Author: Vishnu Pandey

विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेंदुर नदी किनारे रेत में दबे अज्ञात शव की बरामदगी से जुड़े सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि यह हत्या अवैध प्रेम संबंध के चलते साजिशन अंजाम दी गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बलरामपुर पुलिस से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार, यह मामला 29 जनवरी 2026 का है, जब थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सतिसेमर में सेंदुर नदी के किनारे रेत में दबा हुआ एक अज्ञात…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा से जुड़े मामलों पर कड़ा संदेश देते हुए प्रधान एवं जिला सत्र न्यायालय ने रामानुजगंज स्थित लरंग साय पीजी कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने कॉलेज के तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य को दोषी ठहराते हुए डेढ़ वर्ष के कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला मंगलवार को सुनाया गया। ऑफबीट न्यूज से चर्चा करते हुए लोक अभियोजक अशोक गुप्ता ने बताया कि इस प्रकरण में आरोपित राम भजन सोनवानी है, जो घटना के समय लरंग साय…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ में नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई का खुलासा आज रविवार को रामानुजगंज में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान हुआ। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने झारखंड के गढ़वा जिले के कुख्यात नशीले इंजेक्शन सप्लायर रंजीत विश्वकर्मा एवं उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर 7.50 लाख रुपए मूल्य के नशीले इंजेक्शन जब्त किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से छत्तीसगढ़ में नशीले इंजेक्शन के व्यापार पर करीब 50 प्रतिशत तक प्रभावी रोक लगेगी। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की इस बड़ी सफलता का खुलासा सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। धान खरीदी में टोकन कटने की समस्या, मनरेगा कानून में बदलाव और पीडीएस चावल वितरण में अव्यवस्था को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने महावीरगंज चौक के पास चक्का जाम कर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। यह चक्का जाम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिहर यादव के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मधु गुप्ता के नाम से राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन रामानुजगंज तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से आम जनता, किसान और मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई।…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले में सेंदुर नदी के किनारे रेत के नीचे दबा अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की स्थिति और उसे छिपाने के तरीके को देखते हुए मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। जानकारी अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटान पारा स्थित सेंदुर नदी में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने नदी किनारे रेत के नीचे दबा एक शव देखा। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। उत्तरी छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की वापसी ने जनजीवन को एक बार फिर अस्त-व्यस्त कर दिया है। बलरामपुर जिले सहित आसपास के इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे के चलते हालात बेहद मुश्किल हो गए हैं। खासकर स्कूली बच्चों को सुबह के समय कड़ाके की ठंड और शून्य के करीब विजिबिलिटी में घर से निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है। जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तीसरे सप्ताह में ठंड के असर में कमी महसूस की जा रही थी,…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। प्रतापपुर से भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाणपत्र प्रकरण में गुरुवार को जिला स्तरीय सत्यापन समिति के समक्ष लंबी और अहम सुनवाई हुई। सुबह से शुरू हुई सुनवाई करीब 5 घंटे 30 मिनट तक चली, जिसमें दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपने-अपने तर्क विस्तार से प्रस्तुत किए। सुनवाई के बाद समिति ने मामले में अगली तारीख 19 फरवरी 2026 निर्धारित की है। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस बल…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। सामाजिक और जनहित कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने वाले ज़िला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज के पूर्व सभापति राजेश यादव को सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति समाज के भीतर उनके वर्षों के समर्पण, संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक योगदान को देखते हुए की गई है। यह दायित्व सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु द्वारा सौंपा गया है। प्रदेश महामंत्री के रूप में राजेश यादव अब न केवल अपने क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश में संगठन को सशक्त बनाने, समाज को एकजुट करने और सामाजिक सरोकारों को मजबूती से आगे बढ़ाने…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। रामानुजगंज नगर में नियमों की अनदेखी कर तेज आवाज में डीजे बजाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने बिना वैध अनुमति अमानक ध्वनि स्तर पर डीजे बजाते हुए जुलूस निकालने पर सख्त कार्रवाई करते हुए साउंड सिस्टम जब्त किया है और संचालक के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार, रामानुजगंज नगर क्षेत्र में बिना किसी वैध अनुमति के अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाते हुए जुलूस निकाले जाने के मामले में रामानुजगंज पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अमानक ध्वनि विस्तारक यंत्र (डीजे) को जब्त कर लिया और…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में शीतलहर और घने कोहरे की वापसी से ठंड ने लोगों को फिर से गर्म कपड़ों में सिमटने पर मजबूर कर दिया है। बलरामपुर जिले में गुरुवार की सुबह के वक्त छाया कोहरा और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बलरामपुर जिले सहित उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जनवरी के तीसरे सप्ताह तक ठंड का असर लगभग खत्म हो गया था और दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज…

Read More