- धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
- आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
- Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
- इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
- छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
- कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
- NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
- ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
Author: Vishnu Pandey
विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर नगर पालिका में लंबे समय से चल रहे प्रशासनिक विवाद अब ठंडा पड़ता दिख रहा है। पार्षदों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धमकी के आरोपों से घिरे मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) प्रणव राय का राज्य शासन ने तबादला कर दिया है। उन्हें अब रायगढ़ जिले के तमनार नगर पालिका में पदस्थ किया गया है। बलरामपुर नगर पालिका में पिछले कुछ समय से सीएमओ प्रणव राय को लेकर असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा था। पार्षदों ने आरोप लगाया था कि बैठक और संवाद के दौरान उन्होंने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और जनप्रतिनिधियों…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में बीते 10 से 15 दिनों से 22 हाथियों का आक्रामक दल विचरण कर रहा है। हाथियों की लगातार मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जिसे देखते हुए वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में इन दिनों 22 हाथियों का दल सक्रिय है, जो लगातार जंगल क्षेत्र में मूवमेंट कर रहा है। वन विभाग के मुताबिक, फिलहाल यह दल छतवा जंगल में डेरा डाले हुए है और सभी हाथियों का व्यवहार आक्रामक बताया जा रहा है। हाथियों…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज में एक बार फिर जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला। अलसुबह तीन हाथियों ने वार्ड क्रमांक 1 स्थित एक फार्म हाउस में घुसकर तीन एकड़ में तैयार फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। घटना के बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर मुआवजा प्रक्रिया शुरू कर दी है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 1 में बुधवार तड़के जंगली हाथियों ने नुकसान पहुंचाया। जनपद पंचायत कार्यालय के पास स्थित ‘नई दुनिया’ के जिला प्रतिनिधि बैजनाथ केशरी के फार्म हाउस में तीन हाथी जंगल की ओर से फेंसिंग पार…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज में इन दिनों 22 हाथियों का बड़ा दल सक्रिय है, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग लगातार निगरानी में जुटा है और लोगों को सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई है। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज अंतर्गत पिछले कई दिनों से 22 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस झुंड में 10 मादा, 7 नर और 5 शावक शामिल हैं, जो जंगल क्षेत्र में लगातार मूवमेंट कर रहे हैं। वन विभाग के विजयनगर सर्कल प्रभारी दयाशंकर सिंह के अनुसार, हाथियों का…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सामरीपाठ थाना क्षेत्र के बहुचर्चित मामले में 13 वर्षों से फरार चल रहे नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य और स्थायी वारंटी को झारखंड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। बलरामपुर पुलिस से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिले के थाना सामरीपाठ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपित मुन्ना कोरवा (33 वर्ष), निवासी टेढ़ी, थाना भंडरिया, जिला लातेहार (झारखंड) है, जो नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, वर्ष…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज वन वाटिका में लंबे समय बाद नौका विहार की शुरुआत के साथ क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय रोजगार को नई गति मिलने की उम्मीद जगी है। कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने इसका शुभारंभ करते हुए किराए में बड़ी राहत की घोषणा भी की। विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत रामानुजगंज वन वाटिका में रविवार शाम नौका विहार का विधिवत शुभारंभ कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, वन अमला और पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विकसित चिल्ड्रन पार्क की भी सौगात दी गई, जिससे स्थानीय…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। रामानुजगंज वन वाटिका में एक बार फिर चहल-पहल बढ़ने वाली है। करीब एक दशक से बंद पड़ी बोटिंग सुविधा अब दोबारा शुरू होने जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण के बीच नौका विहार का आनंद मिल सकेगा। वन विभाग की पहल और हिंडालको कंपनी के सहयोग से तालाब में नई नौकाएं तैयार कर ली गई हैं, वहीं परिसर में भी कई सुधार किए गए हैं। इस बीच बड़ी जानकारी सामने आई है कि रामविचार नेताम कल बलरामपुर दौरे पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रमों के बीच वे शाम करीब 4 बजे रामानुजगंज वन…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज में वैशाख कृष्णपक्ष सप्तमी के अवसर पर बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा आस्था और उल्लास के साथ निकाली गई। गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और जयघोष के बीच निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रामानुजगंज स्थित कन्हर नदी तट के प्राचीन श्री राम मंदिर से गुरुवार को दोपहर तीन बजे बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा विधिवत पूजा-अर्चना और आकर्षक श्रृंगार के साथ प्रारंभ की गई। आयोजन समिति “श्याम कराने वाले श्याम” के तत्वावधान में निकली इस यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। निशान यात्रा राम मंदिर से प्रारंभ…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। ग्राम चिनिया के पास मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में प्रधान पाठक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे ग्राम चिनिया के एक खतरनाक मोड़ पर हुआ, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही ने मिलकर जानलेवा रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, सलवाही नवापारा में पदस्थ प्रधान पाठक दयाशंकर सिंह मरकाम अपने साथी अनिल मरकाम के साथ सीईओ कार्यालय रामानुजगंज की ओर…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। रामानुजगंज वन वाटिका में करीब एक दशक के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर बोटिंग सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है। वन विभाग की पहल और हिंडालको कंपनी के सहयोग से तालाब में नई नौकाएं तैयार हैं, वहीं पार्क में बच्चों के लिए आकर्षक झूले भी लगाए गए हैं। अब स्थानीय लोग और पर्यटक जल्द ही यहां प्राकृतिक सुंदरता के बीच नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। सोमवार को रामानुजगंज वन परिक्षेत्र अधिकारी निखिल सक्सेना की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक में इस नई…