- पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
- 96 साल का इंतजार खत्म: रेल की राह पर बलरामपुर, विकास की नई शुरुआत
- लूट और मारपीट कांड में बड़ी कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस रोककर वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त
- गुस्से में किया चाकू से हमला : खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के दालमंडी चौड़ीकरण अभियान में सोमवार को दुकानदारों ने विराेध प्रदर्शन शुरू कर दिया।इस दौरान एक व्यापारी ने अपने मकान को आग के हवाले कर दिया। व्यापारी ने पहले खिड़की के रास्ते पेट्रोल फेंका और फिर आग लगा दी। आग की लपटों के उठता देखकर दालमंडी में पुलिसकर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने दुकानदार पर पेट्रोल छिड़क कर हमला करने का भी आरोप लगाया। चौक थाना के थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने भगदड़ की स्थिति में मौके पर कमान संभाला। उन्हाेंने कहा कि आज एक साथ कई मकानों…
पूर्वी सिंहभूम। मानगो नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी राजनीति खुलकर सामने आने लगी है। चुनावी माहौल में जहां अन्य दल अपनी रणनीति को धार देने में जुटे हैं, वहीं कांग्रेस इस वक्त गंभीर संगठनात्मक उलझन से गुजर रही है। पार्टी की प्रदेश सचिव और मेयर पद की उम्मीदवार जेबा खान को छह वर्षों तक निष्कासित किए जाने के बाद यह सियासी टकराव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। कांग्रेस ने मानगो नगर निगम चुनाव के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता को अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। इसके…
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में दलको बांध से निकली सिंचाई नहर के क्षतिग्रस्त होने से किसानों पर दोहरी मार पड़ गई है। नगरा, भवरमाल और धनपुरी गांवों के सैकड़ों किसान इस समय गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। खेतों तक पानी नहीं पहुंचने के कारण फसलें मुरझाने लगी हैं और मेहनत की पूरी पूंजी डूबने का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दलको बांध के एक्वाडक्ट के नीचे से गुजरने वाली यह नहर तकनीकी रूप से कमजोर हो चुकी है और बार-बार टूट जाती है। हालात ऐसे हैं कि किसान खुद आपस में चंदा जुटाकर अस्थायी मरम्मत…
बलरामपुर। जिले में भोले-भाले ग्रामीण कृषक को झांसे में लेकर दिनदहाड़े 49 हजार रुपये की ठगी करने वाले गिरोह पर राजपुर पुलिस ने करारा शिकंजा कसा है। पहले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब फरार दूसरे मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने धर दबोचा है। मामले में ठगी गई रकम में से कुल 38 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। राजपुर थाना क्षेत्र में धान बिक्री की रकम निकालकर घर लौट रहे एक ग्रामीण से ‘उठाईगिरी’ कर फरार हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर…
रांची। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने तमाड़ और बुंडू थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, बीयर, देसी शराब और अवैध महुआ शराब जब्त की है। इस दौरान एक छोटा पिकअप वैन (जेएच01सीएम 8239) से अवैध शराब की खेप पकड़ी गई, जबकि अलग-अलग स्थानों से कुल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार, सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर तमाड़ एवं बुंडू थाना क्षेत्र…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़–उत्तर प्रदेश सीमा से सटे गांव सागोबांध में उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब आरोपितों की धरपकड़ के इरादे से पहुंची सनावल थाना पुलिस को ग्रामीणों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस के गांव में दाखिल होते ही हालात तेजी से बिगड़ने लगे और देखते ही देखते हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। वाहन को घेरकर विरोध, बढ़ा तनाव जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम के गांव पहुंचते ही कुछ ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को चारों ओर से घेर लिया और सवाल-जवाब शुरू कर दिए। देखते ही देखते भीड़ बढ़ती गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।…
रांची। रांची के अनगड़ा पुलिस ने अवैध हथियार फैक्टरी का खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम नारायण लोहरा बताया गया है। इसके पास से देशी अवैध निर्मित हथियार 19 पीस, अर्ध निर्मित हथियार चार पीस सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने शनिवार को बताया कि एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अनगड़ा थाना क्षेत्र के सीताडीह गांव में संचालित हो रही एक अवैध हथियार फैक्टरी का खुलासा किया है। इस छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में बने और…
बलरामपुर। धान बिक्री की मेहनत की कमाई लेकर घर लौट रहे एक गरीब किसान को झांसे में लेकर दिनदहाड़े ठगी करने वाले आरोपी को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम का एक हिस्सा भी बरामद किया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है। बलरामपुर पुलिस से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार, घटना 2 फरवरी 2026 की है, जब ग्राम डांड खड़ुआ निवासी निबल साय अपने पुत्र के साथ सहकारी बैंक राजपुर पहुंचे थे। बैंक से 49 हजार रुपये नकद निकालने के बाद पुत्र किसी निजी कार्य से…
पटना। पटना की आधी रात अचानक सियासी रणभूमि में बदल गई, जब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। सिविल ड्रेस में पहुंचे अफसर, पांच थानों की पुलिस टीम, समर्थकों का हंगामा और सांसद के आरोपों ने इस कार्रवाई को बेहद सनसनीखेज बना दिया। 35 साल पुराने मामले में बेल टूटने के बाद हुई इस गिरफ्तारी ने बिहार की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। दरअसल, शुक्रवार रात लोकसभा सत्र समाप्त होने के बाद पप्पू यादव दिल्ली से पटना लौटे थे। रात करीब 11 बजे जैसे ही वे अपने…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। यह धमकी कोर्ट की आधिकारिक मेल आईडी पर एक संदेश के जरिए भेजी गई। इस घटना के बाद से कोर्ट परिसर की सुरक्षा को चाक-चौबंद कर दिया गया है। धमकी भरा मेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है। कोर्ट के मुख्य द्वारों और संवेदनशील हिस्सों पर पुलिस जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। पूरे परिसर की बारीकी…