Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में गुरुवार को फिर से मौसम में करवट ली। तेज हवा के मध्यम दर्जे की झमाझम बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया। इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान रांची सहित राज्य भर में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश 85.2 मिलीमीटर पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा रांची में 9.7 मिमी, चाईबासा में 71.3 मिमी, गुड़ाबांधा में 57.4 मिमी, मैथन डीवीसी 45.2, जामताड़ा में 44.6, जमशेदपुर में 13 मिलीमीटर, मैथन में 41.4, खूंटी में 40.5 मिमी, जामताड़ा में 39.4, चक्रधरपुर में 37.2,…

Read More

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज नगर में गुरुवार दोपहर मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को दोहरी स्थिति में डाल दिया। एक ओर बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी, तो दूसरी ओर घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार दोपहर अचानक हुई बारिश ने तपती धूप और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत का अहसास कराया। तेज गर्मी के बीच आई इस बारिश से मौसम कुछ हद तक सुहाना हुआ, लेकिन इसी दौरान दोपहर के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी। रामानुजगंज नगर के…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं और 12वीं की नियमित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजीलॉकर पोर्टल पर परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं। ऐसे में जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब अपने रोल नंबर और कैप्चा कोड के माध्यम से परिणाम चेक कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 77.15 रहा। वहीं, इस बार लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए…

Read More

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना अंतर्गत करमा गांव में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने युवक के सिर में बेहद करीब से गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्मा गांव निवासी राजमुनि पाठक के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, राजमुनि पाठक मंगलवार रात अपने घर में सो रहे थे। उनके साथ पत्नी और दो बेटे भी मौजूद थे। देर रात कुछ अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे और किसी काम का बहाना बनाकर उन्हें बाहर बुलाया। राजमुनि जैसे…

Read More

कोडरमा। कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदोडीह गांव में बुधवार को एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान अर्चना कुमारी, पति संतोष कुमार पंडित के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, अर्चना की शादी वर्ष 2018 में नंदोडीह निवासी संतोष पंडित के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। मृतका के भाई अनिल पंडित ने बताया कि शादी के शुरुआती कुछ साल सब ठीक रहा और अर्चना…

Read More

रांची। झारखंड में चर्चित सेवायत भूमि अनियमितता मामले में पिछले करीब 11 महीनों से जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को बड़ा झटका लगा है। झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है, जिससे फिलहाल उनकी रिहाई की उम्मीदों को विराम लग गया है। पिछले गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा था। यह मामला एसीबी द्वारा दर्ज मामले से से जुड़ा है। आरोप है कि हजारीबाग में उपायुक्त (डीसी) के पद पर रहते हुए विनय चौबे ने सेवायत भूमि की अवैध खरीद-बिक्री में…

Read More

रांची। झारखंड में भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम ने करवट ली है। राजधानी रांची सहित कई जिलों में बादल छाने, गरज-चमक और हल्की बारिश से राहत की उम्मीद जगी है, हालांकि उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह से ही रांची समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला नजर आया। आसमान में काले बादल छा गए और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। सोमवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन इससे तापमान में खास गिरावट नहीं आई, उल्टा उमस बढ़ गई। रांची के अलावा लातेहार और गुमला…

Read More

अंबिकापुर, एजेंसी। अंबिकापुर में गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची बीते रात पुलिस टीम के साथ हैरान कर देने वाली घटना हुई। छापेमारी के दौरान एक बदमाश पुलिस की बोलेरो गाड़ी लेकर फरार हो गया, हालांकि मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे जल्द ही पकड़ लिया गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार रात सत्तीपारा इलाके में गांजा तस्कर की तलाश में पहुंची थी। पुलिस गोपाल नामदेव नामक आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गोपाल नामदेव का जीजा मुकेश नामदेव अचानक छत से कूदकर सड़क पर आ…

Read More

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पौता जंगल स्थित दंदाहा नदी से सोमवार की शाम को दो युवतियों और एक युवक का शव बरामद किया गया है। एक साथ तीन शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। मृतकों की पहचान वशिफा नाज उर्फ खुशी, सानिया परवीन और आदिल हुसैन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ये तीनों आपस में मौसेरे भाई-बहन थे और बीते 23 अप्रैल से रहस्यमय तरीके से लापता थे।…

Read More

सरगुजा। जिले के बतौली क्षेत्र में अचानक बदले मौसम ने किसानों पर कहर बरपा दिया। ग्राम पंचायत गोविंदपुर में तेज गर्जना के साथ गिरी आकाशीय बिजली से 16 मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि प्रभावित किसान सदमे में हैं। राहत की बात यह रही कि आसपास मौजूद ग्रामीण सुरक्षित बच गए। मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर में अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान तेज गर्जना के बीच बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े 14 बकरा-बकरी और 2 बैलों की…

Read More