Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा

    August 10, 2026

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार

    August 10, 2026

    विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा
    • वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार
    • विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; वाटर कैनन और लाठीचार्ज
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए
    • विधानसभा घेराव से पहले रांची में छात्रों का महाजुटान, 50 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने का दावा
    • इतिहास के पन्नों में 10 अगस्त : जिसने तिरंगे को गीत में पिरोया, आज ही के दिन विदा हुए श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’
    • Rashifal 10 August 2026: किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने का संदेश : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में दिखी जनजातीय संस्कृति की छटा
    Chhattisgarh

    नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने का संदेश : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में दिखी जनजातीय संस्कृति की छटा

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। सोमनाथ आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सामंत सरना डीपाडीह में जिला स्तरीय “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्कृति, आस्था और जनजातीय विरासत की अनूठी झलक देखने को मिली।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय पुजारी ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इस अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री ने विशेष डाक टिकट तथा 75 रुपये का स्मारक चांदी का सिक्का भी जारी किया, जिसे देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के सम्मान का प्रतीक बताया गया।

    कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने आकर्षक शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत किया। प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठा। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय संस्कृति और भगवान शिव के प्रति श्रद्धा का सुंदर संदेश दिया।

    सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि भारत की पहचान उसकी प्राचीन सभ्यता, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण देश के स्वाभिमान और आस्था का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने सामंत सरना डीपाडीह को ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल बताते हुए इसे सांस्कृतिक विरासत का केंद्र बताया।

    विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि सामंत सरना आदिवासी संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रमुख केंद्र है। गलफुला, कन्हर और सुरिया नदियों के संगम पर स्थित होने के कारण इसकी धार्मिक महत्ता और बढ़ जाती है।

    रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि देश के धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास में कई बार आस्था को तोड़ने के प्रयास हुए, लेकिन देशवासियों की श्रद्धा कभी कमजोर नहीं पड़ी।

    जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर ने कहा कि सोमनाथ मंदिर देश की धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    कार्यक्रम के दौरान जनजातीय संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। यहां पारंपरिक वाद्य यंत्र, आभूषण, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। स्थानीय कलाकारों और ग्रामीणों ने अपनी परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत की। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान समूह की महिलाओं ने अपने उत्पादों और हस्तनिर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई।

    इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष चिंतामणि भगत, जनपद उपाध्यक्ष प्रियंगदा देव, एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो, जनपद सीईओ वेद प्रकाश पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

    इसे भी पढ़ें…………..

    West Bengal : सुवेंदु अधिकारी की तारीफ… ममता बनर्जी पर कटाक्ष! टीएमसी से निष्कासन के बाद बदले रिजू दत्ता के सुर? देखिए VIDEO

    Post Views: 373
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleWest Bengal : सुवेंदु अधिकारी की तारीफ… ममता बनर्जी पर कटाक्ष! टीएमसी से निष्कासन के बाद बदले रिजू दत्ता के सुर? देखिए VIDEO
    Next Article आस्था के 75 वर्ष : पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में किया कुंभाभिषेक, हुई पुष्पवर्षा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार

    August 10, 2026

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026

    रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा

    August 10, 2026

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार

    August 10, 2026

    विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र

    August 10, 2026

    विधानसभा घेराव में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; वाटर कैनन और लाठीचार्ज

    August 10, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा
    • वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार
    • विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; वाटर कैनन और लाठीचार्ज
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.