- चुनावी हश्र देख लें आरोप लगाने वाले: कुछ जेल में हैं तो कुछ बेल पर, मुख्यमंत्री साय का विपक्ष पर तीखा हमला
- योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सामूहिक योगाभ्यास
- पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
- 96 साल का इंतजार खत्म: रेल की राह पर बलरामपुर, विकास की नई शुरुआत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 से 30 दिसंबर तक तीन दिवसीय यात्रा पर झारखंड आ रही हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक से लोकभवन के 200 मीटर की परिधि को सदर अनुमंडल दंडाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। यह बीएनएसएस की धारा के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा जारी की गई। उपरोक्त क्षेत्र के ऊपर ड्रोन, पैराग्लाइडिंग व हॉट एयर बैलूंस पूरी तरह वर्जित रहेंगे। यह निषेधाज्ञा 28 दिसंबर सुबह 6:00 बजे से 30 दिसंबर रात 10:00 बजे तक के…
रांची। राजधानी रांची में जारी कड़ाके की ठंड के बीच बिरसा चौक–हटिया स्टेशन रोड स्थित स्थानीय होटल द पार्क रिट्रीट और पूजा रेस्टोरेंट के संयुक्त सौजन्य से शनिवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल और अन्य गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस पहल से ठंड से जूझ रहे गरीब, वृद्ध और बच्चों को काफी राहत मिली है। इस अवसर पर कार्यक्रम के संचालक रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि हर वर्ष दिसंबर माह में ठंड के मौसम के दौरान अपनी माता अशर्फी देवी की स्मृति में जरूरतमंद वृद्ध महिला-पुरुषों और बच्चों के बीच कंबल सहित अन्य गर्म कपड़ों का वितरण किया…
बलरामपुर। जिले में शासकीय कार्यों में अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर के औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए पंचायत सचिव के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने निलंबन का आदेश जारी किया है। जानकारी अनुसार, 26 दिसंबर 2025 को कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान रामानुजगंज चेकपोस्ट पर ड्यूटी में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। निरीक्षण के समय ग्राम पंचायत विजयनगर, जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर में पदस्थ पंचायत सचिव सिद्धार्थ शंकर हालदार निर्धारित ड्यूटी अवधि में उपस्थित नहीं पाए गए। उनकी ड्यूटी प्रातः 06:00 बजे से दोपहर…
रांची। शीतलहर चलने से पूरा झारखंड इन दिनों कड़ाके के ठंड की गिरफ्त में है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक पहुंच गया है। शनिवार को गुमला में न्यूनतम तापमान 3.6, खूंटी में 4.7 और सरायकेला में न्यूनतम तापमान 7 पॉइंट 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि फिलहाल पूरे झारखंड में शीतलहर जारी रहेगी। इससे राज्य भर में कड़ाके की ठंड पड़ती रहेगी। इधर, शनिवार को रांची और राज्य के पश्चिमी जिलों (गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार) में दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन शीतलहर के कारण भारी…
डेहरी इन सोन। बिहार में रोहतास जिले के नगर पंचायत रोहतास से कैमूर पहाड़ी स्थित रोहतासगढ़ स्थित रोहितेश्वर धाम तक निर्माणाधीन रोपवे परियोजना का ऊपरी स्टेशन और उससे जुड़ा टावर ट्रायल के दौरान अचानक धराशाई हो गया। इस हादसे में ट्रायल में लगी चार बोगियां क्षतिग्रस्त हो गईं।मौके पर काम कर रहे मजदूर और कारीगर समय रहते इधर-उधर भाग गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुल निर्माण निगम ने इस घटना कि जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया हैँl स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मात्र चार डब्बों का भार टावर सहन नहीं कर सका, तो…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों पर राजस्थान और झारखंड की पंचायती राज संस्थाओं तथा ग्रामीण निकायों के लिए कुल 723 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान जारी किया। पंचायती राज मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार केंद्र सरकार ने राजस्थान के ग्रामीण स्थानीय निकायों को कुल 448.2819 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। इसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य की 24 जिला पंचायतों, 339 ब्लॉक पंचायतों, और 3,857 ग्राम पंचायतों को 303.0419 करोड़ रुपये की पहली किस्त और वित्त वर्ष 2024-25 की लंबित राशि 145.24 करोड़ रुपये शामिल है। झारखंड के ग्रामीण निकायों…
रामगढ़। रामगढ़ शहर के बाजार समिति स्थित राम प्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर के पीछे का रहने वाला एक युवक शुक्रवार को अपने घर में फंदे से लटककर खुदकुशी कर लिया। इस मामले में मृतक युवक 24 वर्षीय प्रदीप कुमार उर्फ प्रदुमन के पिता देवधारी महतो ने रामगढ़ थाना में एक आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि सुबह करीब नाै बजे साड़ी के फंदे से पंखे पर लटक कर मेरे छोटे बेटे ने खुदकुशी कर ली है जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने आवेदन में कहा है कि मेरा छोटा बेटा मानसिक रूप से अवसाद से ग्रस्त था,…
पलामू। जिले के रामगढ थाना क्षेत्र के कुंडपानी गांव में गोवंशी पशु की हत्या की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर घटना में शामिल एक आरोपित को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। मौके से प्रतिबंधित मांस भी बरामद किया गया और पुलिस को सौंपा दिया गया। पुलिस ने चैनपुर के पशु चिकित्सकों के सहयोग से बरामद मांस की सैंपलिंग कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला, रांची भेज दिया है। इधर, गिरफ्तार कुंडपानी गांव के अभियुक्त धरमू उरांव (62) को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में मुसरमू गांव के मोहन यादव ने…
धनबाद। धनबाद नगर निगम की सफाई एजेंसी रेमकी के करीब 550 सफाईकर्मियों का जनता श्रमिक संघ के बैनर तले जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल आज चौथे झरिया विधायक सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह के हस्तक्षेप के बाद कंपनी के अधिकारियों के साथ घण्टों चली बैठक के बाद शुक्रवार को धरना समाप्त हो गया। धरना के चौथे दिन मौके पर पहुंची झरिया विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह का कंपनी पदाधिकारियों के साथ घंटो चले वार्ता के बाद निगम के सफाई कर्मियों की तमाम मांगों पर सहमति बनने और मृत आश्रितों को जल्द…
बलरामपुर। पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू समाज के खिलाफ हो रही कथित हिंसा और हत्याओं के विरोध में बलरामपुर में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराया और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के आह्वान पर बलरामपुर में प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता और संयोजक कृष गुप्ता के आह्वान पर खंड संयोजक दीपक पाल तथा नगर संयोजक रोहित ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में…