Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

देवघर। सावन माह में देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार तड़के 04:09 बजे से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया।  जिला प्रशासन के अनुसार सावन मेला में अब तक कुल 44 लाख एक हजार 85 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जर्लापण किया है। देश के हर कोने और विदेश से भी भक्त भोलेनाथ को जलार्पण करने आ रहे हैं। कांवड़िए सुल्तानगंज से जल लेकर 105 किमी की पैदल यात्रा कर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंच कर जलार्पण करते हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया…

Read More

रांची। झारखंड के अधिकांश जिलों में इस माह भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी बारिश होगी जबकि कुछ जिलों में हल्के दर्जे के बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार अगस्त को राज्य के कई इलाकों में बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। उल्लेखनीय है कि एक जून से एक अगस्त तक झारखंड में 517 मिमी के मुकाबले 770.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार सुबह बाथरूम में फिसलने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई और ब्रेन में ब्लड क्लॉट हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित सरकारी आवास में शनिवार सुबह रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े। इससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई और ब्रेन में ब्लड क्लॉट हो गया। गिरने के बाद परिजन तुरंत उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उनकी स्थिति गंभीर बताई गई। मुख्यमंत्री…

Read More

रांची। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु शुक्रवार को धनबाद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-आईएसएम) में आयोजित 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं और कुल 1880 छात्रों को डिग्री प्रदान कीं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार पीके मिश्रा को डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि भी दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस अवस पर कहा कि दीक्षांत समारोह जीवन के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा और कौशल का उपयोग समाज, देश और विश्व की समस्याओं के समाधान के लिए करें। आईआईटी-आईएसएम की 100 वर्षों की गौरवशाली विरासत की…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में किसानों को खाद और केसीसी लोन नहीं मिलने से किसान परेशान हैं और सहकारी समिति सहकारी बैंक के चक्कर काट रहे हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए आज शुक्रवार काे कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। बलरामपुर जिले के अधिकतर सहकारी समितियों में खाद की किल्लत और किसानों को केसीसी लोन में नगद भुगतान नहीं मिलने से किसान परेशान हैं कांग्रेसियों ने किसानों की समस्या को लेकर रामानजगंज के भारत माता चौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा है। किसानों के बीच जाकर करेंगे आंदोलन इस…

Read More

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय और जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की सहमति से यह सूची जारी की गई। नई कार्यकारिणी में ओमप्रकाश जायसवाल को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संगठन को मजबूती देने के लिए छह उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जिनमें अजित सिंह, कमला राम, तारावती सिंह, बलवंत सिंह, आनंद जायसवाल और शशिकला भगत शामिल हैं। संगठनात्मक संचालन के लिए दो महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है। संजय सिंह और भानु प्रकाश दीक्षित।…

Read More

रांची। झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हटिया डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा था, एहतियातन शुक्रवार को धुर्वा स्थित हटिया डैम के तीन नंबर फाटक का गेट खोल दिया गया। हटिया डैम का फाटक उसके बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एहतियातन खोला गया है। बीते कुछ दिनों से जल संसाधन विभाग डैम का फाटक खोलने का प्रयास कर रहा था। पहले प्रयास में फाटक में लगी लोहे की तार टूट गई थी, जिससे पानी छोड़ा नहीं जा सका। इसके बाद विभाग के इंजीनियर और तकनीकी कर्मचारी लगातार मरम्मत में जुटे रहे। आखिरकार शुक्रवार को उन्हें…

Read More

रांची। झारखंड में विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को शुरू हो चुका है। मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को संबोधित किया और सदन की कार्यवाही के बारे में बताया। अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने विधानसभा में अपने संबोधिन के दौरान बताया कि यह सत्र 1 से 7 अगस्त तक आहूत है, जिसमें कुल पांच कार्य दिवस होंगे। 4 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा। अध्यक्ष ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बीते करीब एक माह से अस्वस्थ्य होने का जिक्र भी किया। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर के नए सीईओ रणवीर साय को बनाया गया है। उन्होंने आज गुरुवार को पदभार ग्रहण किया है। इससे पूर्व रामानुजगंज तहसीलदार मनोज पैकरा को रामचंद्रपुर ब्लॉक के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार मिला था। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने बीते शाम आदेश जारी किया है। इससे पूर्व रणवीर साय बलरामपुर जिला पंचायत के एपीओ थे। बीते बुधवार को कलेक्टर के आदेश के बाद उन्हे रामचंद्रपुर ब्लॉक का सीईओ बनाया गया। जनपद सीईओ के अतिरिक्त प्रभार में रहे तहसीलदार मनोज पैकरा ने रणवीर साय का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान जनपद के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे। ये…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर हिंदू समाज से जुड़े लोगों को साजिश के तहत फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल भेजने का आरोप लगाया है। मरांडी ने ताजा मामले में रांची के युवा नेता भैरव सिंह का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें भी एक नए फर्जी मुकदमे में फंसाने की तैयारी की जा रही है। मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”हेमंत सरकार अपने विरोधियों, विशेषकर हिंदू समाज से जुड़े लोगों को साजिश के तहत फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल भेजने का प्रयास करती रही है।…

Read More