Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    सब्जी बाड़ी में गांजे की खेती का खुलासा, 112 पौधों के साथ 51 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार

    October 4, 2026

    रांची के होटल में देर रात पुलिस की दबिश, कमरों की तलाशी में सामने आया बड़ा राज

    October 4, 2026

    नशे में वाहन चलाने वालों पर बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 महीने में 1001 प्रकरण दर्ज

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • सब्जी बाड़ी में गांजे की खेती का खुलासा, 112 पौधों के साथ 51 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार
    • रांची के होटल में देर रात पुलिस की दबिश, कमरों की तलाशी में सामने आया बड़ा राज
    • नशे में वाहन चलाने वालों पर बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 महीने में 1001 प्रकरण दर्ज
    • विशेष ग्राम सभाओं में बाल विवाह के खिलाफ बड़ा संकल्प, ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव
    • बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»झारखंड में नक्सलवाद को बड़ा झटका : 27 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, कई हार्डकोर नक्सली शामिल
    Jharkhand

    झारखंड में नक्सलवाद को बड़ा झटका : 27 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, कई हार्डकोर नक्सली शामिल

    426 गंभीर मामलों में थे शामिल, सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लिया सरेंडर का फैसला
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय 25 माओवादी और प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी के दो उग्रवादियों समेत कुल 27 नक्सलियों ने गुरुवार को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया। राज्य के इतिहास में एक दिन में हुआ यह अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक सरेंडर माना जा रहा है।

    आत्मसमर्पण कार्यक्रम डीजीपी तदाशा मिश्रा और पुलिस एवं सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित किया गया। इस दौरान नक्सलियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वालों में आठ हार्डकोर नक्सली ऐसे हैं, जिन पर सरकार ने लाखों रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इनमें छह नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये, एक पर 2 लाख रुपये और एक महिला नक्सली पर 1 लाख रुपये का इनाम था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों के खिलाफ राज्य के विभिन्न थानों में कुल 426 गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, पुलिस बलों पर हमला, लेवी वसूली, विस्फोट और हथियारबंद गतिविधियों जैसे आरोप शामिल हैं।

    सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी सौंपे। इनमें एक एलएमजी इंसास, चार इंसास राइफल, नौ एसएलआर, एक बोल्ट एक्शन राइफल, एक पिस्टल, 31 मैगजीन, 2987 कारतूस और आठ वॉकी-टॉकी शामिल हैं।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों के लगातार अभियान और झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वालों में भाकपा माओवादी संगठन के सात सब जोनल कमांडर, सात एरिया कमांडर और 13 सक्रिय कैडर शामिल हैं।

    प्रमुख आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में गादी मुंडा उर्फ गुलशन, नागेंद्र मुंडा उर्फ प्रभात मुंडा, रेखा मुंडा उर्फ जयंती, सागेन आंगारिया उर्फ दोकोल और सुलेमान हांसदा उर्फ सुनी हांसदा के नाम शामिल हैं। वहीं जेजेएमपी संगठन के सचिन बेक ने भी हथियार डाल दिए।

    इसके अलावा दर्शन उर्फ बिंज हांसदा, करण तियू उर्फ डांगुर, बासुमती जेराई उर्फ बासू, बैजनाथ मुंडा, रघु कायम उर्फ गुणा, किशोर सिरका उर्फ दुर्गा सिरका और राम दयाल मुंडा सहित कई अन्य उग्रवादी भी मुख्यधारा में लौटे हैं। महिला कैडरों में वंदना उर्फ शांति, सुनिता सरदार, सपना उर्फ सुरू कालुंडिया और अनिशा कोड़ा उर्फ रानी के नाम शामिल हैं।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता और पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही हथियार जमा करने के बदले निर्धारित प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

    आत्मसमर्पण समारोह में आईजी पंकज कंबोज, प्रभात कुमार, सुनील बंसल, असीम विक्रांत मिंज, अनूप बिरथरे, मयूर पटेल कन्हैयालाल सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

    इसे भी पढ़ें…..

    GTvsCSK मुकाबले में बढ़ेगा रोमांच : गुजरात की नजर टॉप-2 पर, चेन्नई के लिए करो या मरो की जंग…देखिए VIDEO

    Post Views: 406
    Jharkhand Naxals
    Previous ArticleGTvsCSK मुकाबले में बढ़ेगा रोमांच : गुजरात की नजर टॉप-2 पर, चेन्नई के लिए करो या मरो की जंग…देखिए VIDEO
    Next Article रांची के चर्चित कारोबारी परिवार में मातम : होटल व्यवसायी लव भाटिया की संदिग्ध मौत से सनसनी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    रांची के होटल में देर रात पुलिस की दबिश, कमरों की तलाशी में सामने आया बड़ा राज

    October 4, 2026

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव

    October 1, 2026

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    सब्जी बाड़ी में गांजे की खेती का खुलासा, 112 पौधों के साथ 51 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार

    October 4, 2026

    रांची के होटल में देर रात पुलिस की दबिश, कमरों की तलाशी में सामने आया बड़ा राज

    October 4, 2026

    नशे में वाहन चलाने वालों पर बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 महीने में 1001 प्रकरण दर्ज

    October 3, 2026

    विशेष ग्राम सभाओं में बाल विवाह के खिलाफ बड़ा संकल्प, ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • सब्जी बाड़ी में गांजे की खेती का खुलासा, 112 पौधों के साथ 51 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार
    • रांची के होटल में देर रात पुलिस की दबिश, कमरों की तलाशी में सामने आया बड़ा राज
    • नशे में वाहन चलाने वालों पर बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 महीने में 1001 प्रकरण दर्ज
    • विशेष ग्राम सभाओं में बाल विवाह के खिलाफ बड़ा संकल्प, ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.