- गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस
- JPSC-JSSC गड़बड़ी के खिलाफ 10 दिन से छात्रों का सत्याग्रह, 6 अगस्त को विधानसभा मार्च; सरकार ने कमेटी बनाने की बात कही
- शिबू सोरेन की प्रतिमा के अनावरण पर भावुक हुए हेमंत, बोले- पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी, उनके संघर्ष से सीख लेना हमारा कर्तव्य
- रांची में चट्टान पर मिला अज्ञात युवक का शव, गले पर धारदार हथियार के निशान से गहराया हत्या का शक
- DEO कार्यालय में वित्तीय अनियमितता की जांच करने पहुंचे अपर कलेक्टर, भंडार गृह का सत्यापन नहीं हो सका; बोले- गंभीर अनियमितता की आशंका
- रांची में रात के अंधेरे में मचा हड़कंप, एक के बाद एक कई गाड़ियों के शीशे तोड़े; डीएसपी की गाड़ी भी नहीं बची
- हाथी दांत की तस्करी का बड़ा खुलासा, रामानुजगंज की धर्मशाला में 3 हाथी दांत जब्त; तीन आरोपी जेल भेजे गए
- रामानुजगंज में कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; 50 लाख से अधिक नुकसान का अनुमान
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हजारीबाग। हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में देर रात बाइक सवार दंपती पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। घटना के बाद मामला संदिग्ध मोड़ ले चुका है, क्योंकि परिजनों ने पति की भूमिका पर ही सवाल उठाए हैं। घटना खलारी-पतरातू मुख्य मार्ग पर साप्ताहिक बाजार के पास की है। राय बस्ती निवासी विकास प्रजापति अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ रामगढ़ से खरीदारी कर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में विकास प्रजापति…
नई दिल्ली। हममें से लगभग हर व्यक्ति ने कभी न कभी चक्कर आने की समस्या जरूर महसूस की होगी। कभी अचानक खड़े होने पर सिर हल्का लगने लगता है, तो कभी ऐसा महसूस होता है, जैसे शरीर अपना संतुलन खो रहा है। कई लोग इसे सामान्य बात मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन असल में यह दो अलग-अलग मेडिकल स्थितियों से जुड़ा हो सकता है, पहला डिजीनेस और दूसरा वर्टिगो। देखने में ये दोनों एक जैसे लगते हैं, लेकिन इनमें अंतर होता है। मेडिकल साइंस के मुताबिक, डिजीनेस एक सामान्य शब्द है, जिसका मतलब होता है हल्का चक्कर, कमजोरी या…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने कोयला खदानों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और उनके अधिकारों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की खंडपीठ ने राज्य के ‘मुख्य कारखाना निरीक्षक’ को अगली सुनवाई में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल के वर्षों में खदान मजदूरों की सुरक्षा और उनके जीवन के अधिकार को लेकर अत्यंत सख्त निर्देश जारी किए थे। सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि खदानों में काम…
मुंबई। निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल’ पांचवीं फ्रेंचाइजी के साथ पर्दे पर वापसी कर रही है। फिल्म की शूटिंग इस वक्त ऊटी में चल रही है। सोमवार को अभिनेता अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म की शूटिंग की जानकारी दी। अभिनेता ने एक मोशन पोस्टर जारी किया। इसमें पुराने कलाकारों की टोली शामिल है, जिनमें अजय देवगन समेत शरमन जोशी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, शरमन और श्रेयस तलपड़े भी नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने पोस्ट कर लिखा, “इस बार सवारी बड़ी है और एंटरटेनमेंट उससे भी ज्यादा बड़ा होगा। ‘गोलमाल 5’ ऊटी…
हजारीबाग, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को कार और हाइवा की टक्कर में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार एक शादी समारोह से घर वापस लौट रहा था। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह यह घटना हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई। कार सड़क किनारे खड़े हाइवा में पीछे से आकर टकराई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला…
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना इलाके में रविवार देर रात रेलवे लॉबी गेट के पास अज्ञात बदमाशों ने एक रेलवे कर्मचारी को गोली मार दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और वारदात को अंजाम देकर तेजी से फरार हो गए। वहीं, पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात बाइक पर सवार दो अपराधी अचानक आए और रेलवे लॉबी गेट के पास मौजूद रेलवे कर्मचारी को गोली मार दी। गोली लगते ही कर्मचारी जमीन पर…
नई दिल्ली। देश की संसदीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव सामने आया है। राज्यसभा सचिवालय द्वारा सोमवार को जारी की गई जानकारी में आम आदमी पार्टी के सात पूर्व नेताओं के नाम आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसदों के रूप में शामिल दिखाई दिए हैं। गौरतलब है कि राघव चड्ढा समेत राज्यसभा के सात सांसदों ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया था। अब राज्यसभा ने सदन में हर दल की पार्टी वार स्थिति जारी की है। यह राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी की गई यह सूची बताती है कि 24 अप्रैल…
रांची/बोकारो। झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित झारखंड व्याख्याता पात्रता परीक्षा (झारखंड एलिजिब्लिटी टेस्ट) भारी कुप्रबंधन और अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई। रांची और बोकारो के एक-एक परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्रों की भारी कमी और तकनीकी खामियों के कारण अभ्यर्थियों ने जोरदार हंगामा किया। इसके बाद आयोग ने उड़िया विषय (कोड-023) और शिक्षा विषय (कोड-009) की परीक्षा रद्द कर दी है। दोनों विषयों की परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी, जिसकी नई तिथि, समय और केंद्र से संबंधित जानकारी जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। बोकारो के सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल पब्लिक स्कूल…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक परिवार पिछले दो दशकों से सामाजिक बहिष्कार की पीड़ा झेल रहा है। महज 250 रुपये का जुर्माना अदा न कर पाने पर शुरू हुआ यह विवाद आज उनके बच्चों के भविष्य पर भारी पड़ रहा है। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के आमगांव का है, जहां महाबीर प्रसाद गुप्ता का परिवार करीब 20 वर्षों से समाज से बहिष्कृत है। पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2007 में एक सामाजिक बैठक में शामिल न हो पाने के कारण उन पर 250 रुपये का अर्थदंड लगाया गया था। महाबीर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उस समय वे बाजार में…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा (जेईटी) रविवार को राज्यभर में शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किये गये थे। परीक्षा का आयोजन रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग और देवघर सहित कुल 6 जिलों में किया गया, जहां लगभग 1.75 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। राज्यभर में कुल 434 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें रांची में 117, जमशेदपुर में 93, धनबाद में 70 और हजारीबाग में 67 केंद्र शामिल थे। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक…
