Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

जमशेदपुर के चर्चित राहुल बच्चा हत्याकांड में पुलिस ने फरार नामजद आरोपी विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Read More

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष तेज हो गया है। दक्षिणी ईरान के कई बंदरगाह शहरों और केशम द्वीप पर अमेरिकी हमलों के बाद क्षेत्र में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। दोनों देशों के दावों और जवाबी सैन्य कार्रवाई के बीच पश्चिम एशिया में बड़े युद्ध की आशंका गहरा गई है।

Read More

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), लखनऊ के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सतीश कुमार को 41वें इंटरनेशनल मेडिकल साइंसेज अकादमी कॉन्फ्रेंस (IMSACON-2026) में प्रतिष्ठित FIMSA फेलोशिप से सम्मानित किया गया। उन्हें चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और रोगी सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।

Read More

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) गोरखपुर के सेवानिवृत्त प्रो. गोविंद पांडेय को भारत सरकार ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत गठित सात सदस्यीय विद्वत् परिषद का सदस्य नामित किया है। परिषद मिशन से जुड़े कौशल विकास, गुणवत्ता मानकों और योग्यता ढांचे को मजबूत बनाने का कार्य करेगी।

Read More

रांची। राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर गांव स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में रविवार सुबह शिवलिंग क्षतिग्रस्त मिलने से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और स्थानीय लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। लोगों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे। मंदिर में प्रवेश करते ही उनकी नजर स्थापित शिवलिंग पर पड़ी, जो…

Read More

दुमका। दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के सहेजना गांव के समीप गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस को शव उठाने से रोकते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10:45 बजे सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। ट्रक चालक और खलासी उसके पास भोजन बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान नोनीहाट की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक…

Read More

खूंटी। खूंटी सदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित तजना नदी पुल के नीचे शुक्रवार सुबह एक महिला और एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के बड़गांई निवासी नेहा कुमारी (25) और अरुण कुमार राणा (21) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के निवासी और पड़ोसी थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, नेहा कुमारी की शादी गुमला जिले के करंज थाना क्षेत्र के डुड़िया गांव निवासी कुंदन प्रमाणिक से हुई…

Read More

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की कुसमी पुलिस ने लगातार हुई दो चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की दो स्कूटी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान सहित करीब 25 लाख रुपये का मशरूका बरामद कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Read More

पलामू। नेशनल हाईवे 39 के निर्माण कार्य के दौरान पलामू जिले मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में वन विभाग के चेक नाका के पास गुरुवार सुबह स्थानीय लोग और प्रशासन के बीच भिड़ंत हो गई। बातचीत के क्रम में अचानक मामला गर्म हो गया। ग्रामीणों की ओर से पत्थरबाजी किये जाने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस हिंसक भिड़ंत में कई ग्रामीण चोटिल हो गए, वहीं दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव, थाना…

Read More

रांची के मोरहाबादी बाजार के सैकड़ों दुकानदारों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध किया। दुकानदारों ने सड़क पर सब्जियां सजाकर पुनर्वास और वैकल्पिक बाजार की मांग उठाई तथा चेतावनी दी कि जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं होगी, उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।

Read More