Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रामानुजगंज में आज भी चाक पर आकार ले रही पुरखों की कला, त्योहारों से बढ़ी दीयों-कलश की मांग

    October 7, 2026

    बलरामपुर में कल आएंगे डिप्टी सीएम अरुण साव, 121 करोड़ के 49 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

    October 7, 2026

    डौरा में सेवा सेतु शिविर में पहुंचे कृषि मंत्री, 137 आवेदनों में 17 का मौके पर निराकरण

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रामानुजगंज में आज भी चाक पर आकार ले रही पुरखों की कला, त्योहारों से बढ़ी दीयों-कलश की मांग
    • बलरामपुर में कल आएंगे डिप्टी सीएम अरुण साव, 121 करोड़ के 49 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
    • डौरा में सेवा सेतु शिविर में पहुंचे कृषि मंत्री, 137 आवेदनों में 17 का मौके पर निराकरण
    • बेहद दु:खद खबर : नहीं रहीं सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन
    • कोरबा में टेलर ने बाइक को मारी टक्कर, रामानुजगंज के युवक की मौके पर मौत
    • UPI पर शुल्क के विरोध में हजारीबाग के कारोबारियों का धरना, शुल्क मुक्त रखने की मांग
    • दुमका में खिड़की की ग्रील खोलकर घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवरात चोरी
    • मोदी सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को मिलीं कई बड़ी सौगातें : कृषि मंत्री रामविचार नेताम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»रामानुजगंज में मिली ऐतिहासिक धरोहर : 96 साल पुरानी पांडुलिपि में दर्ज हैं उस दौर की अनकही कहानियां
    Chhattisgarh

    रामानुजगंज में मिली ऐतिहासिक धरोहर : 96 साल पुरानी पांडुलिपि में दर्ज हैं उस दौर की अनकही कहानियां

    ज्ञानभारतम पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत सामने आई ऐतिहासिक धरोहर, देवनागरी हिंदी में लिखी गई सामग्री
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyMay 22, 2026Updated:May 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा देशभर में संचालित ज्ञानभारतम पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर सामने आई है। रामानुजगंज नगर के मध्य बाजार निवासी रामेश्वर प्रसाद गुप्ता के यहां 96 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपि मिली है, जिसमें तत्कालीन समय की कई ऐतिहासिक और सामाजिक घटनाओं का उल्लेख दर्ज है।

    जानकारी के अनुसार, संस्कृति मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में पुराने दस्तावेजों और पांडुलिपियों के संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिले में भी प्राचीन पांडुलिपियों की खोज की जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों से लोग स्वयं आगे आकर अपने पास सुरक्षित पुराने दस्तावेजों की जानकारी प्रशासन को दे रहे हैं, जिनका प्रशिक्षित सर्वेयरों द्वारा दस्तावेजीकरण कर ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    रामानुजगंज में मिली यह पांडुलिपि देवनागरी हिंदी में लिखी गई है। इसमें वर्ष 1930 से 1944 के बीच की कई घटनाओं का उल्लेख किया गया है। पांडुलिपि को देखने के लिए बलरामपुर जिले के नोडल अधिकारी रामपथ यादव, सहायक नोडल संजय कुमार गुप्ता और जिला ग्रंथपाल राजकुमार शर्मा गुप्ता परिवार के निवास पहुंचे।

    पांडुलिपि के संरक्षक रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह दस्तावेज उनके दादा लक्ष्मी प्रसाद रौनियार द्वारा लिखा गया था। इसमें शारदा माता की भक्ति, भैरवी, गजल, दोहा, चौगोला, दादरा, ईश्वर प्रार्थना और द्रोपदी विनय जैसे विषयों का उल्लेख है। साथ ही रामानुजगंज की कन्हर नदी में वर्ष 1944 में आई बाढ़ का विस्तृत वर्णन भी दर्ज किया गया है।

    उन्होंने बताया कि उस समय पाल तहसील कार्यालय धमनी में संचालित होता था, जिसका उल्लेख भी पांडुलिपि में किया गया है। इसके अलावा परिवार के लगभग 15 पीढ़ियों के वंशवृक्ष को भी चित्रित किया गया है, जो इस दस्तावेज को और अधिक ऐतिहासिक महत्व प्रदान करता है।

    प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पांडुलिपि को जिले की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण और डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ज्ञानभारतम अभियान के माध्यम से जिले में ऐसी कई दुर्लभ पांडुलिपियों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

    इसे भी पढ़ें……

    तेजस्वी ने ‘जातीय एनकाउंटर’ का लगाया आरोप: सीएम सम्राट बोले- पहले जाति पूछो, फिर गोली मारो..देखिए VIDEO

    Post Views: 886
    Ramanujganj Pandulipi
    Previous Articleतेजस्वी ने ‘जातीय एनकाउंटर’ का लगाया आरोप: सीएम सम्राट बोले- पहले जाति पूछो, फिर गोली मारो..देखिए VIDEO
    Next Article IPL 2026 में आज निर्णायक मुकाबला : राजस्थान के लिए प्लेऑफ की जंग, मुंबई उतरेगी सम्मान बचाने…देखिए VIDEO
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    बलरामपुर में कल आएंगे डिप्टी सीएम अरुण साव, 121 करोड़ के 49 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

    October 7, 2026

    डौरा में सेवा सेतु शिविर में पहुंचे कृषि मंत्री, 137 आवेदनों में 17 का मौके पर निराकरण

    October 7, 2026

    कोरबा में टेलर ने बाइक को मारी टक्कर, रामानुजगंज के युवक की मौके पर मौत

    October 6, 2026

    मोदी सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को मिलीं कई बड़ी सौगातें : कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    October 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रामानुजगंज में आज भी चाक पर आकार ले रही पुरखों की कला, त्योहारों से बढ़ी दीयों-कलश की मांग

    October 7, 2026

    बलरामपुर में कल आएंगे डिप्टी सीएम अरुण साव, 121 करोड़ के 49 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

    October 7, 2026

    डौरा में सेवा सेतु शिविर में पहुंचे कृषि मंत्री, 137 आवेदनों में 17 का मौके पर निराकरण

    October 7, 2026

    बेहद दु:खद खबर : नहीं रहीं सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन

    October 7, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रामानुजगंज में आज भी चाक पर आकार ले रही पुरखों की कला, त्योहारों से बढ़ी दीयों-कलश की मांग
    • बलरामपुर में कल आएंगे डिप्टी सीएम अरुण साव, 121 करोड़ के 49 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
    • डौरा में सेवा सेतु शिविर में पहुंचे कृषि मंत्री, 137 आवेदनों में 17 का मौके पर निराकरण
    • बेहद दु:खद खबर : नहीं रहीं सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन
    • कोरबा में टेलर ने बाइक को मारी टक्कर, रामानुजगंज के युवक की मौके पर मौत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.