- पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
- 96 साल का इंतजार खत्म: रेल की राह पर बलरामपुर, विकास की नई शुरुआत
- लूट और मारपीट कांड में बड़ी कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस रोककर वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त
- गुस्से में किया चाकू से हमला : खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। राजधानी के एचईसी धुर्वा क्षेत्र मेंअंश–अंशिका बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर रविवार को बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। बंद का आयोजन मौसीबाड़ी क्षेत्र से अपहृत दोनों बच्चे अंश (५) और अंशिका (४) की प्रशासन की ओर से बरामदगी में विफल होने को लेकर बंद समर्थक सड़क पर उतरकर सुबह में दुकान सहित अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया। वहीं शाम में सभी दुकानें खुल गईं। हालांकि कुछ जगहों पर लोगों ने शाम को भी रविवार होने के कारण अपने प्रतिष्ठानों को स्वतः बंद रखा। समिति के संयोजक सह राजद नेता कैलाश यादव ने मीडिया को बताया…
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ आज (रविवार) से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होने के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पंत की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया है। बीसीसीआई ने रविवार को बताया कि ऋषभ पंत को शनिवार दोपहर वडोदरा के बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान नेट पर बल्लेबाजी करते समय दाहिने पेट के निचले हिस्से में अचानक बेचैनी महसूस हुई। उन्हें तुरंत एमआरआई…
वडोदरा। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 25 रन बनाते ही कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28 हजार रन पूरे किए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 34357 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर अब विराट आ गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया है। संगाकारा ने…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। लगभग ढाई वर्षों तक चली चयन प्रक्रिया के बाद राज्य को 64 नियमित सीडीपीओ मिले हैं। लंबे इंतजार, अभ्यर्थियों के आंदोलन और भूख हड़ताल के बीच आयोग ने इंटरव्यू समाप्त होने के 24 घंटे के भीतर फाइनल रिजल्ट जारी कर प्रक्रिया को औपचारिक रूप से पूर्ण कर दिया। जेपीएससी के माध्यम से 64 नियमित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जून 2023 में प्रारंभ हुई थी। आयोग ने आठ जून 2023 को आवेदन आमंत्रित करने…
नई दिल्ली, एजेंसी। Somnath Temple History भारत की उस अमर चेतना की कहानी है, जिसने आक्रमण, विध्वंस और अपमान के बाद भी कभी आत्मसमर्पण नहीं किया। गुजरात के प्रभास क्षेत्र में स्थित सोमनाथ मंदिर पर 1026 ईस्वी में हुए आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे होने पर वर्ष 2026 में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व केवल स्मरण नहीं, बल्कि भारतीय आत्मगौरव का उद्घोष है। Somnath Temple History : प्रथम ज्योतिर्लिंग, जो भारत की आत्मा का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यह केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता, वेदों, पुराणों…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ एवं पर्यटन स्थल तातापानी में तातापानी महोत्सव का भव्य आयोजन 14 जनवरी से 16 जनवरी तक तीन दिनों तक किया जाएगा। इस ऐतिहासिक महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात, साथ ही 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंत्री, सांसद और विधायक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। तीन राज्यों से उमड़ेगा जनसैलाब, लाखों दर्शकों की संभावना तातापानी महोत्सव की ख्याति केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है। हर वर्ष झारखंड, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश…
नई दिल्ली, एजेंसी। ईरान इस समय अपने इतिहास के सबसे उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रहा है। राजधानी तेहरान से लेकर प्रांतों तक फैले सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने अब हिंसक रूप ले लिया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि सिर्फ राजधानी के कुछ अस्पतालों में ही सैकड़ों मौतें दर्ज होने के दावे सामने आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हालिया प्रदर्शनों में कम से कम 217 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें अधिकांश की मौत गोली लगने से हुई है। प्रदर्शन तेज होते ही सुरक्षा बलों ने कई इलाकों में बल प्रयोग किया। गुरुवार रात…
कोडरमा। जिले के तिलैया थाना अंतर्गत असनाबाद के तुरिया मुहल्ला में एक व्यवसायी ने कर्ज से परेशान होकर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान बजरंगी विश्वकर्मा (५५) के रूप में की गई है। मृतक के पुत्र योगेश कुमार ने बताया कि उनके पिता बक्सा बनाकर बेचने का व्यवसाय करते हैं। शुक्रवार की शाम वे अपने दुकान से काम कर वापस घर लौटे और सारा परिवार रात का खाना साथ में खाकर सोने चला गया। योगेश ने बताया कि उनके पिता ने उनकी मां को डोमचांच थाना क्षेत्र के ढोढाकोला स्थित उनके मायके किसी कार्य के लिए भेज दिया…
बलरामपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और सार्वजनिक स्थलों पर नियमों के उल्लंघन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में राजस्व एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कुसमी क्षेत्र में औचक निरीक्षण करते हुए ढाबा और पान ठेले पर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम कुसमी स्थित आशीर्वाद ढाबा पहुंची, जहां यह पाया गया कि बाहर से शराब खरीदकर लाने वाले लोगों को ढाबे में बैठकर शराब सेवन की अनुमति दी जा रही थी। आबकारी नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए विभाग द्वारा ढाबा संचालक के…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन उपलब्ध’ के तहत की गई। आरपीएफ रांची मंडल के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर सतर्क ड्यूटी के दौरान मिली सूचना के आधार पर एसआई सोहन लाल के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट रांची और सीआईबी रांची की संयुक्त टीम ने पीआरएस बुकिंग काउंटर क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान रेलवे कार पार्किंग गेट के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।…