- गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार, पैरोल पर पहुंची पत्नी रिया और बेटे अक्षत ने दी आखिरी विदाई
- इतिहास के पन्नों में 05 अगस्त : एक ही तारीख ने बदली देश की दिशा, अनुच्छेद 370 हटने से लेकर राम मंदिर भूमिपूजन तक
- Rashifal 5 August 2026 : कुछ राशियों के लिए धन लाभ के योग, कारोबार में बढ़ेगा तालमेल; जानें मेष से मीन तक का हाल
- गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस
- JPSC-JSSC गड़बड़ी के खिलाफ 10 दिन से छात्रों का सत्याग्रह, 6 अगस्त को विधानसभा मार्च; सरकार ने कमेटी बनाने की बात कही
- शिबू सोरेन की प्रतिमा के अनावरण पर भावुक हुए हेमंत, बोले- पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी, उनके संघर्ष से सीख लेना हमारा कर्तव्य
- रांची में चट्टान पर मिला अज्ञात युवक का शव, गले पर धारदार हथियार के निशान से गहराया हत्या का शक
- DEO कार्यालय में वित्तीय अनियमितता की जांच करने पहुंचे अपर कलेक्टर, भंडार गृह का सत्यापन नहीं हो सका; बोले- गंभीर अनियमितता की आशंका
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार एक आरोपित के कस्टडी से फरार होने का मामला सामने आया है। सहायक आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के मुताबिक, शनिवार को अंबिकापुर स्थित आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिश्रामपुर आईटीआई कॉलोनी निवासी भोले अपने घर से नशीले कैप्सूल बेच रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर टीम ने उसके घर दबिश दी, जहां से 295 नग नशीले टैबलेट और कैप्सूल बरामद किए गए और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित भोले को आबकारी नियंत्रण कक्ष सूरजपुर लाया गया,…
एसपी ने हत्या मामले में की कार्रवाई, पिंड्राजोरा थाना प्रभारी सहित थाने के सभी 28 पुलिसकर्मी निलंबित
बोकारो। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए पुष्पा महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक रंजन सहित थाना के सभी 28 अधिकारियों एवं कर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में थाने में तैनात दस सब इंस्पेक्टर, पांच सहायक अवर निरीक्षक, दो हवलदार व 11 सिपाही शामिल हैं। युवती पुष्पा महतो के गायब होने की सूचना उसकी मां ने 24 जुलाई, 2025 को दी थी। इस सूचना के बाद भी दसवें दिन चार अगस्त को इस मामले में थानेदार ने प्राथमिकी की थी। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि…
रांची। झारखंड में उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा से पहले पेपर लीक की सूचना पर पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 100 से भी अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये सभी कथित तौर पर लीक हुए प्रश्नपत्र से तैयारी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, तमाड़ के रंगमाटी इलाके में एक भवन में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान 100 से अधिक अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया। मौके से मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है, जिनकी जांच की जा रही है। हिरासत में लिए…
बलरामपुर। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने मामूली विवाद में अपने ही पिता की जान ले ली। खेत की फसल खराब होने से उपजे गुस्से ने बेटे को इस कदर अंधा कर दिया कि उसने पिता के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम रतासिल्ली में 6 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5:30 बजे यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार, लल्लू खलखो को उनके बेटे प्रदीप खलखो ने आपसी विवाद के दौरान धक्का दे दिया, जिससे वे…
बलरामपुर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर यात्री बसों की विशेष जांच अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नियमों के उल्लंघन पर बस संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनएच-343 (अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग) पर 10 अप्रैल 2026 को यात्री बसों की विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।…
बलरामपुर। जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपित को झारखंड से गिरफ्तार किया है। एंड-टू-एंड विवेचना के दौरान अफीम की खरीद-बिक्री से जुड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना कोरंधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुरीपानी खजूरी में अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती के मामले में पुलिस को विवेचना के दौरान महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस प्रकरण में झारखंड के चतरा जिले से अफीम की खरीद-बिक्री करने वाले चौथे आरोपित को आज गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला अपराध क्रमांक…
चतरा। झारखंड के चतरा जिले में हंटरगंज ब्लॉक मुख्यालय स्थित अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली और तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय एक नाबालिग छात्रा मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती पाई गई। आरोप है कि स्कूल के हेडमास्टर ने खुद छात्र पर हमला किया। इस खुलासे के बाद, न केवल स्कूल परिसर के अंदर, बल्कि पूरे जिले में गुस्से और डर का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही, पीड़ित के परिवार वाले स्कूल पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने स्कूल…
नई दिल्ली। महात्मा गांधी के महानायक बनने की यात्रा में अक्सर एक नाम भुला दिया जाता है। जबकि वह शख्सियत महात्मा गांधी की सबसे बड़ी संबल और शक्ति थीं। गांधीजी के जीवन से इतनी गहराई से जुड़ने वाली वे एकमात्र शख्सियत थीं, जिनकी जगह कोई और नहीं ले सकता था। संभवतः वे अकेली ऐसी व्यक्ति थीं जो बापू से असहमति जताने और उन्हें उनकी त्रुटियों का बोध कराने का साहस रखती थीं। हम बात कर रहे हैं महात्मा गांधी की पत्नी और समाज सेविका ‘कस्तूरबा गांधी’ की, जिन्हें देशवासी ‘बा’ कहकर पुकारते थे। 11 अप्रैल 1869 में पोरबंदर में जन्मीं…
अंबिकापुर, एजेंसी। अंबिकापुर के चर्चित सद्भावना चौक हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को 8 दिन बाद चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य वारदात से शहर में आक्रोश था और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबाव बन रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपित को घटना के आठवें दिन मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से पकड़ लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपित ने अंबिकापुर शहर के महामाया द्वार के समीप सद्भावना चौक पर महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी निर्मम हत्या…
चतरा। चतरा जिले के हंटरगंज स्थित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय में एक छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन विद्यालय पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ जमकर बवाल काटा। जानकारी के अनुसार छात्रा जब अपने घर गई, तो उसके माता-पिता ने शारीरिक बदलाव देखकर संदेह जताया। पूछताछ के बाद गर्भवती होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और विद्यालय पहुंचकर खूब बवाल काटा। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की…
