
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को नई कलेक्टर के रूप में 2016 बैच की आईएएस अधिकारी चंदन संजय त्रिपाठी मिली हैं। उन्होंने गुरुवार को जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण के दौरान जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
चंदन त्रिपाठी इससे पहले कोरिया जिले में कलेक्टर के पद पर कार्यरत थीं। प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली के लिए पहचानी जाने वाली त्रिपाठी अब बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की जिम्मेदारी संभालेंगी।
विशेष बात यह है कि चंदन त्रिपाठी जिले की पहली महिला कलेक्टर बनी हैं। उनके पदभार ग्रहण के साथ ही जिले के प्रशासनिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। महिला नेतृत्व को लेकर प्रशासनिक हलकों और आम लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
पदभार ग्रहण के अवसर पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में जिले में प्रशासनिक कार्यों में तेजी, बेहतर समन्वय और जनहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें…….
रांची के चर्चित कारोबारी परिवार में मातम : होटल व्यवसायी लव भाटिया की संदिग्ध मौत से सनसनी

