- ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम
- पंचों को 300 और सरपंचों को 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
- बलरामपुर राज्योत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, AI सेंटर से लेकर लोकनृत्य तक रहा खास आकर्षण
- बलरामपुर में राज्योत्सव के दिन भी धरने पर बैठे पटवारी, निलंबन आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
- अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर
- थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी
- कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार
- पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने कई जिलों में भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते जगह-जगह पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। इस आपदा में अलग-अलग जिलों में करीब 96 लोगों की जान चली गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर मंडल सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकान और टीन शेड हवा में उड़ गए, वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर यातायात…
नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम। आखिरकार लंबे समय तक ऊहापोह के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने केरल के मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने इस पद के लिए वीडी सतीशन का नाम फाइनल किया है। वो प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी में लोग इसे नई पीढ़ी के औपचारिक आगमन के रूप में देख रहे हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने यह ऐलान दिल्ली में किया, जिसमें प्रमुख रूप से दीपा दासमुंशी, मुकुल वासनिक और अजय माकन शामिल रहें। यह फैसला, जिसे काफी समय तक टाला गया था, कांग्रेस ने अपने खास नाटकीय अंदाज़ में घोषित किया। कांग्रेस महासचिव…
रायपुर। विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। इस टीम ने 48 के स्कोर तक फिन एलन (18) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (19) के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे।…
पलामू। पलामू जिले में बुधवार देर शाम आये आंधी पानी से भारी तबाही मची है। पेड़ गिरने से दो की मौत हो गई एक जख्मी है। उसका इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) मेदनीनगर में चल रहा है। डालटनगंज रेलवे स्टेशन से सटे सिंगरा में रेलवे का तार टूटने से एक घंटे तक परिचालन बाधित रहा। कई गरीबों का आशियाना उजड़ गया। छत को ज्यादा नुकसान पहुंचा। छतों पर लगे सोलर प्लेट भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पलामू प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है। इलाज कराकर आ रहे बाइक सवार पर गिरा पेड़ जिले के हैदरनगर…
लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आते ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक मतभेदों से परे विभिन्न दलों के नेताओं ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की और यादव परिवार के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अक्सर सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिलते हैं, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि दुख की घड़ी में राजनीति पीछे छूट जाती है। सैफई, लखनऊ और दिल्ली समेत कई…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची से लापता 18 महीने की बच्ची अदिति पांडेय की बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार को लोग सड़क पर उतर आए। आक्रोशित स्थानीय लोगों और परिजनों ने कोकर चौक पर करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। कोकर चौक पर जाम की सूचना मिलते ही सदर थाना और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकालने की कोशिश शुरू की। बता दें कि अदिति पांडेय 9 मई की शाम करीब…
जयपुर। NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद चल रही जांच में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की पड़ताल में राजस्थान के जयपुर जिले से जुड़े दो भाइयों का नाम सामने आया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि दोनों ने कथित तौर पर लाखों रुपए देकर परीक्षा का प्रश्नपत्र हासिल किया था। हालांकि परिवार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। जानकारी के अनुसार, जमवारामगढ़ क्षेत्र के रहने वाले मांगीलाल और दिनेश नामक दो भाइयों पर आरोप है कि उन्होंने गुरुग्राम के एक डॉक्टर के जरिए NEET परीक्षा का पेपर खरीदा।…
नई दिल्ली। NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के कार्यालय के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और तीखी झड़प भी देखने को मिली। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और ABVP कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारी NTA कार्यालय के भीतर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इसी दौरान कई कार्यकर्ता बैरिकेड पार करने लगे, जिसके बाद पुलिस और…
रांची। राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक पर मंगलवार देर रात एक बस पर फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। फायरिंग के बाद अपराधियों ने मौके से फरार होने की कोशिश की, तभी पुलिस ने खदेड़ कर एक अपराधी को दबोच लिया। हालांकि दो अन्य अपराधी फरार होने में कामयाब रहे। बस चालक ने बताया कि बिना किसी कारण बाइक सवार तीन युवक बस के आगे पीछे लगातार घूम रहे थे। इसी बीच उनकी थोड़ी बहुत कहासुनी हो गई। इतने पर ही एक अपराधी ने पिस्टल निकाल लिया और फायरिंग कर दी। गनीमत रही की किसी को गोली नहीं…
गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में साइबर ठगों ने अब पुलिस से बचने के लिए जंगलों को अपना नया ‘सेफ हाउस’ बना लिया है। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चरनबारी और कोठाहरिया जंगल में चल रहे एक हाईटेक ‘जंगल कंट्रोल रूम’ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से छह शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथ दबोचा है, जो देशभर के लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान महेंद्र कुमार मंडल, कृष्णा कुमार मंडल, ईश्वर मंडल, पंकज कुमार मंडल, रंजीत कुमार…
