Browsing: Ranchi News

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बंद फ्लैट के कमरे से युवक का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक की मौत करीब दो दिन पहले हुई थी। कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। युवक अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहता था। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

झारखंड की आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की शुक्रवार को रांची में मौत हो गई। घटना से पहले वह फेसबुक लाइव पर आई थीं और सरकार, पुलिस तथा कथित जमीन दलालों पर आरोप लगाए थे। पुलिस को मौके से कोई लिखित सुसाइड नोट नहीं मिला है। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने घटना पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

रांची के तुपुदाना इलाके से लापता शराब लदा ट्रक हजारीबाग के चौपारण में लावारिस हालत में मिला। ट्रक के केबिन से चालक नागेंद्र सिंह का शव बरामद किया गया, जबकि उसमें लोड लाखों रुपये की शराब गायब थी। आशंका जताई जा रही है कि शराब लूटने के इरादे से चालक की हत्या की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झारखंड की राजधानी रांची में राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को विधानसभा थाना क्षेत्र में पुलिस और गिरोह के दो अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। अपराधियों की ओर से फायरिंग किए जाने के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शाहिद नाम का अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल समेत दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों कांके थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हुई फायरिंग की घटना में संलिप्त बताए जा रहे हैं।

रांची में नवजात बच्चे की बरामदगी की मांग को लेकर एक महिला अपने अन्य बच्चों के साथ एसएसपी आवास के बाहर आत्मदाह करने पहुंच गई। महिला का आरोप है कि उसका पति नवजात बच्चे का कथित तौर पर सौदा कर चुका है। बच्चे की पहचान को लेकर डीएनए जांच कराई गई है, लेकिन रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। इससे परेशान महिला ने रविवार को मोरहाबादी स्थित एसएसपी आवास के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर समझाया।

रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऑटो चालक को एयर गन के साथ हिरासत में लिया है। आरोपित की पहचान गुड्डू उर्फ रवि के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पलामू के पांकी का रहने वाला है। पुलिस को आशंका है कि एयर गन का इस्तेमाल यात्रियों को डराकर लूटपाट करने में किया जा सकता था। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

झारखंड भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने शनिवार को रांची पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मांदर बजाकर आदिवासी कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। रिंग रोड स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में पारंपरिक नृत्य, पुष्पवर्षा और जोहार गमछे के साथ उनका स्वागत किया गया। बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति पर चर्चा होनी है।

रांची के मोरहाबादी मैदान में विजयादशमी पर भव्य रावण दहन हुआ। रावण का पुतला जलते ही जय श्रीराम के जयकारों से मैदान गूंज उठा। भव्य आतिशबाजी और लोगों की भारी भीड़ समारोह के मुख्य आकर्षण रहे।