Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार
    • रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज
    • बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी
    • 40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने
    • हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो और आरोपित गिरफ्तार; सभी 16 आरोपी गिरफ्त में
    • मोरहाबादी में पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागा थार चालक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • रामानुजगंज में श्रृंगार स्टोर संचालक पर युवती से बैड टच का आरोप, बीएनएस व एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज, हिरासत में लिया गया
    • रांची में फुटपाथ दुकानदारों का उग्र प्रदर्शन, नगर निगम का घेराव; शहर की यातायात व्यवस्था हुई बेहाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»कलेक्टर लेटरहेड मामला : डीईओ की मुश्किलें बढ़ीं, कलेक्टर के बाद संयुक्त संचालक ने भी जारी किया नोटिस
    Chhattisgarh

    कलेक्टर लेटरहेड मामला : डीईओ की मुश्किलें बढ़ीं, कलेक्टर के बाद संयुक्त संचालक ने भी जारी किया नोटिस

    कलेक्टर के लेटरहेड पर पत्र जारी करने का मामला बढ़ा, तीन दिन में मांगा जवाब; अप्रैल और मई में दो बार सामने आ चुकी है अनियमितता
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJune 5, 2026Updated:June 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर पत्र जारी किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पहले कलेक्टर कार्यालय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, वहीं अब सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा ने भी मामले को गंभीर मानते हुए डीईओ से स्पष्टीकरण मांगा है।

    संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय, अंबिकापुर द्वारा 3 जून 2026 को जारी कारण बताओ सूचना पत्र में कहा गया है कि, समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एक शिक्षक को कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह कार्य निर्धारित अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर किया गया प्रतीत होता है तथा इससे शासकीय कार्यों के निर्वहन में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और उदासीनता परिलक्षित होती है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    संयुक्त संचालक ने डीईओ से पूछा है कि, उन्होंने किस नियम अथवा सक्षम अधिकारी की अनुमति से कलेक्टर के लेटरहेड का उपयोग किया। साथ ही तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजने की चेतावनी भी दी गई है।

    पहले कलेक्टर ने जारी किया था नोटिस

    इससे पहले 3 जून को ही कलेक्टर कार्यालय बलरामपुर-रामानुजगंज ने भी जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया था। कलेक्टर ने अपने नोटिस में स्पष्ट कहा था कि कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर हस्ताक्षर कर नोटिस जारी करना डीईओ के अधिकार क्षेत्र से बाहर का कार्य है। इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अकर्मण्यता दर्शाने वाला बताया गया था।

    कलेक्टर ने दो दिनों के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए थे तथा जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित करने की बात कही थी।

    संयुक्त संचालक द्वारा डीईओ को जारी कारण बताओ नोटिस।

    दो बार सामने आया मामला

    उल्लेखनीय है कि, यह विवाद सोशल मीडिया तैरती दो आदेश से गहरा हो गया। पहला अप्रैल माह में वही दूसरा आदेश मई माह में कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा जारी किया गया था। खबर छपने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने सफाई देते हुए टंकण एवं लिपिकीय त्रुटि की बात कही थी।

    अब जबकि एक ही दिन कलेक्टर और संयुक्त संचालक दोनों स्तरों से कारण बताओ नोटिस जारी हो चुके हैं, मामला महज एक प्रशासनिक भूल से आगे बढ़कर जवाबदेही के दायरे में पहुंच गया है।

    बढ़े सवाल, क्या और भी हैं ऐसे मामले?

    शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और शिक्षकों के बीच अब यह चर्चा तेज हो गई है कि यदि अप्रैल और मई में दो अलग-अलग मामलों में कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड का उपयोग हुआ है, तो क्या ऐसे अन्य पत्र भी जारी हुए हैं जो अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं।

    कलेक्टर द्वारा डीईओ को जारी कारण बताओ नोटिस।

    फिलहाल पूरे मामले में निगाहें जिला शिक्षा अधिकारी के जवाब पर टिकी हैं। कलेक्टर और संयुक्त संचालक, दोनों कार्यालयों द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि विभाग इस प्रकरण को साधारण त्रुटि मानता है या फिर प्रशासनिक जवाबदेही और अनुशासन के गंभीर मामले के रूप में देखता है।

    इसे भी पढ़ें…………..

    वन भूमि पर चला बुलडोजर : 31 अवैध कब्जे हटाए गए, 3.851 हेक्टेयर जंगल की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त

    Post Views: 675
    CG Collector Balrampur DEO
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleवन भूमि पर चला बुलडोजर : 31 अवैध कब्जे हटाए गए, 3.851 हेक्टेयर जंगल की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त
    Next Article ‘कॉकरोच आ रहे हैं…’ : दिल्ली में CJP का पहला बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार घिरी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026

    रामानुजगंज में श्रृंगार स्टोर संचालक पर युवती से बैड टच का आरोप, बीएनएस व एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज, हिरासत में लिया गया

    July 15, 2026

    झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कांग्रेस ने खोया अपना वरिष्ठ जननेता

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026

    40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने

    July 15, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार
    • रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज
    • बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी
    • 40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने
    • हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो और आरोपित गिरफ्तार; सभी 16 आरोपी गिरफ्त में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.