- केसीसी ऋण विवाद पर पांच दिन बाद थमा किसानों का आंदोलन: प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त
- चुनावी हश्र देख लें आरोप लगाने वाले: कुछ जेल में हैं तो कुछ बेल पर, मुख्यमंत्री साय का विपक्ष पर तीखा हमला
- योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सामूहिक योगाभ्यास
- पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। झारखंड में विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4296 करोड़ 62 लाख रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। यह बजट राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने विधानसभा में बताया कि यह अनुपूरक बजट उन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लाया गया है, जो मुख्य बजट में शामिल नहीं हो सकीं या जिनके लिए अतिरिक्त धन की जरूरत महसूस की गई। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, बुनियादी…
फरीदाबाद। गुरुग्राम में यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी काे शुक्रवार अहले सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी सूचना मिलते ही फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच टीम उसे पकडऩे पहुंची। जहां उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली। इससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। ये मुठभेड़ शुक्रवार सुबह ग्रेटर फरीदाबाद में फरीदपुर-तिगांव रोड पर हुई। आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी का रहने…
रांची। पुलिस ने पिठोरिया थाना क्षेत्र के राहा मौनजारा गांव में एक व्यक्ति का शव झाड़ियों से गुरुवार को बरामद किया है। मृतक की पहचान लुम्बा उरांव के रूप में हुई है। गांव वालों ने लुम्बा उरांव का शव झाड़ियों में देखा। इसकेेे बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि इस हत्या में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। गांव वालों ने पुलिस…
रांची। राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को झारखण्ड अंगीभूत महाविद्यालय अनुबंध शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के शिष्टमंडल ने राज भवन में मुलाक़ात की। शिष्टमंडल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि वे पिछले पांच से 15 वर्षों तक राज्य के महाविद्यालयों में सेवाएं देते रहे हैं, लेकिन महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद होने के कारण गंभीर बेरोजगारी की समस्या हो गई है। शिष्टमंडल ने इस दिशा में राज्यपाल से पहल करने का आग्रह किया। ये भी पढ़िए………. https://offbeatnews.in/bail-plea-of-u200bu200baccused-for-firing-on-ats-team-rejected/
रांची। झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के डीएसपी नीरज कुमार और सब इंस्पेक्टर सोनू साहू पर जानलेवा हमला करने की नियत से गोली चलाने के मामले में आरोपित शूटर बॉबी साव को जमानत देने से रांची एटीएस की विशेष कोर्ट ने गुरुवार को इनकार कर दिया है। मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी। एटीएस की टीम ने बॉबी साव को 19 जुलाई, 2023 को गिरफ्तार किया था। एटीएस के डीएसपी और सब इंस्पेक्टर पर गोलीबारी की इस घटना को रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र के शाहीटांड़ में 17 जुलाई, 2023 को अंजाम दिया गया…
पूर्वी सिंहभूम। बागबेड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी में दो अपराधियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी से एक बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते रोकने में सफलता मिली है। सिटी एसपी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी रेलवे हाईस्कूल मैदान में इकट्ठा होकर बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान बागबेड़ा गांधीनगर निवासी बादशाह खान उर्फ राजा और…
पलामू। श्रीराम बस के कंडक्टर लाल विपिन नाथ शाहदेव (50) का शव गुरूवार सुबह मेदिनीनगर के जेलहाता स्थित कार्यालय सह गैराज में फंदे से लटका मिला। उनका एक पैर चौकी के नीचे लटका हुआ था, जबकि एक पैर चौकी के उपर में टेढा था। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेजा। पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के भाई लाल संजीत नाथ शाहदेव ने हत्या कर शव को फंदे से लटका देने का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। भाई के अनुसार लाल…
चतरा। चतरा जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए दो वाहनों में आग लगा दी। यह घटना लावालौंग थाना क्षेत्र में हुई है। नक्सलियों की उपस्थिति से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मिली जनकारी के अनुसार बुधवार रात लावालौंग थाना क्षेत्र के लेम्बोडीह विशनपुर गांव में माओवादियों का एक दस्ता सतन गंझु का घर पहुंच कर उसे खोज रहे थे। नहीं मिलने पर घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर और सवारी वाहन को आग लगा दिया है। नक्सलियों ने सतन के घर में ताला भी लगा दिया। आग लगाने के बाद भाकपा…
साहिबगंज। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मंगलवार की सुबह झारखंड के साहिबगंज में एक ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जीएसटी से जुड़े मामले को लेकर गोवा ब्रांच की ईडी टीम साहिबगंज के बंगाली टोला पहुंची है और बबलू कबाड़ी के ठिकाने पर कागजात खंगाल रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीती सात अगस्त को भी ईडी ने 750 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी चालान बनाने के मामले में झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में छापेमारी की थी। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तीन राज्यों में 12 परिसरों पर छापेमारी की गयी थी।…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। बारिश की वजह के किसानों के चेहरे खिल गए हैं। हालांकि, भारी बारिश से आम जन-जीवन भी प्रभावित हुआ है। झारखंड में राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है। कहीं रुक-रुक कर, तो कहीं लागातार बारिश हो रही है। यह बारिश जहां किसानों के लिए राहत बनकर आई हैं, वहीं आम लोगों को दैनिक कार्यों में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आनेवाले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई…