Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    • रामानुजगंज की वन वाटिका में नौका विहार से ओपन जिम तक की सुविधा, 1.49 करोड़ से बदलेगी सूरत
    • कन्हर बैरियर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 साल लट्ठा से लदा ट्रक जब्त
    • Big Breaking : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»सिकंदर हत्याकांड में प्रशासनिक विफलता के खिलाफ प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग
    Jharkhand

    सिकंदर हत्याकांड में प्रशासनिक विफलता के खिलाफ प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Sponsored By: Maa Tour And TravelJuly 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पलामू। जिले के चैनपुर प्रखंड के रामपुर गोलीकांड में हुई सिकंदर चौधरी की हत्या मामले में कथित प्रशासनिक विफलता के खिलाफ सोमवार को समाहरणालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। विकासशील इंसाफ पार्टी पलामू प्रमंडल के तत्वावधान में आयोजित इस आन्दोलन में मुख्य अतिथि के तौर पर वीआइपी पार्टी के सुप्रीमो सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी उपस्थित थे। उनके अलावा वीआइपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो राजकुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणाों ने भागीदारी सुनिश्चित की।

    धरना के माध्यम से रामपुर हत्याकांड में प्रशासनिक विफलता की उच्चस्तरीय जांच, शेष 14 नामजद अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी, अनुसंधान में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच, दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर कठोर कार्रवाई, पीड़ित परिवार का पुर्नवास और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की मांग की गयी। धरना के बाद मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उल्लेखनीय है कि 23 मई 2026 को रामपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीचहिंसक झड़प हुई थी और इस क्रम में गोली चलने से एक पक्ष के सिकंदर चौधरी की मौत हो गयी थी और तीन लोग जख्मी हुए थे।

    धरना से पहले शिवाजी मैदान में लोगों का जुटान हुआ और वहां से सभी जुलूस निकाल कर समाहरणालय पहुंचे। जिला परिषद कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया।

    मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि न्याय और अधिकार के लिए लगातार संघर्ष करना होगा। समाज के लोगों को राजनीति में भी भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत है। खुद और अपने समाज के लिए जगने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज के लोगों को गाजर-मूली की तरह हत्या की जा रही है। फर्जी एनकाउंटर में मारा जा रहा है। यह धरना प्रर्शदन न्याय और कार्रवाई के लिए है। सिकंदर चौधरी की निर्मम हत्या कर दी गयी। कई लोगों को गोली लगी, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई और सरकारी मुआवजा संतोषजनक नहीं है। अनुसंधान में अनियमितता बरती गयी है, वहीं आरोपितों को पकड़ने में पुलिस सुस्ती दिखा रही है।

    पूर्व मंत्री ने कहा कि घटना के काफी समय बीत जाने के बाद भी सिकंदर के हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे पीड़ित परिवार और प्रत्यक्षदर्शी गवाह, भय और असुरक्षा के वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। यह स्थिति कानून व्यवस्था और अनुसंधान की प्रभावशीलता पर गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है। अनुसंधान रिपोर्ट में प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के मूल बयानों को उनके वास्तिवक स्वरूप में दर्ज करने के बजाय उन्हें परिवर्तित एवं तोड़मड़ोड़ कर अंकित कर अप्रत्यक्ष साक्षी के रूप में प्रदर्शित कर दिया गया है।

    ज्ञापन के माध्यम से 14 नामजद अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तारी, घटना रोकने में हुई प्रशासनिक विफलता की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई, अनुसंधान में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र एजेंसी एसआइटी के माध्यम से जांच कराने, पीड़ित परिवार को 40 लाख रूपए की सहायता, एक योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी, समुचित सुरक्षा सहित 10 मांग शामिल हैं।

    धरना प्रदर्शन के बाद पूर्व मंत्री मुकेश सहनी एसपी कपिल चौधरी से मिले और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के मामले में थाना प्रभारी एवं केश के अनुसंधानकर्ता की भूमिका पर सवाल उठाया। कहा कि सिकंदर चौधरी हत्याकांड और अन्य लोगों को गोली लगने की घटना में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने पुलिस के अनुसंधान रिपोर्ट पर सवाल उठाया।

    कहा कि दोनों पदाधिकारी सही से इस दिशा में कार्य नहीं कर पा रहे हैं। मामले में न्याय की मांग की गयी। मुकेश सहनी के अनुसार एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि 15 दिनों में निष्पक्ष एवं उचित कार्रवाई होगी। मुकेश ने कहा कि दोषी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं, की तर्ज पर कार्रवाई करने की जरूरत है, ताकि समाज में अपराध करने वालों के बीच मैसेज जाए और दोबारा से ऐसी घटना न हो। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा। हमें सरकार पर प्रशासन पर भरोसा है।

    इसे भी पढ़ें…….

    जेपीएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने की पीटी परीक्षा रद्द कर सीबीआई जांच की मांग

    Views: 134
    Previous Articleजेपीएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने की पीटी परीक्षा रद्द कर सीबीआई जांच की मांग
    Next Article कोडरमा शहर में ‘गजराज’ की दस्तक, आधी रात को मची अफरा-तफरी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बेहद दु:खद खबर : नहीं रहीं सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन

    October 7, 2026

    UPI पर शुल्क के विरोध में हजारीबाग के कारोबारियों का धरना, शुल्क मुक्त रखने की मांग

    October 5, 2026

    दुमका में खिड़की की ग्रील खोलकर घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवरात चोरी

    October 5, 2026

    रांची के होटल में देर रात पुलिस की दबिश, कमरों की तलाशी में सामने आया बड़ा राज

    October 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण

    October 9, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.