Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

संयुक्त जिला कार्यालय के पास एनएच-343 पर हुए डंपर हादसे के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना, चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए और बाद में घटनास्थल पहुंचकर प्रभावित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

Read More

बलरामपुर-रामानुजगंज जिला पंचायत के नवनियुक्त सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों-कर्मचारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Read More

झारखंड के लातेहार जिले में गुरुवार को एनएच-75 पर ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक भी पलट गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More

शंकरगढ़ में महिला मजदूरों से भरी पिकअप हादसे के बाद बलरामपुर प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। परिवहन और पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान में मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारियां ढोते पाए जाने पर दो पिकअप जब्त किए गए, जबकि तीन वाहनों पर कुल 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Read More

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही स्कूटी पर सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो मासूम बच्चियां शामिल हैं, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में धान रोपाई से लौट रही महिला मजदूरों से भरी पिकअप बुधवार शाम जारगिम (जुड़वानी) के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। वाहन में 20 से 25 महिला मजदूर सवार थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Read More

अम्बिकापुर के व्यस्त बस स्टैंड इलाके में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। शराब के नशे में धुत एक नाबालिग ने उसके गले और चेहरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

Read More

रांची के रातू थाना क्षेत्र में छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, वारदात में छात्रा के परिचित युवक के दोस्तों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर जारी है।

Read More

सरगुजा के अम्बिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार रात 13 अपचारी बालक सुरक्षा घेरा तोड़कर फरार हो गए। एक बालक को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि बाकी की तलाश में पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लगातार तीसरी बार हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More

जमशेदपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा की गोलमुरी शाखा के अधिकारियों पर 40 लाख रुपये के निवेश में कथित गड़बड़ी का आरोप लगा है। ग्राहक का दावा है कि वर्षों में किए गए निवेश के बावजूद निकासी के समय केवल 8 लाख रुपये उपलब्ध बताए गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है, जबकि बैंक की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Read More