- धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
- आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
- Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
- इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
- छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
- कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
- NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
- ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
Author: Vishnu Pandey
विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जीवनदायिनी कन्हर नदी अब खुद जीवन के लिए जूझती नजर आ रही है। रामानुजगंज क्षेत्र में नदी का जलस्तर तेजी से गिरकर लगभग समाप्ति की कगार पर पहुंच गया है। एनीकट में जो पानी कल तक मौजूद था, वह अब गेट से रिसते-रिसते खत्म होने की स्थिति में है। यदि जल संसाधन विभाग ने तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया, तो आने वाले दिनों में कन्हर नदी पूरी तरह सूख सकती है। इसका सीधा असर नगर की 20 हजार से अधिक आबादी पर पड़ेगा, जहां पेयजल संकट गहराने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, गर्मी अभी…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले में स्वास्थ्य विभाग की सतत सक्रियता और जागरूकता अभियानों का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिले भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों को मलेरिया से बचाव और नियंत्रण के प्रति जागरूक किया गया। राहत की बात यह है कि वर्तमान में बलरामपुर जिले में मलेरिया का एक भी एक्टिव केस मौजूद नहीं है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय सिंह के निर्देशन में शनिवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इसी क्रम में रामानुजगंज स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में जीवनदायिनी कन्हर नदी इस बार अप्रैल माह में ही लगभग सूखने के कगार पर पहुंच गई है। हालांकि नदी के एनीकट में थोड़ी बहुत जलराशि मौजूद है, लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं है। ऐसे में नगर की करीब 20 हजार की आबादी के लिए नगरपालिका को नदी के बीच दो जगह जेसीबी से गड्ढा खोदकर “सीना चीरकर” पानी निकालना पड़ रहा है, ताकि पेयजल आपूर्ति बनी रहे। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज की कन्हर नदी, जो नगर समेत आसपास के पशु-पक्षियों और झारखंड सीमा के इलाकों के लिए भी जीवनरेखा मानी जाती है, इस…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। स्कूल जा रही दो शिक्षिकाएं तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गईं, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। हादसा वाड्रफनगर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर बसंतपुर थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, दोनों शिक्षिकाएं करमडीहा स्थित अपने स्कूल के लिए स्कूटी से निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार एक शिक्षिका की…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में डीजल और पेट्रोल की संभावित कमी को लेकर हलचल तेज हो गई है। पेट्रोलियम डीलर्स ने प्रशासन को चेताते हुए कहा है कि यदि समय रहते आपूर्ति नहीं बढ़ाई गई, तो परिवहन, कृषि और औद्योगिक गतिविधियों पर व्यापक असर पड़ सकता है। बलरामपुर जिले में डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच पेट्रोलियम डीलर्स ने शुक्रवार को रामानुजगंज एसडीएम आनंदराम नेताम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। डीलर्स का कहना है कि वर्तमान में ईंधन की सप्लाई अत्यंत सीमित हो गई है, जिससे जिले…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज में पेट्रोल-डीजल की सीमित सप्लाई के चलते पंपों पर नियंत्रित बिक्री लागू कर दी गई है। जहां एक ओर उपभोक्ताओं और किसानों को परेशानी हो रही है, वहीं प्रशासन ने इस स्थिति से अनभिज्ञता जताते हुए जांच की बात कही है। क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की अनियमित आपूर्ति ने अब स्थानीय स्तर पर ‘राशनिंग’ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। पंप संचालक सीमित स्टॉक के चलते वाहन चालकों को निर्धारित राशि तक ही ईंधन दे रहे हैं, वहीं जर्किन (डिब्बे) में बिक्री पूरी तरह बंद कर दी गई है। गोपालजी फ्यूल्स के संचालक अजीत कुमार…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मालवाहक वाहनों को यात्री वाहन के रूप में इस्तेमाल करने की खतरनाक प्रवृत्ति एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के अजगरा नाला में बारात लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। घटना ने मालवाहक पिकअप को ‘बाराती गाड़ी’ बनाने की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी अनुसार, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत अजगरा नाला के पास सोमवार शाम करीब 7 से 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले में पुलिस ने “चलित थाना (पुलिस आपके द्वार)” अभियान के जरिए गांव-गांव पहुंचकर जनजागरूकता की मजबूत पहल शुरू की है। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा, नशामुक्ति और महिला-बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है, साथ ही मौके पर ही समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में जिले के सभी थाना व चौकी क्षेत्रों में “चलित थाना (पुलिस आपके द्वार)” अभियान संचालित…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज नगर में सोमवार को भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई वार्डों में दोपहर से ही डीम (लो) वोल्टेज की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचते ही हालात और गंभीर हो गए। न पंखे चले, न कूलर, और लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हो उठे। रामानुजगंज नगर के विभिन्न वार्डों में सोमवार दोपहर से ही बिजली आपूर्ति में भारी गिरावट देखी गई। वार्ड क्रमांक 13 ट्रांसफार्मर फेल हो जाने के कारण पूरे इलाके में डीम वोल्टेज की समस्या बनी रही।…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग दिन के समय अनावश्यक रूप से घरों से निकलने से बच रहे हैं। तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं के बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। मौसम के इस असामान्य बदलाव ने अप्रैल माह में ही लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बलरामपुर जिले में गर्मी का असर अब गंभीर रूप लेने लगा है।…