- धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
- आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
- Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
- इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
- छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
- कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
- NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
- ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
Author: Vishnu Pandey
विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले में फर्जी तरीके से शासकीय नौकरी प्राप्त करने के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने एक प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह कदम उठाया गया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, ग्राम कुशफर निवासी शिकायतकर्ता सत्यनारायण द्वारा 11 अप्रैल 2025 को की गई शिकायत की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कोल्हुआ के प्रधान पाठक लालमन सिंह ने गलत तरीके से अपने पिता/पालक के नाम का उपयोग कर शासकीय नौकरी हासिल की है।…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का असर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भी देखने को मिला। सोमवार शाम जिले के अलग-अलग स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जीत की खुशी जाहिर की। रामानुजगंज के लरंगसाय चौक के पास सोमवार शाम भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जोरदार आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान अनूप तिवारी, जयप्रकाश गुप्ता, शैलेश गुप्ता, सीताराम गुप्ता, अरुण केशरी, आरके पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं,…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। सुशासन तिहार के तहत बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने रविवार को आयोजित समीक्षा बैठक में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर सख्त रुख अपनाया। बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक अधिकारी द्वारा सड़क मरम्मत की सही जानकारी नहीं दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल बैठक से बाहर जाकर सही जानकारी लाने के निर्देश दिए। इस घटनाक्रम से बैठक कक्ष में कुछ समय के लिए सन्नाटा छा गया और संदेश स्पष्ट था अब किसी भी स्तर पर लापरवाही या बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि, इसी सख्ती के बीच मुख्यमंत्री का संवेदनशील पक्ष…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। भीषण गर्मी के बीच पूरी तरह सूख चुकी कन्हर नदी ने रामानुजगंज के लोगों को पेयजल संकट में धकेल दिया था। लेकिन मई की शुरुआत में हुई तेज बारिश ने हालात बदल दिए हैं। नदी में फिर से पानी आने से जहां लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं एनीकट के खराब गेट भविष्य के लिए नई चिंता खड़ी कर रहे हैं। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर में अप्रैल के अंतिम दिनों में कन्हर नदी के पूरी तरह सूख जाने से लगभग 25 हजार की आबादी गहरे पेयजल संकट से जूझ रही थी। नगर पालिका द्वारा…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज में महतारी वंदन योजना के तहत चल रही ई-केवाईसी प्रक्रिया आम लोगों, खासकर बुजुर्गों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। तकनीकी खामियों और संसाधनों की कमी के चलते कई पात्र हितग्राही अब भी योजना के लाभ से वंचित हैं। बलरामपुर जिले में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया इन दिनों तेज कर दी गई है। रामानुजगंज नगर के विभिन्न वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों में कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा आधार आधारित फिंगरप्रिंट के जरिए ई-केवाईसी की जा रही है। हालांकि, जमीनी स्तर पर यह प्रक्रिया कई लोगों के लिए परेशानी का…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज की छात्रा श्रेष्ठा दुबे ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि स्कूल और क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सर्व ब्राह्मण समाज ने सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया। जिले के रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 12 निवासी मनीष दुबे और चंदा दुबे की बेटी श्रेष्ठा दुबे ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस सफलता से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के डूमरखी गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सरपंच के कुएं में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। महिला बीते दो दिनों से लापता थी, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। जिले के ग्राम डूमरखी में शनिवार सुबह एक महिला का शव कुएं में मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना सरपंच के कुएं की बताई जा रही है, जहां सुबह ग्रामीणों की नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। मृतका की पहचान डूमरखी के…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। सुबह से बदले मौसम ने दोपहर तक करवट ली और आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने बलरामपुर जिले को झुलसाती गर्मी से बड़ी राहत दे दी। एक ही दिन में तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बलरामपुर जिले में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से राहत भरा साबित हुआ। सुबह से ही आसमान में हलचल नजर आ रही थी और उमस के बीच चल रही हवाओं ने बदलाव के संकेत दे दिए थे। दोपहर बाद अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई, जिसने पूरे जिले का मिजाज बदल दिया। बीते दिन…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। अंबेडकर जयंती के अवसर पर राम सेवक गुप्ता द्वारा दिए गए बयान को लेकर ब्राह्मण समाज ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। समाज के सदस्यों ने बैठक कर उक्त वक्तव्य की निंदा करते हुए इसे सामाजिक समरसता के खिलाफ बताया और सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण की मांग की। मंगलवार को कन्हर नदी तट स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकमत से निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अंबेडकर जयंती जैसे सम्मानित अवसर पर किसी भी समाज विशेष को लेकर इस प्रकार की टिप्पणी करना…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गुमशुदा युवती की तलाश कर रहे परिजनों को अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली, जिसके बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसर गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरुषोत्तमपुर के जंगल में मंगलवार सुबह एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह के समय जंगल की ओर गए ग्रामीणों की नजर जब इस पर पड़ी तो वे घबरा गए और तत्काल गांव लौटकर इसकी…