Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

कोलकाता। विश्व प्रसिद्ध गंगा सागर मेला शुरू होने से पहले आज कपालमुनि मंदिर के पास नंबर-दो सड़क के किनारे बनाए गए कई अस्थायी शिविरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते होगला से बनी झोपड़ियां दहक उठीं और कुछ ही देर में एक के बाद एक शिविर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मेला क्षेत्र में विभिन्न सरकारी विभाग अस्थाई शिविरों का निर्माण करा रहे हैं। इनमें सरकारी अधिकारियों, सूचना एवं संस्कृति विभाग के कर्मियों और पत्रकारों के ठहरने की व्यवस्था की जानी थी। इनमें अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही…

Read More

बलरामपुर। जिले में शीतलहर ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत महावीरगंज और विजयनगर ग्राम पंचायत में बीती रात न्यूनतम तापमान गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे पूरा इलाका ठिठुर उठा। कड़ाके की ठंड के चलते देर रात और तड़के सुबह खेतों में फसलों के ऊपर बर्फ की चादर जमी हुई नजर आई। वहीं, घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशों पर भी बर्फ की परत साफ दिखाई दी। अचानक बढ़ी ठंड से ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग…

Read More

रांची। जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शुक्रवार अर्थात नौ जनवरी को सुबह साढ़े नौ बजे शपथ लेंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे। मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल 28 नवंबर 2026 तक रहेगा। महेश शरदचंद्र साल 1988 में महाराष्ट्र एवं गोवा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए। उन्होंने लंबे समय तक बॉम्बे उच्च न्यायालय की पणजी पीठ में सिविल और संवैधानिक कानून, श्रम एवं सेवा कानून, पर्यावरण कानून, वाणिज्यिक एवं कर कानून, कंपनी कानून सहित जनहित याचिकाओं के क्षेत्र में व्यापक प्रैक्टिस…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। स्कूल परिसर में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा अचानक गिरने से छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब छात्र मध्यान्ह भोजन अवकाश के दौरान स्कूल परिसर में मौजूद था। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र की है। मृतक छात्र की पहचान आलोक कुमार देवांगन (12 वर्ष), निवासी शारदापुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आलोक माध्यमिक शाला खुटहन में अध्ययनरत था। गुरुवार को वह…

Read More

हजारीबाग। पुलिस ने उरीमारी थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर 2025 को हुई फायरिंग कांड का सफल उद्भेदन करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। एसपी अंजनी अंजन ने इस संबंध में गुरुवार काे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर काे तडके सुबह उरीमारी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की थी, इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। बाद में इस फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी राहुल दुबे गिरोह की ओर से…

Read More

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र अंतर्गत पुरानडीह में वन भूमि से जुड़े गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। यहां पट्टे पर दी गई जमीन को नियमों के विपरीत स्टांप पेपर के माध्यम से दूसरे राज्य के लोगों को बेचने का आरोप सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। मामला संज्ञान में आते ही विभाग ने जांच और सीमांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार, बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के पुरानडीह क्षेत्र में पट्टे की जमीन की अवैध खरीदी-बिक्री का प्रकरण प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों…

Read More

रांची। झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रमुख आरोपित नवीन केडिया को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि एसीबी ने इस केस से जुड़े प्रमुख आरोपितों में से एक छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है। केडिया की गिरफ्तारी गोवा से हुई है। एजेंसी उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाने की तैयारी कर रही है। रांची लाने के बाद एसीबी उसे कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर पूछताछ भी करेगी। नवीन केडिया को एसीबी ने समन जारी कर…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तातापानी में 14 से 16 जनवरी तक तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने तातापानी में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर, डीएफओ आलोक कुमार, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी एवं एसडीएम अभिषेक गुप्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने बताया कि, तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था हेतु रूट डायवर्जन किया…

Read More

रांची। राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंटिबिटा अस्पताल के सामने से बुधवार को पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। सूचना मिलते ही लोअर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। मृत महिला की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। उसकी की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है, हालांकि पुलिस के अनुसार वह मूल रूप से कांके की रहने वाली बताई जा रही है। लोअर बाजार थाना प्रभारी रणविजय ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और…

Read More

बलरामपुर। रामानुजगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर खून से सड़क रंग दी। अनियंत्रित कार की टक्कर ने दो युवकों की सामान्य घर-वापसी को भीषण हादसे में बदल दिया। टक्कर इतनी भयावह थी कि एक युवक कार के बोनट में फंसकर सैकड़ों मीटर तक घसीटता चला गया, जबकि दूसरा युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी अनुसार, बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर–सनवाल मुख्य मार्ग पर ग्राम टकिया के पास बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। सनवाल की ओर से तेज गति…

Read More