Browsing: police investigation

सूरजपुर जिले में शिक्षिका रजनी बरेठ और उनके बेटे सुजल की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, करीब 20 लाख रुपये के कर्ज और पैसों की जरूरत के चलते पहले महिला से रुपये मांगे गए। इनकार करने पर उनकी हत्या कर दी गई और घटना का खुलासा होने के डर से बेटे को भी मार डाला गया। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस आरोपित तक पहुंची।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ विकासखंड में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची के आधार पर नियुक्ति हासिल करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दसवें आरोपित विष्णु यादव को गिरफ्तार किया है। उसे 18 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में पहले ही नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। कूटरचित अंकसूची और अन्य दस्तावेजों के जरिए नियुक्ति हासिल करने के आरोपों की जांच जारी है।

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पिता की हत्या के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है।…