 9, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.