Browsing: Jharkhand Police

पलामू के पाण्डु थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य सहिया गीता देवी की हत्या के विरोध में उनके मायके पक्ष के लोगों और ग्रामीणों ने आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को फांसी देने की मांग की। पुलिस अब तक इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन परिजनों का आक्रोश कम नहीं हुआ है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऑटो चालक को एयर गन के साथ हिरासत में लिया है। आरोपित की पहचान गुड्डू उर्फ रवि के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पलामू के पांकी का रहने वाला है। पुलिस को आशंका है कि एयर गन का इस्तेमाल यात्रियों को डराकर लूटपाट करने में किया जा सकता था। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने और दुर्गम सारंडा जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा (माओवादी)…

रांची। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन समाप्त हो गया है। सहायक पुलिसकर्मी विभिन्न मांगों को लेकर…