Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

धनबाद। झारखंड के धनबाद शहर के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी यज्ञशाला ग्राउंड के समीप एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह युवक का लहुलुहान शव मैदान के पीछे स्थित झाड़ियों से बरामद हुआ है। अपराधियों ने युवक के चेहरे और सिर को भारी पत्थर से इस कदर कुचला है कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह जब कुछ स्थानीय नागरिक टहलने और दैनिक…

Read More

वेब डेस्क। हिमंता बिस्वा सरमा आज दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम के लिए गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में सोमवार को ही तैयारियां शुरू हो गईं। रविवार को असम में बीजेपी की विधायक दल की बैठक हुई, इसमें हिमंता को फिर विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार रात ही गुवाहाटी पहुंच गए। वे असम में तीसरी बार बनने जा रही बीजेपी-एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसे भी पढ़ें……. https://offbeatnews.in/pm-modi-welcomed-the-way-for-central-schemes-in-bengal-many-schemes-including-ayushman-bharat-got-approval/

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने जनता को केंद्र की लाभकारी योजनाओं में से एक आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने की मंजूरी दे दी है। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा जनता के हित में कई अन्य फैसले भी लिए गए हैं। सुवेंदु अधिकारी द्वारा किए गए इन ऐलानों पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बंगाल के लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सुवेंदु अधिकारी के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया…

Read More

चेन्नई। तमिलनाडु में जनहित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने अगले दो हफ्तों के भीतर 717 तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (टीएएसएमएसी) शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। ये सभी दुकानें धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों के 500 मीटर के दायरे में संचालित हो रही थीं। तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन (टीएएसएमएसी) के तहत फिलहाल राज्य में कुल 4,765 शराब की खुदरा दुकानें संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे ऐसे शराब दुकानों की पहचान करें,…

Read More

कोलकाता। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 बांग्लादेशी नागरिकों सहित एक भारतीय दलाल गिरफ्तार किया। इस संबंध में अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में की गई। गिरफ्तार सभी व्यक्तियों को पुलिस स्टेशन कुचलीबाड़ी को सौंप दिया गया है। सीमा सुरक्षा बल की 174वीं वाहिनी के अंतर्गत सीमा चौकी धापराहाट के सतर्क जवानों ने अपनी मजबूत आंतरिक खुफिया तंत्र एवं सीमा पर कड़ी निगरानी के बल पर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। बीएसएफ जवानों ने कार्रवाई करते हुए 7 बांग्लादेशी नागरिकों सहित एक भारतीय दलाल सुशील शील (25, तीस्ता…

Read More

वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने और विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता घटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय गंभीर वैश्विक संकटों से गुजर रही है, जिसका असर भारत पर भी पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया ने कई बड़े संकट देखे हैं। पहले कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया, फिर वैश्विक आर्थिक चुनौतियां सामने आईं और अब पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव पूरी दुनिया के लिए चिंता का…

Read More

रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सोमवार को रांची के कोकर स्थित खोरहा टोली रोड नंबर-02 से पिछले कई दिनों से लापता 18 माह की बच्ची के परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा साझा की। उन्होंने पुलिस प्रशासन को 36 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में बच्ची को सुरक्षित बरामद नहीं किया गया, तो भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। आदित्य साहू ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस…

Read More

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में हुई भीषण डकैती की वारदात में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। मामले की तहकीकात कर रहे विशेष जांच दल ने मुख्य आरोपी सुभानी अंसारी उर्फ ललका की पत्नी नाजमा खातुन (40 वर्ष) और उसके दामाद शाहनवाज हुसैन (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि 21 अप्रैल को चितरपुर रजरप्पा मोड़ स्थित उक्त ज्वेलरी दुकान…

Read More

ऑफबीट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में भाग लिया। यह महोत्सव भगवान शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्का भी जारी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में 11 पवित्र तीर्थस्थलों से लाए गए पवित्र जल का उपयोग करके एक ‘कुंभाभिषेक’ किया। कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण के बाद एक चेतक हेलीकॉप्टर से मंदिर पर फूलों की वर्षा…

Read More

बलरामपुर। सोमनाथ आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सामंत सरना डीपाडीह में जिला स्तरीय “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्कृति, आस्था और जनजातीय विरासत की अनूठी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय पुजारी ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi वर्चुअल माध्यम…

Read More