Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सेना का एक प्रशिक्षण विमान उड़ान के दौरान अचानक अस्थिर हो गया और रिहायशी क्षेत्र के नजदीक स्थित तालाब में जा गिरा। यह घटना माघ मेले के मुख्य क्षेत्र से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर केपी कॉलेज के पीछे हुई, जहां चंद सेकंड में आसमान का शोर जमीन पर अफरातफरी में बदल गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड, प्रशासनिक अमला और विशेष रेस्क्यू टीमें मौके पर रवाना की गईं। हादसे का…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए ‘एंड टू एंड’ कार्रवाई के तहत सासाराम (बिहार) से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे बनाए गए गुप्त चेंबर में 125 किलो गांजा तस्करी के इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। थाना सिटी कोतवाली बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत सामने आए ट्रैक्टर से गांजा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पूर्व में गिरफ्तार पांच आरोपियों के अलावा पुलिस ने सासाराम से दो अन्य आरोपियों गजेंद्र कुमार सिंह और डब्लू कुमार प्रजापति…

Read More

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज एवं प्रयागराज मेला प्राधिकरण के बीच शुरू विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनके उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता ने मंगलवार देर रात नोटिस का जवाब भेजा। इसमें चेतावनी दी गई है कि शिविर में चस्पा की गई नोटिस को तत्काल वापस नहीं लिया तो प्राधिकरण उच्चतम न्यायालय के अवमानना का जिम्मेदार होगा। यह जानकारी स्वामी के मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगी सरकार ने दी। उन्होंने बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण को 19 नवंबर को दी गई नोटिस का जवाब मेल आईडी पर भेजा…

Read More

रामगढ़। शहर के प्रतिष्ठित पंचवटी अपार्टमेंट में सोसाइटी प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों का फायदा उठाते हुए चोरों ने अपार्टमेंट के सी ब्लॉक के तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार चोर लगभग 20 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकद लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना का खुलासा सबसे पहले सी ब्लॉक के फ्लैट नंबर 304 में हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान फ्लैट नंबर 305 का ताला भी टूटा हुआ…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल का ब्लड बैंक एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है। एक ही परिवार के महिला, उसके पति और बच्चे के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला को जनवरी 2023 में हुई सी-सेक्शन डिलीवरी के दौरान ब्लड बैंक से संक्रमित रक्त चढ़ाया गया था, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। पीड़ित परिवार के अनुसार, महिला ने जनवरी 2023 में चाईबासा सदर अस्पताल में पहले बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के दौरान अस्पताल के ब्लड बैंक से रक्त चढ़ाया गया था।…

Read More

रांची। मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य महाराज के साथ हुए कथित अपमान की घटना ने देशभर के सनातनियों में आक्रोश पैदा कर दिया है। इसकी निंदा करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने इसे सनातन संस्कृति और हिंदू संत परंपरा के विरुद्ध सुनियोजित साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल एक संत का अपमान है, बल्कि पूरे हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है। आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि मौनी अमावस्या का पर्व संयम, मौन, तप और आध्यात्मिक शांति का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक अंधविश्वास, जमीन विवाद और आपसी रंजिश ने रिश्तों को इस कदर शर्मसार कर दिया कि एक भतीजे ने अपने ही चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। थाना रामचंद्रपुर क्षेत्र में गाय-भैंस चराने निकले बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के ही भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक झाड़-फूंक के काम में प्रतिस्पर्धा और जमीन विवाद इस हत्या की बड़ी वजह बनी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में अपराध क्रमांक 02/2026, धारा 103 बीएनएस के तहत मामला…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक गंभीर और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में एक महिला को रोजगार का लालच देकर बुलाया गया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया गया। इस अमानवीय कृत्य के बाद पीड़िता को महज 200 रुपये थमाकर आरोपी फरार हो गए। घटना सामने आने के बाद इलाके में गहरा आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है।   पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपियों ने पीड़ित महिला को काम दिलाने का भरोसा दिलाकर वाड्रफनगर बुलाया था। योजना के तहत महिला…

Read More

हजारीबाग (वर्ल्ड विजन न्यूज/ऑफबीट न्यूज़)। गोंदलपुरा कोल ब्लॉक परियोजना को लेकर मंगलवार को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले ही हालात बेकाबू हो गए। प्लस टू हाई स्कूल, बड़कागांव में आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों और विस्थापन विरोधी संगठनों ने खुला मोर्चा खोलते हुए इसे पूरी तरह खारिज कर दिया। विरोध में उतरे लोगों ने रैली निकालकर जोरदार नारेबाजी की और इस दिन को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाने का ऐलान किया। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इतना तीव्र था कि जनसुनवाई स्थल पर भारी तोड़फोड़ की गई। कुर्सियां, टेंट और अन्य व्यवस्थाएं क्षतिग्रस्त कर दी गईं। ग्रामीणों का…

Read More

बलरामपुर। जिले के राजपुर धान खरीदी केंद्र में टोकन व्यवस्था की अव्यवस्थाओं से त्रस्त किसानों का सब्र आखिरकार टूट गया। महीनों से समाधान की प्रतीक्षा कर रहे किसानों ने मंगलवार को तीसरी बार सड़कों पर उतरकर अपना आक्रोश जाहिर किया। राष्ट्रीय राजमार्ग अंबिकापुर–रामानुजगंज पर चक्का जाम कर किसानों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ साफ संदेश दे दिया कि जब तक धान खरीदी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे राजपुर धान खरीदी केंद्र के समीप बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए और राष्ट्रीय राजमार्ग अंबिकापुर–रामानुजगंज को जाम कर दिया। किसानों…

Read More