- विश्व पटल पर छाए भारतीय लेखक डाॅ अशोक कुमार सिंह
- VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम
- छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला
- गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार
- मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी
- (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
- रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत
- हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू रोड स्थित सहजानंद चौक के पास रविवार को एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस अगलगी में दो स्टेशनरी की दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। वहीं ऊपरी मंजिल पर स्थित मकान को भी नुकसान पहुंचा है। इससे दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में आग फैल गई। बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में सो रहे लोगों ने आनन-फानन में घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। अरगोड़ा थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया…
हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी और ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। अमेरिका में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 45 लाख रुपए ठगने, युवाओं को अवैध डंकी रूट से अमेरिका भेजने और फिर माफिया के जरिए उन्हें बंधक बनाए जाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला टाटीझरिया थाना कांड संख्या 32/25 (दिनांक: 31/07/2025) के तहत दर्ज किया गया है। अमेरिका का सपना बना डरावना सफर वादी सोनू कुमार ने पुलिस को बताया कि भराजो निवासी उदय कुमार कुशवाहा, जो पिछले 45 वर्षों से अमेरिका में रहते हैं, ने वर्ष…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय के कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की शव आज शनिवार की सुबह फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। मृतका बिहार के पटना की रहने वाली थी। मृतका का नाम नेहा वर्मा था। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, पूरी घटना बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 3 स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के कन्या छात्रावास की है। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे छात्रावास अधीक्षिका नेहा वर्मा (25 वर्ष) का शव आवासीय परिसर के उसी के कमरे में फांसी…
रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की बिगड़ती हालत पर गंभीर चिंता जाहिर की है। वे शिक्षा मंत्री का हाल जानने और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए रांची से दिल्ली गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति गंभीर जरूर है, लेकिन फिलहाल उनकी तबियत स्थिर है। उन्होंने राज्यवासियों से अपील करते हुए कहा है कि आप सबकी दुआएं जल्द रंग लाएंगी। कृपया बिना पुष्टि के कोई सूचना साझा न करें। इससे भ्रम की स्थिति बनती है। उनके इलाज…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत झारा पारा में 25 वर्षीय जय गोविंद का शव अपने ही घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला, पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी अनुसार, बलरामपुर जिले के सनावल थाना अंतर्गत झारा पारा में बीते शुक्रवार को जय गोविंद (25 वर्ष) का शव अपने ही घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। गेट न खोलने पर परिजनों को शक हुआ था। जिसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़कर जब अंदर रुम में प्रवेश किए तब जय गोविंद का शव फंदे से लटका…
साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के महाराजपुर गड़ाई दियारा क्षेत्र में गंगा नदी में नाव पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग लापता हो गए हैं। इस घटना में 27 लोग सुरक्षित तैर कर बाहर निकल गए हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। साहिबगंज जिले के महाराजपुर गड़ाई दियारा क्षेत्र में 31 लोगों को ले जा रही नाव शनिवार को अचानक गंगा नदी में पलट गयी। इस घटना में एक व्यक्ति नदी में डूबने से मौत हो गयी, जबकि 27 लोग तैर कर सुरक्षित बाहर निकल गए हैं। तीन लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले पांच दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इधर मौसम विभाग ने 20 जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा संभाग के एक दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। बारिश का मुख्य केंद्र मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के जिले हो सकते हैं। उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के जिलों में इस बार मानसून ज्यादा मेहरबान है। यहां लगातार भारी से अति भारी बारिश हो रही है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कोरबा, जशपुर,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ पीएमओ से लेकर अलग-अलग स्तर में फर्जी शिकायत करने वाले के खिलाफ नवा रायपुर राखी पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम जानकारी दी है कि कृषि मंत्री को बदनाम करने फर्जी लेटरपैड से भेजी गईं 90 शिकायतें भेजीं गई हैं । पुलिस साजिश के पीछे के उद्देश्य की जांच कर रही है। रायपुर के कारोबारी राहुल हरितवाल की शिकायत पर थाना राखी में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में…
देवघर। सावन माह में देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार तड़के 04:09 बजे से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। जिला प्रशासन के अनुसार सावन मेला में अब तक कुल 44 लाख एक हजार 85 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जर्लापण किया है। देश के हर कोने और विदेश से भी भक्त भोलेनाथ को जलार्पण करने आ रहे हैं। कांवड़िए सुल्तानगंज से जल लेकर 105 किमी की पैदल यात्रा कर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंच कर जलार्पण करते हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया…
रांची। झारखंड के अधिकांश जिलों में इस माह भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी बारिश होगी जबकि कुछ जिलों में हल्के दर्जे के बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार अगस्त को राज्य के कई इलाकों में बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। उल्लेखनीय है कि एक जून से एक अगस्त तक झारखंड में 517 मिमी के मुकाबले 770.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की…
