Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। मकर संक्रांति पर लगने वाले तातापानी महोत्सव में हर साल हजारों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। बढ़ती भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए इस बार जिला प्रशासन ने पहले से व्यापक पार्किंग व्यवस्था तय कर दी है, ताकि मेले के दौरान जाम जैसी स्थिति न बने। 14 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात प्रबंधन की ठोस योजना बनाई है। चूंकि तातापानी राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के किनारे स्थित है और मकर संक्रांति पर यहां भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं, ऐसे में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करना…

Read More

लातेहार। जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर पुलिस ने एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार अफीम तस्कर के पास से 514 ग्राम अफीम भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर सुदीप कुमार , धनगड्ढा, टंडवा का रहने वाला है। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बिना रजिस्टर्ड काला लाल अपाची बाइक से दो तस्कर व्यक्ति मनातू से गिद्दीमोड़ होते हुए टोरी की ओर जाने के लिए चले हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश…

Read More

पलामू। पलामू-गढ़वा और उतर प्रदेश के कई घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले महिला सहित पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 30 ग्राम सोना, 400 ग्राम चांदी के अलावा अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उन सभी के पास चोरी करने के विभिन्न प्रकार का औजार भी बरामद किया है। इनकी गिरफ्तारी से पलामू-गढवा और उतर प्रदेश के दुद्वी थाना क्षेत्र में हुए 14 चोरी कांडों का खुलासा हुआ है। मास्टरमाइंड के खिलाफ मेदिनीनगर शहर में 7 अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके पकड़े जाने से पुलिस ने राहत…

Read More

रांची। पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामलों के सामने आने के बाद झारखंड सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों के सिविल सर्जनों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि निपाह वायरस एक अत्यंत खतरनाक ज़ूनोटिक बीमारी है, जो जानवरों से मनुष्यों में फैलती है। यह वायरस मुख्य…

Read More

बलरामपुर। तातापानी महोत्सव के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित आगमन से पहले रामानुजगंज क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव एवं नगर पालिका रामानुजगंज के नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह ने कलेक्टर बलरामपुर के नाम अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) रामानुजगंज को ज्ञापन सौंपकर नगर और क्षेत्र से जुड़ी गंभीर जनसमस्याओं से अवगत कराया तथा मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने के लिए समय देने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से प्रतीक सिंह ने नगर पालिका रामानुजगंज में व्याप्त विकासात्मक ठहराव पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र…

Read More

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी परिसरों के दुरुपयोग का एक और मामला सामने आया है। गरियाबंद के बाद अब सूरजपुर जिले के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस से जुड़ा एक पुराना वीडियो वायरल होने से वन विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है और अब पुलिसिया कार्रवाई की भी तैयारी है। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर ब्लॉक स्थित कुमेली फॉरेस्ट रेस्ट हाउस से जुड़े एक वीडियो ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में रेस्ट हाउस के भीतर डांस कार्यक्रम, शराबखोरी और खुलेआम…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के लोहरसिंघना थाना क्षेत्र अंतर्गत इन्द्रपुरी चौक के पास 01 जनवरी को हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगी तलवार और बेसबॉल बैट भी बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 01 जनवरी 2026 की रात कोलघट्टी क्षेत्र में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपितों ने इन्द्रपुरी चौक के पास सूरज कुमार राणा की तलवार एवं अन्य हथियारों…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ निर्णायक प्रहार करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह की कमर तोड़ दी है। ओडिशा से बिहार गांजा पहुंचाने वाले नेटवर्क पर महीनों की सतत निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और जमीनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सहित तीन आरोपियों को बिहार के सासाराम से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई “एंड टू एंड” रणनीति का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिसमें एक-एक कड़ी को जोड़ते हुए पूरे गिरोह तक पहुंच बनाई गई। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, थाना कोतवाली बलरामपुर क्षेत्र अंतर्गत गांजा तस्करी के एक बड़े प्रकरण में पुलिस को अहम…

Read More

बलरामपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के पालन के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा जनजागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर रमनलाल ने किया, जिससे प्रशासन का सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त और संवेदनशील रुख स्पष्ट रूप से सामने आया। बाइक रैली कलेक्टर बंगला स्थित पुराने बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए संयुक्त जिला कार्यालय पहुंची। रैली के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य…

Read More

बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर 14 जनवरी को आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव में जिले को विकास की बड़ी सौगात देंगे। वे इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर बलरामपुर जिले में 654 करोड़ 42 लाख रुपये से अधिक की लागत से जुड़े कुल 210 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन/शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री द्वारा 330 करोड़ 96 लाख 21 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 140 विकास…

Read More